शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 ऐप डाउनलोड करें
PHM NEWS logo PHM NewsPrime Heritage Morning
ब्रेकिंग
श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया गोपाष्टमी का पर्व, गौशालाओं में उमड़े श्रद्धालु" पूर्वांचल में महिला की जटिल यूरोलॉजिकल बीमारी की आधुनिक तकनीक से सर्जरी नया सानवाड़ा में चोरों का आतंक, सात कृषि कुओं को बनाया निशाना डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर छठ व्रतियों ने की सुख-समृद्धि की कामना* आधी रात कमरे में चली गोली से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम* गोरखपुर: सपा के जिलाध्यक्ष बन सकते हैं जीतेंद्र यादव? समर्थकों में चर्चाएं तेज* छठ गीतों से गोरखनाथ घाट पर सांसद रवि किशन ने बांधा समां* आधी रात मोहद्दीपुर में धधकी रूई-गद्दे की दुकान, आसपास के घरों में मची चीख-पुकार*
गोरखपुर न्यूज़

एमएससी भौतिकी की छात्राएं तनिष्का पांडेय और आयुषी वर्मा अंतरिक्ष मौसम एवं भूचुम्बकत्व पर वैज्ञानिकों के साथ करेंगी शोध एवं प्रशिक्षण

तनिष्का पांडेय और आयुषी वर्मा अंतरिक्ष मौसम एवं भूचुम्बकत्व पर वैज्ञानिकों के साथ करेंगी शोध एवं प्रशिक्षण
gorakhpur-news

गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के भौतिकी विभाग की एमएससी द्वितीय सेमेस्टर की छात्राएं तनिष्का पांडेय और आयुषी वर्मा का चयन भारतीय भूचुम्बकत्व संस्थान, मुंबई तथा भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित प्रतिष्ठित "समर स्कूल ऑन स्पेस वेदर" कार्यक्रम के लिए हुआ है।
यह उपलब्धि विश्वविद्यालय एवं भौतिकी विभाग के लिए गौरव का विषय मानी जा रही है। दोनों छात्राओं को यह अवसर भौतिकी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. निखिल कुमार की अनुशंसा पर प्राप्त हुआ है।
इस चयन पर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. पूनम टंडन, प्रतिकुलपति डॉ. शांतनु रस्तोगी तथा विभागाध्यक्ष प्रो. राकेश कुमार तिवारी ने छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों की प्रतिभा और शैक्षणिक गुणवत्ता को दर्शाती है तथा अन्य छात्रों को भी वैज्ञानिक अनुसंधान के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी।
कार्यक्रम के दौरान चयनित छात्राएं अंतरिक्ष मौसम (स्पेस वेदर) और भूचुम्बकत्व के क्षेत्र में इसरो एवं भारतीय भूचुम्बकत्व संस्थान के वैज्ञानिकों के मार्गदर्शन में शोध एवं प्रशिक्षण प्राप्त करेंगी। इससे उन्हें अंतरिक्ष विज्ञान के उन्नत विषयों को समझने और वैज्ञानिक अनुसंधान में व्यावहारिक अनुभव हासिल करने का अवसर मिलेगा।

यह भी पढ़ें

डॉ. रितेश सिंह ने बक्कल म्यूकोसल ग्राफ्ट तकनीक से किया मूत्रमार्ग का पुनर्निर्माण, बार-बार डाइलेशन की समस्या से मिल सकता है दीर्घकालिक समाधान
रामगढ़ताल क्षेत्र के फुलवरिया की घटना, घरेलू विवाद के पहलुओं की जांच में जुटी पुलिस*
गोरखपुर। समाजवादी पार्टी में गोरखपुर के नए जिलाध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं

अन्य खबरें

नया सानवाड़ा में चोरों का आतंक, सात कृषि कुओं को बनाया निशाना
22 वर्षीय युवती के थायरॉइड कैंसर का डॉ. शिवशंकर शाही ने किया सफल ऑपरेशन
गोरखपुर। बाल दिवस के अवसर पर 14 नवंबर को गोरखनाथ स्थित सेंट जोसेफ हाई स्कूल में उत्साह और…