गोरखपुर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / गोरखपुर
🚨 Breaking News | गोरखपुर

सीएमओ ने सहजनवां सीएचसी पहुंच कर की एम्बुलेंस की औचक चेकिंग, लाभार्थी से लिया फीडबैक : एम्बुलेंस में दवाओं, सुविधाओं और रिकॉर्ड की जांच — महिला अस्पताल का भी किया निरीक्षण

गोरखपुर | 08-Nov-2025 11:30 PM | 47 |
गोरखपुर
एम्बुलेंस में दवाओं, सुविधाओं और रिकॉर्ड की जांच — महिला अस्पताल का भी किया निरीक्षण

गोरखपुर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. राजेश झा ने शुक्रवार को अचानक सहजनवां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचकर एम्बुलेंस सेवाओं की औचक जांच की। उन्होंने तीन अलग-अलग सरकारी एम्बुलेंसों में उपलब्ध दवाओं, सुविधाओं और रिकॉर्ड का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने रेंडम कॉल के जरिए एक महिला लाभार्थी से एम्बुलेंस सेवा के उपयोग और संतुष्टि का फीडबैक भी लिया।

सीएमओ ने सीएचसी अधीक्षक को निर्देश दिया कि एम्बुलेंस सेवाओं की समय-समय पर जांच की जाए और किसी भी वाहन की सेवा का वेरिफिकेशन तभी किया जाए जब सभी बिंदुओं की समुचित जांच हो जाए। निरीक्षण के दौरान एसीएमओ आरसीएच डॉ. ए.के. चौधरी ने भी जिला महिला अस्पताल परिसर में एम्बुलेंस की विस्तृत जांच की और अधीक्षक को नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश दिए।

दोपहर बाद सीएमओ डॉ. झा ने अधीक्षक डॉ. व्यास कुशवाहा के साथ सहजनवां सीएचसी परिसर में मौजूद 102 और 108 नंबर एम्बुलेंस की स्थिति देखी। उन्होंने एम्बुलेंस के भीतर जाकर दवाओं, उपकरणों, और लॉगबुक की जानकारी ली। इस दौरान सीएमओ ने अधीक्षक से कहा कि किसी भी प्रकार की दवा की कमी नहीं होनी चाहिए और उपकरणों की नियमित जांच अनिवार्य है।

रिकॉर्ड जांच के दौरान सीएमओ ने एक महिला मरीज का नंबर निकालकर स्वयं फोन किया और यह पुष्टि की कि उन्होंने एम्बुलेंस सेवा का उपयोग किया था। बातचीत में महिला ने सेवा को संतोषजनक बताया और कहा कि किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लिया गया।

सीएमओ डॉ. झा ने बताया कि जिले में कुल 108 नंबर की 46 और 102 नंबर की 50 एम्बुलेंस सेवाएं निःशुल्क रूप से संचालित हैं। 108 एम्बुलेंस आकस्मिक मरीजों को अस्पताल तक पहुंचाने का कार्य करती हैं, जबकि 102 एम्बुलेंस गर्भवती, प्रसूता और नवजात माताओं को पिक एंड ड्रॉप सुविधा प्रदान करती हैं। उन्होंने कहा कि एम्बुलेंस सेवाओं का सुचारू संचालन सुनिश्चित करने के लिए ऐसे निरीक्षण आगे भी नियमित रूप से किए जाएंगे।

निरीक्षण के दौरान सीएमओ ने सहजनवां सीएचसी और तुर्कमानपुर शहरी स्वास्थ्य केंद्र का भी दौरा किया। वहां उपस्थिति पंजिका की जांच के दौरान एक चिकित्साधिकारी और दो स्वास्थ्यकर्मी अनुपस्थित पाए गए। सीएमओ ने इन सभी से स्पष्टीकरण लेने का निर्देश दिया। तुर्कमानपुर शहरी स्वास्थ्य केंद्र पर उन्होंने फार्मेसी, पैथोलॉजी और मरीजों को दी जा रही सुविधाओं का भी निरीक्षण किया तथा गुणवत्तापूर्ण और निर्बाध स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने को कहा।

अन्य खबरें

डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय: एलएलबी प्रवेश परीक्षा में 90% और एमबीए में 91% अभ्यर्थी रहे उपस्थित : एमसीए और एमएससी रसायन विज्ञान की परीक्षाएं भी सफलतापूर्वक आयोजित

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : वाहन टक्कर के बाद महिला से अभद्रता व मारपीट, शाहपुर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : गोला पुलिस ने लूटकांड का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लॉकेट और बाइक बरामद

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर से पौधरोपण महायज्ञ-2026 की शुरुआत करेंगे सीएम योगी : 35 करोड़ पौधरोपण का लक्ष्य

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : बारिश के बीच सीएम योगी का जनता दर्शन, 250 लोगों की सुनीं समस्याएं

गोरखपुर न्यूज़

बांसगांव में सक्रिय हुए पूर्व मंत्री सदल प्रसाद : जनसंपर्क अभियान से बढ़ी राजनीतिक हलचल

गोरखपुर न्यूज़

सरस्वती शिशु मंदिर में UPSC टॉपर इशिता शर्मा का भव्य सम्मान : 21 औषधीय पौधों का रोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर में सपा की मासिक बैठक: बूथ सशक्तिकरण पर जोर, अयोध्या पोस्टर प्रकरण में गिरफ्तारी की निंदा : गोरखपुर में समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक में संगठन विस्तार,

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : विश्वविद्यालय के सात शोधार्थियों को मिला ICHR का प्रतिष्ठित शोध अनुदान

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : 5 किलोमीटर पीछा कर मोबाइल छिनैती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

गोरखपुर न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.