शनिवार, 14 नवंबर 2026 ऐप डाउनलोड करें
PHM NEWS logo PHM NewsPrime Heritage Morning
ब्रेकिंग
IPEC के छात्रों ने CanSat 7U प्रतियोगिता में "उत्कृष्ट" (Excellent) ग्रेड हासिल किया* जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश। मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया क्षेत्राधिकारी निचलौल रविंद्र सिंह ने बुधवार को चौक थाने का आकस्मिक निरीक्षण किया सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज
गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन स्थल का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद दुर्गा प्रतिमा विसर्जन स्थल का निरीक्षण, एडीजी रेंज ने सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने के दिए निर्देश

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन स्थल का निरीक्षण, एडीजी रेंज ने सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने के दिए निर्देश
gorakhpur-news

गोरखपुर। दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के मद्देनज़र शुक्रवार को एडीजी रेंज एस. चनप्पा ने गोरखपुर में सुरक्षा व्यवस्था का विस्तृत निरीक्षण किया। उन्होंने मंडलायुक्त अनिल ढींगरा, जिलाधिकारी दीपक मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राज करन नय्यर, नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल, एडीएम सिटी अंजनी कुमार सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट उत्कर्ष श्रीवास्तव और अपर नगर आयुक्त दुर्गेश मिश्रा के साथ राप्ती नदी के तट पर एकला बंधा के पास बने कृत्रिम तालाब का जायज़ा लिया।

निरीक्षण के दौरान एडीजी रेंज ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि विसर्जन स्थल पर किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना न घटे। उन्होंने पूरे स्थल पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों से निगरानी और सुरक्षा बल की प्रभावी तैनाती सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही भीड़ प्रबंधन, बैरिकेडिंग, पार्किंग और यातायात व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने का आदेश दिया गया।

मंडलायुक्त अनिल ढींगरा और जिलाधिकारी दीपक मीणा ने भी संबंधित विभागों को समयबद्ध तरीके से सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उनका कहना था कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता है। अधिकारियों ने मौके पर उपस्थित अन्य विभागीय कर्मचारियों को भी सुरक्षा एवं सेवा में पूर्ण सहयोग करने के लिए निर्देशित किया।

एडीजी रेंज ने यह भी कहा कि विसर्जन स्थल पर हर प्रकार की आपात स्थिति के लिए बचाव और आपदा प्रबंधन की तैयारियां सुनिश्चित की जाएँ। पुलिस और प्रशासन ने न केवल सुरक्षा बलों की तैनाती बढ़ाई है, बल्कि आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता और आवश्यक संसाधनों की व्यवस्था भी सुनिश्चित की है।

इस निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने स्थल की भौगोलिक स्थिति, भीड़ आने-जाने के मार्ग, परिवहन व्यवस्था और आसपास के क्षेत्र में पार्किंग की सुविधा का विस्तृत जायज़ा लिया। सभी को निर्देशित किया गया कि किसी भी परिस्थिति में श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों की सुरक्षा एवं सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए।

गौरतलब है कि इस वर्ष भी दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर सुरक्षा और सुव्यवस्था को लेकर प्रशासन ने पहले से व्यापक योजना बनाई है। निरीक्षण और पूर्व तैयारी से प्रशासन यह सुनिश्चित कर रहा है कि विसर्जन स्थल पर श्रद्धालु सुरक्षित और व्यवस्थित रूप से अपने धार्मिक कर्तव्यों का पालन कर सकें।

यह भी पढ़ें

प्रेस वार्ता में 25 राजनीतिक दलों और संगठनों ने संयुक्त रूप से चुनाव लड़ने का किया ऐलान, पुरानी पेंशन बहाली, संविदाकर्मियों के नियमितीकरण और निशुल्क शिक्षा का किया वादा।
दस्तावेजों के आधार पर निष्पक्ष जांच की मांग, कहा—‘कब्जा दूसरे लोगों का, बेवजह हमें बनाया जा रहा निशाना’।
विकास भवन में आयोजित कॉन्क्लेव में किसानों को आधुनिक डेयरी तकनीकों और सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी, 28 पात्र लाभार्थियों का हुआ चयन।
सीसीटीवी फुटेज और सर्च ऑपरेशन की मदद से राजघाट पुलिस ने आधे घंटे में मासूम को सकुशल खोजकर परिजनों को सौंपा।
छात्रों ने शिक्षकों के निष्कासन, बी.एड. विभाग में कथित अनियमितताओं, स्किल सेंटर बंद किए जाने और शैक्षणिक संकट को लेकर प्रशासन को 7 अगस्त तक का अल्टीमेटम दिया।
पुलिस परिवार की बालिकाओं और छात्राओं ने कराया एचपीवी टीकाकरण, एसएसपी डॉ. कौस्तुभ ने प्रमाण-पत्र देकर किया उत्साहवर्धन।

अन्य खबरें

जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश।
मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत
महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें
हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप
सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया
सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज