एनएसएस स्वयंसेवक अंकुर मिश्रा को मिलेगा राष्ट्रीय सम्मान : राष्ट्रपति भवन में 29 सितंबर को होगा सम्मान समारोह, विश्वविद्यालय कुलपति ने दी बधाई
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के लिए गौरव का क्षण है कि राजनीति विज्ञान विभाग के एम.ए. द्वितीय वर्ष के छात्र एवं एनएसएस स्वयंसेवक अंकुर कुमार मिश्रा का चयन वर्ष 2022–23 के लिए “माई भारत–राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) पुरस्कार” हेतु स्वयंसेवक श्रेणी में किया गया है।
अंकुर, जो ग्राम धनहा उर्फ मल्लूदिह, वार्ड नं. 7, कसया (जिला कुशीनगर, उत्तर प्रदेश) के निवासी हैं, को सामुदायिक सेवा और राष्ट्र निर्माण में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए यह सम्मान प्रदान किया जा रहा है। यह पुरस्कार महामहिम राष्ट्रपति द्वारा 29 सितम्बर 2025 को पूर्वाह्न 11:30 बजे राष्ट्रपति भवन, नई दिल्ली में प्रदान किया जाएगा। इससे पूर्व 28 सितम्बर को पुरस्कार से संबंधित ब्रीफिंग और रिहर्सल सत्र होगा।
इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने अंकुर को बधाई देते हुए कहा— “यह विश्वविद्यालय के लिए अत्यंत गौरव का विषय है। अंकुर की सामाजिक सेवा, अनुशासन और सामुदायिक कल्याण के प्रति निष्ठा एनएसएस की मूल भावना को दर्शाती है। यह उपलब्धि हमारे विद्यार्थियों को समाज और राष्ट्र की सेवा के लिए प्रेरित करेगी।”
विश्वविद्यालय परिवार ने अंकुर को हार्दिक बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य एवं सामाजिक कार्यों की निरंतर सफलता की कामना की।
अन्य खबरें
गोरखपुर : वाहन टक्कर के बाद महिला से अभद्रता व मारपीट, शाहपुर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
गोरखपुर न्यूज़गोरखपुर : गोला पुलिस ने लूटकांड का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लॉकेट और बाइक बरामद
गोरखपुर न्यूज़गोरखपुर से पौधरोपण महायज्ञ-2026 की शुरुआत करेंगे सीएम योगी : 35 करोड़ पौधरोपण का लक्ष्य
गोरखपुर न्यूज़बांसगांव में सक्रिय हुए पूर्व मंत्री सदल प्रसाद : जनसंपर्क अभियान से बढ़ी राजनीतिक हलचल
गोरखपुर न्यूज़