शनिवार, 14 नवंबर 2026 ऐप डाउनलोड करें
PHM NEWS logo PHM NewsPrime Heritage Morning
ब्रेकिंग
IPEC के छात्रों ने CanSat 7U प्रतियोगिता में "उत्कृष्ट" (Excellent) ग्रेड हासिल किया* जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश। मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया क्षेत्राधिकारी निचलौल रविंद्र सिंह ने बुधवार को चौक थाने का आकस्मिक निरीक्षण किया सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज
गोरखपुर न्यूज़

सीआरसी: दिव्यांगजनों ने गाया वंदे मातरम् राष्ट्रीय गीत के 150 वर्ष पूर्ण होने पर देशभक्ति कार्यक्रम, संकेत भाषा में भी हुआ प्रस्तुतीकरण

राष्ट्रीय गीत के 150 वर्ष पूर्ण होने पर देशभक्ति कार्यक्रम, संकेत भाषा में भी हुआ प्रस्तुतीकरण
gorakhpur-news

गोरखपुर। राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शनिवार को सेंट्रल रीजनल सेंटर (सीआरसी) गोरखपुर द्वारा दो स्थलों पर देशभक्ति कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इन आयोजनों में दिव्यांगजनों, उनके अभिभावकों, प्रशिक्षुओं, अधिकारियों और आम नागरिकों ने एक साथ स्वर मिलाकर “वंदे मातरम्” गाकर देशभक्ति और एकता का संदेश दिया।

पहला कार्यक्रम अशफाक़ उल्लाह ख़ाँ प्राणी उद्यान, तारामंडल गोरखपुर में आयोजित हुआ। इस अवसर पर सीआरसी गोरखपुर के सीडीईआईसी के दिव्यांग बच्चों और उनके अभिभावकों ने प्राणी उद्यान के अधिकारियों, कर्मचारियों तथा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों के साथ मिलकर “वंदे मातरम्” का सामूहिक गायन किया।

कार्यक्रम में प्रमुख अतिथियों के रूप में डॉ. योगेश प्रताप सिंह (उपनिदेशक, अशफाक़ उल्लाह ख़ाँ प्राणी उद्यान), डॉ. आर.के. सिंह (मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, प्राणी उद्यान), गौरव वर्मा (वन अधिकारी, गोरखपुर), नीरज सिंह (मुख्य वन्यजीव संरक्षक) और गुरु कृपा सेवा संस्थान के महासचिव बृजेश राम त्रिपाठी उपस्थित रहे।

दूसरा कार्यक्रम सीआरसी गोरखपुर परिसर में आयोजित किया गया, जिसमें संस्था के समस्त अधिकारी, कर्मचारी, प्रशिक्षणरत विद्यार्थी और दिव्यांगजन शामिल हुए। सभी प्रतिभागियों ने जोश और उल्लास के साथ ‘वंदे मातरम्’ का गायन किया। कार्यक्रम का उद्देश्य गुरुदेव रवीन्द्रनाथ ठाकुर के प्रति श्रद्धा व्यक्त करते हुए राष्ट्रभक्ति की भावना को जागृत करना तथा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के प्रति कृतज्ञता अर्पित करना था।

विशेष रूप से इस पूरे आयोजन को संकेत भाषा (Sign Language) में भी प्रस्तुत किया गया ताकि दिव्यांग बच्चों और प्रतिभागियों की पूर्ण सहभागिता सुनिश्चित हो सके।

इस अवसर पर सीआरसी गोरखपुर के निदेशक जितेंद्र यादव ने कहा—

 “आज पूरे देश में ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उसी क्रम में सीआरसी गोरखपुर ने यह आयोजन किया है। इसमें दिव्यांगजन और आमजन दोनों की भागीदारी यह संदेश देती है कि समावेशी समाज का निर्माण ही सच्चे राष्ट्रप्रेम की पहचान है।”

उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन न केवल देशभक्ति की भावना को सशक्त करते हैं बल्कि समाज में समानता और संवेदना के मूल्यों को भी मजबूत करते हैं।

यह भी पढ़ें

प्रेस वार्ता में 25 राजनीतिक दलों और संगठनों ने संयुक्त रूप से चुनाव लड़ने का किया ऐलान, पुरानी पेंशन बहाली, संविदाकर्मियों के नियमितीकरण और निशुल्क शिक्षा का किया वादा।
दस्तावेजों के आधार पर निष्पक्ष जांच की मांग, कहा—‘कब्जा दूसरे लोगों का, बेवजह हमें बनाया जा रहा निशाना’।
विकास भवन में आयोजित कॉन्क्लेव में किसानों को आधुनिक डेयरी तकनीकों और सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी, 28 पात्र लाभार्थियों का हुआ चयन।
सीसीटीवी फुटेज और सर्च ऑपरेशन की मदद से राजघाट पुलिस ने आधे घंटे में मासूम को सकुशल खोजकर परिजनों को सौंपा।
छात्रों ने शिक्षकों के निष्कासन, बी.एड. विभाग में कथित अनियमितताओं, स्किल सेंटर बंद किए जाने और शैक्षणिक संकट को लेकर प्रशासन को 7 अगस्त तक का अल्टीमेटम दिया।
पुलिस परिवार की बालिकाओं और छात्राओं ने कराया एचपीवी टीकाकरण, एसएसपी डॉ. कौस्तुभ ने प्रमाण-पत्र देकर किया उत्साहवर्धन।

अन्य खबरें

जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश।
मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत
महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें
हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप
सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया
सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज