गोरखपुर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / गोरखपुर
🚨 Breaking News | गोरखपुर

गोरखपुर में 1300 दुर्गा प्रतिमाएं स्थापित, दशहरा–दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस अलर्ट : त्योहार पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद, ड्रोन कैमरों से निगरानी और उपद्रवी तत्वों की सूची तैयार

गोरखपुर | 26-Sep-2025 01:07 AM | 47 |
गोरखपुर
त्योहार पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद, ड्रोन कैमरों से निगरानी और उपद्रवी तत्वों की सूची तैयार

गोरखपुर। दुर्गा पूजा और दशहरा पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। इस बार शहरी क्षेत्र में लगभग 1300 दुर्गा प्रतिमाएं स्थापित की जा रही हैं। भीड़भाड़ और जुलूस के दौरान किसी तरह की समस्या न हो, इसके लिए पुलिस प्रशासन ने विशेष रणनीति बनाई है।

एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि सभी दुर्गा पूजा समितियों के पदाधिकारियों को थानों पर बुलाकर शांति बैठक कराई जा रही है। उनसे अपील की गई है कि धार्मिक भावनाओं का ख्याल रखते हुए सहयोग करें और किसी तरह के विवाद की स्थिति न आने दें। इसके साथ ही पुलिस ने ऐसे शरारती और उपद्रवी तत्वों की सूची तैयार की है, जो पहले अशांति फैलाने या विवाद में शामिल रहे हैं। इन पर विशेष निगरानी रखी जाएगी।

त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को और पुख्ता करने के लिए इस बार ड्रोन कैमरों की मदद से निगरानी की जाएगी। शहर के संवेदनशील इलाकों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पुलिस अधिकारियों की सीधी नजर रहेगी। मूर्ति विसर्जन के दौरान निकलने वाले जुलूस का रूट अधिकारी स्वयं मौके पर जाकर निरीक्षण कर रहे हैं, ताकि कहीं भी जाम या अव्यवस्था की स्थिति न बने।

एसपी सिटी ने बताया कि इस बार सुरक्षा इंतज़ाम को लेकर कई स्तरों पर काम किया जा रहा है। प्रत्येक थाना क्षेत्र में चौकसी बढ़ा दी गई है। महिला पुलिसकर्मियों की भी तैनाती की जाएगी, ताकि महिलाएं और बच्चियां सुरक्षित महसूस करें। यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए खास इंतज़ाम किए गए हैं।

उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन की प्राथमिकता यह है कि सभी श्रद्धालु शांति और सुरक्षित वातावरण में पूजा-अर्चना कर सकें। इसके लिए स्थानीय लोगों से भी सहयोग की अपील की जा रही है। दुर्गा पूजा समितियों को ध्वनि विस्तारक यंत्रों के इस्तेमाल में निर्धारित समय और ध्वनि स्तर का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।

त्योहारों पर किसी भी तरह की अफवाह फैलने से रोकने के लिए साइबर सेल और सोशल मीडिया पर भी खास नजर रखी जाएगी। यदि कोई व्यक्ति आपत्तिजनक पोस्ट करता है या माहौल बिगाड़ने की कोशिश करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

गोरखपुर पुलिस प्रशासन का कहना है कि इस बार दुर्गा पूजा और दशहरा का पर्व सुरक्षा के अभेद घेरे में संपन्न कराया जाएगा। आम जनता को अपील है कि किसी भी समस्या की सूचना तुरंत पुलिस को दें और शांति-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।

अन्य खबरें

डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय: एलएलबी प्रवेश परीक्षा में 90% और एमबीए में 91% अभ्यर्थी रहे उपस्थित : एमसीए और एमएससी रसायन विज्ञान की परीक्षाएं भी सफलतापूर्वक आयोजित

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : वाहन टक्कर के बाद महिला से अभद्रता व मारपीट, शाहपुर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : गोला पुलिस ने लूटकांड का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लॉकेट और बाइक बरामद

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर से पौधरोपण महायज्ञ-2026 की शुरुआत करेंगे सीएम योगी : 35 करोड़ पौधरोपण का लक्ष्य

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : बारिश के बीच सीएम योगी का जनता दर्शन, 250 लोगों की सुनीं समस्याएं

गोरखपुर न्यूज़

बांसगांव में सक्रिय हुए पूर्व मंत्री सदल प्रसाद : जनसंपर्क अभियान से बढ़ी राजनीतिक हलचल

गोरखपुर न्यूज़

सरस्वती शिशु मंदिर में UPSC टॉपर इशिता शर्मा का भव्य सम्मान : 21 औषधीय पौधों का रोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर में सपा की मासिक बैठक: बूथ सशक्तिकरण पर जोर, अयोध्या पोस्टर प्रकरण में गिरफ्तारी की निंदा : गोरखपुर में समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक में संगठन विस्तार,

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : विश्वविद्यालय के सात शोधार्थियों को मिला ICHR का प्रतिष्ठित शोध अनुदान

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : 5 किलोमीटर पीछा कर मोबाइल छिनैती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

गोरखपुर न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.