शनिवार, 14 नवंबर 2026 ऐप डाउनलोड करें
PHM NEWS logo PHM NewsPrime Heritage Morning
ब्रेकिंग
IPEC के छात्रों ने CanSat 7U प्रतियोगिता में "उत्कृष्ट" (Excellent) ग्रेड हासिल किया* जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश। मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया क्षेत्राधिकारी निचलौल रविंद्र सिंह ने बुधवार को चौक थाने का आकस्मिक निरीक्षण किया सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज
गोरखपुर न्यूज़

कोल्ड चेन मैनेजमेंट टीकाकरण का आधार : मेजर जनरल डॉ. वाजपेयी एमजीयूजी में आयोजित व्याख्यान में पूर्व कुलपति ने टीकों की प्रभावशीलता बनाए रखने पर दिया विशेष जोर

एमजीयूजी में आयोजित व्याख्यान में पूर्व कुलपति ने टीकों की प्रभावशीलता बनाए रखने पर दिया विशेष जोर
gorakhpur-news

गोरखपुर, 21 नवंबर। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय (एमजीयूजी) के पूर्व कुलपति मेजर जनरल डॉ. अतुल वाजपेयी ने कहा कि कोल्ड चेन मैनेजमेंट टीकाकरण कार्यक्रम की रीढ़ है, क्योंकि वैक्सीन की प्रभावशीलता उसके निर्धारित तापमान पर ही सुरक्षित रहती है। टीके को निर्माता से लेकर लाभार्थी तक पहुँचाने की प्रक्रिया में तापमान की निरंतर निगरानी न हो तो उसकी गुणवत्ता प्रभावित हो सकती है, जिसके गंभीर दुष्परिणाम सामने आ सकते हैं।

वे शुक्रवार को गुरु श्री गोरखनाथ इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज के समुदाय चिकित्सा विभाग द्वारा आयोजित ‘‘प्रतिरक्षण के गूढ़ तत्व’’ विषयक व्याख्यान को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में एमबीबीएस प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

मेजर जनरल डॉ. वाजपेयी ने विद्यार्थियों को प्रतिरक्षण, टीकाकरण की कार्यप्रणाली, वैक्सीन शेड्यूल तथा यूनिवर्सल इम्यूनाइजेशन प्रोग्राम के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि ओरल पोलियो वैक्सीन (ओपीवी) न केवल व्यक्तिगत प्रतिरक्षा तंत्र को सक्रिय करती है, बल्कि समुदाय में हर्ड इम्यूनिटी को सुदृढ़ करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। यह वैक्सीन पोलियो वायरस के प्रसार की श्रृंखला को रोकती है, जिससे लक्ष्य समुदाय को सामूहिक सुरक्षा मिलती है।

उन्होंने कहा कि कोल्ड बॉक्स, वैक्सीन कैरियर, आइस पैक और तापमान निगरानी उपकरणों का सही उपयोग सुनिश्चित करना स्वास्थ्यकर्मियों की जिम्मेदारी है। कोल्ड चेन के किसी भी चरण में चूक, जैसे फ्रीजिंग या अत्यधिक गर्मी, टीकों को निष्क्रिय कर सकती है। इसलिए प्रशिक्षण प्राप्त कर्मियों द्वारा ही वैक्सीन प्रबंधन किया जाना चाहिए।

मेजर जनरल डॉ. वाजपेयी ने विद्यार्थियों को बताया कि भारत में प्रतिरक्षण कार्यक्रम के विस्तार से कई जानलेवा बीमारियों पर प्रभावी नियंत्रण पाया गया है। मीजल्स, पोलियो, डिप्थीरिया, काली खाँसी, टिटनेस जैसी बीमारियाँ आज बड़े पैमाने पर नियंत्रित हैं। इस सफलता के पीछे स्वास्थ्य तंत्र के साथ-साथ समुदाय की जागरूकता का भी बड़ा योगदान है।

कार्यक्रम में मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अनुराग श्रीवास्तव ने मेजर जनरल डॉ. वाजपेयी का स्वागत स्मृति चिन्ह भेंट कर किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के लिए ऐसे वैज्ञानिक और व्यावहारिक ज्ञान से समृद्ध व्याख्यान उनके पेशेवर भविष्य को मजबूत बनाते हैं।

समुदाय चिकित्सा विभाग की ओर से विभागाध्यक्ष और संकाय सदस्यों ने प्रतिभाग किया। विद्यार्थियों ने टीकों की प्रभावशीलता, प्रतिरक्षा की अवधि, सुरक्षित परिवहन और भंडारण तकनीक से जुड़े प्रश्न पूछे, जिनका वक्ता ने सरल और वैज्ञानिक ढंग से समाधान प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के अंत में छात्रों ने प्रतिरक्षण श्रृंखला को प्रभावी बनाए रखने की दिशा में जागरूकता फैलाने का संकल्प व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें

प्रेस वार्ता में 25 राजनीतिक दलों और संगठनों ने संयुक्त रूप से चुनाव लड़ने का किया ऐलान, पुरानी पेंशन बहाली, संविदाकर्मियों के नियमितीकरण और निशुल्क शिक्षा का किया वादा।
दस्तावेजों के आधार पर निष्पक्ष जांच की मांग, कहा—‘कब्जा दूसरे लोगों का, बेवजह हमें बनाया जा रहा निशाना’।
विकास भवन में आयोजित कॉन्क्लेव में किसानों को आधुनिक डेयरी तकनीकों और सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी, 28 पात्र लाभार्थियों का हुआ चयन।
सीसीटीवी फुटेज और सर्च ऑपरेशन की मदद से राजघाट पुलिस ने आधे घंटे में मासूम को सकुशल खोजकर परिजनों को सौंपा।
छात्रों ने शिक्षकों के निष्कासन, बी.एड. विभाग में कथित अनियमितताओं, स्किल सेंटर बंद किए जाने और शैक्षणिक संकट को लेकर प्रशासन को 7 अगस्त तक का अल्टीमेटम दिया।
पुलिस परिवार की बालिकाओं और छात्राओं ने कराया एचपीवी टीकाकरण, एसएसपी डॉ. कौस्तुभ ने प्रमाण-पत्र देकर किया उत्साहवर्धन।

अन्य खबरें

जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश।
मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत
महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें
हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप
सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया
सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज