यूपी के विकास की नींव रखने वाले सच्चे सपूत थे पंडित पंत : सीएम योगी : गोरखनाथ मंदिर में सीएम योगी ने यूपी के प्रथम मुख्यमंत्री पंडित गोविंद वल्लभ पंत की 138वीं जयंती पर अर्पित की श्रद्धांजलि
गोरखपुर, 10 सितंबर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को गोरखनाथ मंदिर परिसर में उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री और भारत रत्न पंडित गोविंद वल्लभ पंत की 138वीं जयंती पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
सीएम योगी ने पंडित पंत के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कहा कि स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद की चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में उन्होंने यूपी के विकास की कार्ययोजना बनाकर सकारात्मक कदम उठाए। उन्होंने कहा कि पंडित पंत महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और भारत मां के सच्चे सपूत थे।
मुख्यमंत्री ने बताया कि अल्मोड़ा (उत्तराखंड) में जन्मे पंडित पंत ने स्वतंत्रता संग्राम में सक्रिय भूमिका निभाई। आजादी के बाद वे संयुक्त प्रांत और फिर प्रथम आम चुनाव के बाद यूपी के पहले मुख्यमंत्री बने। उनकी कार्यशैली ने व्यवस्था सुधारने और प्रदेश को विकास के मार्ग पर अग्रसर करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
सीएम योगी ने कहा कि यूपी के मुख्यमंत्री के रूप में सेवा देने के बाद पंडित पंत को 1954 में देश के गृहमंत्री बनने का अवसर मिला। इस पद पर रहते हुए उन्होंने राजभाषा सूत्र दिया और सरदार पटेल के देश की एकता व अखंडता के प्रयासों को आगे बढ़ाया।
इस अवसर पर महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, एमएलसी डॉ. धर्मेंद्र सिंह, विधायक विपिन सिंह और भाजपा महानगर संयोजक राजेश गुप्ता समेत अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
अन्य खबरें
गोरखपुर : वाहन टक्कर के बाद महिला से अभद्रता व मारपीट, शाहपुर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
गोरखपुर न्यूज़गोरखपुर : गोला पुलिस ने लूटकांड का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लॉकेट और बाइक बरामद
गोरखपुर न्यूज़गोरखपुर से पौधरोपण महायज्ञ-2026 की शुरुआत करेंगे सीएम योगी : 35 करोड़ पौधरोपण का लक्ष्य
गोरखपुर न्यूज़बांसगांव में सक्रिय हुए पूर्व मंत्री सदल प्रसाद : जनसंपर्क अभियान से बढ़ी राजनीतिक हलचल
गोरखपुर न्यूज़