शनिवार, 14 नवंबर 2026 ऐप डाउनलोड करें
PHM NEWS logo PHM NewsPrime Heritage Morning
ब्रेकिंग
IPEC के छात्रों ने CanSat 7U प्रतियोगिता में "उत्कृष्ट" (Excellent) ग्रेड हासिल किया* जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश। मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया क्षेत्राधिकारी निचलौल रविंद्र सिंह ने बुधवार को चौक थाने का आकस्मिक निरीक्षण किया सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज
गोरखपुर न्यूज़

डीआईजी एtस. चन्नप्पा का शहर में पैदल निरीक्षण, ट्रैफिक जाम पर दिखा सख्त रुख सब्जी मंडी के बाहर दुकानों और रोड किनारे खड़े वाहनों पर नाराजगी—व्यवस्था दुरुस्त करने के दिए त्वरित निर्देश

सब्जी मंडी के बाहर दुकानों और रोड किनारे खड़े वाहनों पर नाराजगी—व्यवस्था दुरुस्त करने के दिए त्वरित निर्देश
gorakhpur-news

गोरखपुर। नगर की ट्रैफिक व्यवस्था और सार्वजनिक सुरक्षा को बेहतर बनाने के उद्देश्य से गोरखपुर रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) एस. चन्नप्पा ने शुक्रवार को गिरधरगंज क्षेत्र, कूड़ाघाट में पैदल निरीक्षण किया। उनके साथ एसपी सिटी अभिनव त्यागी, सीओ कैंट योगेंद्र सिंह और एम्स चौकी इंचार्ज संजय मिश्रा भी मौजूद रहे। लगभग तीन किलोमीटर लंबी इस पैदल गश्त के दौरान डीआईजी ने विभिन्न स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था, ट्रैफिक प्रबंधन और स्थानीय गतिविधियों की स्थिति का बारीकी से अवलोकन किया।

निरीक्षण के दौरान डीआईजी ने कई जगह अनियमितताएँ देखीं, जिन पर तत्काल मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों को सुधार के निर्देश दिए। विशेष रूप से गिरधरगंज सब्जी मंडी के बाहर फुटपाथ और सड़क पर लगने वाली दुकानों तथा सड़क किनारे अतिक्रमण की समस्या को लेकर उन्होंने नाराजगी जताई। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि सड़क के किनारे कोई दुकान नहीं लगनी चाहिए और सब्जी मंडी की तरफ का हिस्सा पूरी तरह से साफ रहना चाहिए, ताकि लोगों को आवागमन में किसी तरह की परेशानी न हो।

डीआईजी ने सड़क किनारे खड़ी होने वाली गाड़ियों पर भी सख्त टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि वाहनों को सड़क के बिल्कुल किनारे नहीं, बल्कि कम से कम एक मीटर अंदर खड़ा किया जाए। इससे न केवल सड़क पर जाम की स्थिति कम होगी, बल्कि दुर्घटनाओं की संभावना भी घटेगी। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि पुलिसकर्मी नियमित रूप से ऐसे स्थलों पर निगरानी रखें, जहाँ जाम की स्थिति बनने की संभावना रहती है।

निरीक्षण के दौरान डीआईजी एस. चन्नप्पा ने कहा, “ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए कई अहम बिंदुओं पर निर्देश जारी किए गए हैं। यदि कहीं भी जाम की स्थिति बनती है तो जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी। हमारी प्राथमिकता यह सुनिश्चित करना है कि किसी भी चौराहे या व्यस्त मार्ग पर ट्रैफिक बाधित न हो।”

स्थानीय लोगों ने डीआईजी के इस अभियान की सराहना की और उम्मीद जताई कि ऐसे निरीक्षणों से क्षेत्र में ट्रैफिक जाम और अतिक्रमण की समस्याओं पर प्रभावी नियंत्रण होगा। लोगों ने कहा कि पुलिस प्रशासन की सक्रियता से शहर की व्यवस्था में निश्चित रूप से सुधार देखने को मिलेगा।

डीआईजी का यह पैदल निरीक्षण संदेश देता है कि पुलिस विभाग शहर की समस्याओं को जमीनी स्तर पर समझकर उनका समाधान करने के लिए तत्पर और प्रतिबद्ध है।

यह भी पढ़ें

प्रेस वार्ता में 25 राजनीतिक दलों और संगठनों ने संयुक्त रूप से चुनाव लड़ने का किया ऐलान, पुरानी पेंशन बहाली, संविदाकर्मियों के नियमितीकरण और निशुल्क शिक्षा का किया वादा।
दस्तावेजों के आधार पर निष्पक्ष जांच की मांग, कहा—‘कब्जा दूसरे लोगों का, बेवजह हमें बनाया जा रहा निशाना’।
विकास भवन में आयोजित कॉन्क्लेव में किसानों को आधुनिक डेयरी तकनीकों और सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी, 28 पात्र लाभार्थियों का हुआ चयन।
सीसीटीवी फुटेज और सर्च ऑपरेशन की मदद से राजघाट पुलिस ने आधे घंटे में मासूम को सकुशल खोजकर परिजनों को सौंपा।
छात्रों ने शिक्षकों के निष्कासन, बी.एड. विभाग में कथित अनियमितताओं, स्किल सेंटर बंद किए जाने और शैक्षणिक संकट को लेकर प्रशासन को 7 अगस्त तक का अल्टीमेटम दिया।
पुलिस परिवार की बालिकाओं और छात्राओं ने कराया एचपीवी टीकाकरण, एसएसपी डॉ. कौस्तुभ ने प्रमाण-पत्र देकर किया उत्साहवर्धन।

अन्य खबरें

जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश।
मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत
महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें
हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप
सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया
सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज