गोरखपुर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / गोरखपुर
🚨 Breaking News | गोरखपुर

डी.डी.यू. गोरखपुर विश्वविद्यालय में “नवरंग गरबा महोत्सव” का शुभारंभ : सांस्कृतिक क्लब “तरंग” के तत्वावधान में दीप प्रज्ज्वलन से हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ, विद्यार्थियों और शिक्षकों की रही बड़ी उपस्थिति

गोरखपुर | 21-Sep-2025 02:02 PM | 47 |
गोरखपुर
सांस्कृतिक क्लब “तरंग” के तत्वावधान में दीप प्रज्ज्वलन से हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ, विद्यार्थियों और शिक्षकों की रही बड़ी उपस्थिति

गोरखपुर। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के सांस्कृतिक क्लब “तरंग” के तत्वावधान में आज विश्वविद्यालय के खेल मैदान में “नवरंग गरबा महोत्सव” का शुभारंभ हुआ। कुलपति प्रो. पूनम टण्डन विभिन्न तात्कालिक कार्यों के कारण कार्यक्रम में उपस्थित नहीं हो सकीं। गोरखपुर नगर के महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव ने आभासी माध्यम से अपनी शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।

कार्यक्रम का शुभारंभ अधिष्ठाता, कला संकाय प्रो. राजवंत राव, निदेशक, तरंग प्रो. ऊषा सिंह, डॉ. अमोद कुमार राय और प्रशिक्षिका अर्पिता उपाध्याय द्वारा दीप प्रज्ज्वलन से किया गया।

उद्घाटन के अवसर पर प्रो. ऊषा सिंह ने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रम विद्यार्थियों की ऊर्जा, रचनात्मकता और सामूहिक भावना को सशक्त बनाते हैं। उन्होंने गरबा नृत्य को भारतीय परंपरा और लोक संस्कृति का जीवंत प्रतीक बताते हुए कहा कि यह नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

सह निदेशक डॉ. अमोद कुमार राय ने महोत्सव को विश्वविद्यालय परिवार के लिए उल्लास और सांस्कृतिक समृद्धि का अवसर बताते हुए उपस्थित अतिथियों, शिक्षकों और छात्रों का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों और शिक्षकों ने भाग लिया। उपस्थित अतिथियों में डॉ. प्रदीप साहनी, डॉ. गौरी शंकर चौहान, डॉ. शैलेश सिंह, डॉ. रजनीश सिंह, डॉ. तूलिका मिश्रा, डॉ. वंदना सिंह, डॉ. प्रतिमा जायसवाल, डॉ. प्रियंका गौतम, डॉ. दीपा श्रीवास्तव, डॉ. रमेश, डॉ. प्रदीप राजौरिया, प्रेम पराया सहित अभिषेक, शुभम आदि शामिल थे।

अन्य खबरें

डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय: एलएलबी प्रवेश परीक्षा में 90% और एमबीए में 91% अभ्यर्थी रहे उपस्थित : एमसीए और एमएससी रसायन विज्ञान की परीक्षाएं भी सफलतापूर्वक आयोजित

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : वाहन टक्कर के बाद महिला से अभद्रता व मारपीट, शाहपुर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : गोला पुलिस ने लूटकांड का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लॉकेट और बाइक बरामद

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर से पौधरोपण महायज्ञ-2026 की शुरुआत करेंगे सीएम योगी : 35 करोड़ पौधरोपण का लक्ष्य

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : बारिश के बीच सीएम योगी का जनता दर्शन, 250 लोगों की सुनीं समस्याएं

गोरखपुर न्यूज़

बांसगांव में सक्रिय हुए पूर्व मंत्री सदल प्रसाद : जनसंपर्क अभियान से बढ़ी राजनीतिक हलचल

गोरखपुर न्यूज़

सरस्वती शिशु मंदिर में UPSC टॉपर इशिता शर्मा का भव्य सम्मान : 21 औषधीय पौधों का रोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर में सपा की मासिक बैठक: बूथ सशक्तिकरण पर जोर, अयोध्या पोस्टर प्रकरण में गिरफ्तारी की निंदा : गोरखपुर में समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक में संगठन विस्तार,

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : विश्वविद्यालय के सात शोधार्थियों को मिला ICHR का प्रतिष्ठित शोध अनुदान

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : 5 किलोमीटर पीछा कर मोबाइल छिनैती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

गोरखपुर न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.