शनिवार, 14 नवंबर 2026 ऐप डाउनलोड करें
PHM NEWS logo PHM NewsPrime Heritage Morning
ब्रेकिंग
IPEC के छात्रों ने CanSat 7U प्रतियोगिता में "उत्कृष्ट" (Excellent) ग्रेड हासिल किया* जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश। मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया क्षेत्राधिकारी निचलौल रविंद्र सिंह ने बुधवार को चौक थाने का आकस्मिक निरीक्षण किया सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज
गोरखपुर न्यूज़

दुर्गापूजा व दशहरा को लेकर मंडलायुक्त, डीआईजी, डीएम और एसएसपी ने किया पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा संवेदनशील इलाकों, पंडालों और जुलूस मार्गों पर प्रशासन ने कस दी सुरक्षा तैयारियाँ

संवेदनशील इलाकों, पंडालों और जुलूस मार्गों पर प्रशासन ने कस दी सुरक्षा तैयारियाँ
gorakhpur-news

गोरखपुर।

दुर्गापूजा और दशहरा जैसे बड़े पर्वों को ध्यान में रखते हुए सोमवार को जिला प्रशासन और पुलिस के शीर्ष अधिकारियों ने शहर में पैदल गश्त कर व्यापक सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा की। मंडलायुक्त अनिल ढींगरा, पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) एस. चन्नप्पा, जिलाधिकारी दीपक मीणा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राज करन नय्यर ने संयुक्त रूप से थाना राजघाट और थाना कोतवाली क्षेत्र के संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले इलाकों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल, एडीएम सिटी अंजनी कुमार सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट उत्कर्ष श्रीवास्तव, एसीएम प्रथम प्रशांत कुमार वर्मा, अपर नगर आयुक्त निरंकार सिंह और क्षेत्राधिकारी कोतवाली ओमकार तिवारी समेत कई प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

अधिकारियों ने दुर्गापूजा पंडालों, बाजारों, जुलूस मार्गों और सार्वजनिक स्थलों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और सुरक्षा की दृष्टि से आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। त्योहारों में भीड़ को देखते हुए ट्रैफिक, साफ-सफाई, प्रकाश, पेयजल और निगरानी व्यवस्था की भी समीक्षा की गई।

मंडलायुक्त अनिल ढींगरा ने कहा कि दुर्गापूजा और दशहरा में लाखों लोगों की भागीदारी होती है, इसलिए प्रशासन की जिम्मेदारी अधिक बढ़ जाती है। उन्होंने कहा कि सभी विभाग समन्वय के साथ काम करें ताकि श्रद्धालुओं और नागरिकों को कोई असुविधा न हो।

डीआईजी एस. चन्नप्पा ने बताया कि मंडल के सभी जिलों में संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल की विशेष तैनाती की जा रही है। “त्योहारों के दौरान हर नागरिक खुद को सुरक्षित महसूस करे, इसके लिए सभी स्तरों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है,” उन्होंने कहा।

जिलाधिकारी दीपक मीणा ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधाओं और सुरक्षा को प्राथमिकता दी जा रही है। सफाई, पेयजल, ट्रैफिक प्रबंधन और चिकित्सकीय सहायता को लेकर अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राज करन नय्यर ने बताया कि पैदल गश्त के साथ ड्रोन निगरानी और सीसीटीवी कैमरों के जरिए गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी। किसी असामाजिक तत्व को बख्शा नहीं जाएगा।

नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने जानकारी दी कि नगर निगम द्वारा पंडालों और जुलूस मार्गों पर सफाई, प्रकाश व्यवस्था और पेयजल की विशेष तैयारी की गई है ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की दिक्कत न हो।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि दुर्गापूजा और दशहरा के दौरान शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी स्तरों पर चौकसी और सख्ती बरती जाएगी।

 

यह भी पढ़ें

प्रेस वार्ता में 25 राजनीतिक दलों और संगठनों ने संयुक्त रूप से चुनाव लड़ने का किया ऐलान, पुरानी पेंशन बहाली, संविदाकर्मियों के नियमितीकरण और निशुल्क शिक्षा का किया वादा।
दस्तावेजों के आधार पर निष्पक्ष जांच की मांग, कहा—‘कब्जा दूसरे लोगों का, बेवजह हमें बनाया जा रहा निशाना’।
विकास भवन में आयोजित कॉन्क्लेव में किसानों को आधुनिक डेयरी तकनीकों और सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी, 28 पात्र लाभार्थियों का हुआ चयन।
सीसीटीवी फुटेज और सर्च ऑपरेशन की मदद से राजघाट पुलिस ने आधे घंटे में मासूम को सकुशल खोजकर परिजनों को सौंपा।
छात्रों ने शिक्षकों के निष्कासन, बी.एड. विभाग में कथित अनियमितताओं, स्किल सेंटर बंद किए जाने और शैक्षणिक संकट को लेकर प्रशासन को 7 अगस्त तक का अल्टीमेटम दिया।
पुलिस परिवार की बालिकाओं और छात्राओं ने कराया एचपीवी टीकाकरण, एसएसपी डॉ. कौस्तुभ ने प्रमाण-पत्र देकर किया उत्साहवर्धन।

अन्य खबरें

जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश।
मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत
महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें
हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप
सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया
सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज