गोरखपुर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / गोरखपुर
🚨 Breaking News | गोरखपुर

दुर्गा पूजा को लेकर प्रशासन-आयोजक बैठक, एसएसपी बोले– “त्यौहार आस्था का, किसी भी तरह की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं” : जिलाधिकारी ने आयोजकों की समस्याओं का समाधान करने का भरोसा दिया, प्रशासन और आयोजकों के बीच बेहतर समन्वय पर जोर

गोरखपुर | 30-Sep-2025 12:54 PM | 47 |
गोरखपुर
जिलाधिकारी ने आयोजकों की समस्याओं का समाधान करने का भरोसा दिया, प्रशासन और आयोजकों के बीच बेहतर समन्वय पर जोर

गोरखपुर। अंधियारी बाग रामलीला मैदान में सोमवार दोपहर दुर्गा पूजा को लेकर प्रशासन और आयोजकों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी दीपक मीणा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजकरण नय्यर ने की। जिलेभर के सैकड़ों पूजा पंडालों के आयोजक इसमें शामिल हुए। एसपी सिटी, क्षेत्राधिकारी कोतवाली ओंकार दत्त तिवारी, गोरखनाथ व तिवारीपुर थानाध्यक्ष सहित पुलिसकर्मी भी बैठक में मौजूद रहे।

बैठक में एसएसपी राजकरण नय्यर ने आयोजकों से कहा कि दुर्गा पूजा श्रद्धा और आस्था का पर्व है, इसमें किसी भी प्रकार की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने आयोजकों से अपील की कि यदि कोई शराब पीकर जुलूस में शामिल हो या माहौल बिगाड़ने का प्रयास करे, तो तुरंत पुलिस को सूचना दें और स्वयं निपटने की कोशिश न करें। साथ ही उन्होंने कहा कि सभी पंडालों में कोर्ट द्वारा निर्धारित सीमा के अनुसार ही डीजे और साउंड सिस्टम चलाने की आवश्यकता है।

जिलाधिकारी दीपक मीणा ने आयोजकों को आग बुझाने के प्राथमिक साधन जैसे पानी की बाल्टी, बालू और अन्य आवश्यक संसाधन हर पंडाल में रखने का निर्देश दिया। उन्होंने जोर देकर कहा कि प्रशासन और आयोजकों के बीच तालमेल ही इस पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण बनाने की कुंजी है।

बैठक में दर्जनभर से अधिक आयोजकों ने अपनी समस्याएं रखीं। जिलाधिकारी ने भरोसा दिलाया कि दुर्गा पूजा समाप्त होने से पहले सभी शिकायतों और कठिनाइयों का समाधान कर दिया जाएगा। इस अवसर पर बिजली विभाग, पीडब्ल्यूडी और नगर निगम के अधिकारी भी मौजूद थे।

प्रशासन ने स्पष्ट किया कि दुर्गा पूजा केवल धार्मिक आयोजन नहीं है, बल्कि सामाजिक समरसता का प्रतीक भी है। इसे पूरी सतर्कता और सहयोग के साथ सम्पन्न कराना सभी की जिम्मेदारी है। कार्यक्रम का संचालन क्षेत्राधिकारी कोतवाली द्वारा किया गया।

अन्य खबरें

डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय: एलएलबी प्रवेश परीक्षा में 90% और एमबीए में 91% अभ्यर्थी रहे उपस्थित : एमसीए और एमएससी रसायन विज्ञान की परीक्षाएं भी सफलतापूर्वक आयोजित

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : वाहन टक्कर के बाद महिला से अभद्रता व मारपीट, शाहपुर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : गोला पुलिस ने लूटकांड का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लॉकेट और बाइक बरामद

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर से पौधरोपण महायज्ञ-2026 की शुरुआत करेंगे सीएम योगी : 35 करोड़ पौधरोपण का लक्ष्य

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : बारिश के बीच सीएम योगी का जनता दर्शन, 250 लोगों की सुनीं समस्याएं

गोरखपुर न्यूज़

बांसगांव में सक्रिय हुए पूर्व मंत्री सदल प्रसाद : जनसंपर्क अभियान से बढ़ी राजनीतिक हलचल

गोरखपुर न्यूज़

सरस्वती शिशु मंदिर में UPSC टॉपर इशिता शर्मा का भव्य सम्मान : 21 औषधीय पौधों का रोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर में सपा की मासिक बैठक: बूथ सशक्तिकरण पर जोर, अयोध्या पोस्टर प्रकरण में गिरफ्तारी की निंदा : गोरखपुर में समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक में संगठन विस्तार,

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : विश्वविद्यालय के सात शोधार्थियों को मिला ICHR का प्रतिष्ठित शोध अनुदान

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : 5 किलोमीटर पीछा कर मोबाइल छिनैती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

गोरखपुर न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.