गोरखपुर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / गोरखपुर
🚨 Breaking News | गोरखपुर

स्थापना दिवस पर सजेगा दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय : 1 मई को भव्य आयोजन, पुरातन छात्र और मेधावी छात्र-छात्राएँ होंगे सम्मानित

गोरखपुर | 28-Apr-2026 05:55 PM | 47 |
गोरखपुर
1 मई को भव्य आयोजन, पुरातन छात्र और मेधावी छात्र-छात्राएँ होंगे सम्मानित

गोरखपुर, 28 अप्रैल। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय का स्थापना दिवस इस वर्ष 1 मई 2026 को परंपरानुसार भव्य एवं गरिमामय ढंग से मनाया जाएगा। विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित होने वाला यह समारोह संस्थान की शैक्षणिक उपलब्धियों, सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक योगदान को रेखांकित करेगा।

कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9:00 बजे पंत पार्क में गोविन्द बल्लभ पंत की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ होगी। इसके बाद प्रातः 9:20 बजे पंत भवन स्थित शिलान्यास स्थल पर विधिवत पूजन किया जाएगा। मुख्य समारोह प्रातः 10:00 बजे महायोगी गुरु श्री गोरक्षनाथ शोधपीठ सभागार में आयोजित होगा, जहां विश्वविद्यालय की उपलब्धियों और भावी योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला जाएगा।

इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले विशिष्ट पुरातन छात्रों को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही शैक्षणिक, सांस्कृतिक और सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को भी सम्मान प्रदान किया जाएगा।

इस वर्ष समारोह को विशेष बनाने के लिए गुजरात दिवस का भी आयोजन किया जा रहा है। इसके अंतर्गत पारंपरिक गरबा नृत्य सहित विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे, जो दर्शकों के लिए आकर्षण का केंद्र होंगे। यह आयोजन ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की भावना को सशक्त रूप से प्रदर्शित करेगा और देश की सांस्कृतिक विविधता को मंच प्रदान करेगा।

इसी क्रम में कुलपति पूनम टंडन ने समारोह स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने विभिन्न समितियों के समन्वयकों के साथ बैठक कर आयोजन को सफल और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कुलपति ने सभी संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तैयारियों पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी शिक्षकगण, अधिकारीगण, कर्मचारीगण एवं छात्र-छात्राओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस महत्वपूर्ण अवसर को सफल और यादगार बनाएं। यह आयोजन न केवल विश्वविद्यालय की उपलब्धियों का उत्सव होगा, बल्कि नई पीढ़ी को प्रेरित करने का माध्यम भी बनेगा।

अन्य खबरें

डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय: एलएलबी प्रवेश परीक्षा में 90% और एमबीए में 91% अभ्यर्थी रहे उपस्थित : एमसीए और एमएससी रसायन विज्ञान की परीक्षाएं भी सफलतापूर्वक आयोजित

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : वाहन टक्कर के बाद महिला से अभद्रता व मारपीट, शाहपुर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : गोला पुलिस ने लूटकांड का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लॉकेट और बाइक बरामद

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर से पौधरोपण महायज्ञ-2026 की शुरुआत करेंगे सीएम योगी : 35 करोड़ पौधरोपण का लक्ष्य

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : बारिश के बीच सीएम योगी का जनता दर्शन, 250 लोगों की सुनीं समस्याएं

गोरखपुर न्यूज़

बांसगांव में सक्रिय हुए पूर्व मंत्री सदल प्रसाद : जनसंपर्क अभियान से बढ़ी राजनीतिक हलचल

गोरखपुर न्यूज़

सरस्वती शिशु मंदिर में UPSC टॉपर इशिता शर्मा का भव्य सम्मान : 21 औषधीय पौधों का रोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर में सपा की मासिक बैठक: बूथ सशक्तिकरण पर जोर, अयोध्या पोस्टर प्रकरण में गिरफ्तारी की निंदा : गोरखपुर में समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक में संगठन विस्तार,

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : विश्वविद्यालय के सात शोधार्थियों को मिला ICHR का प्रतिष्ठित शोध अनुदान

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : 5 किलोमीटर पीछा कर मोबाइल छिनैती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

गोरखपुर न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.