गोरखपुर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / गोरखपुर
🚨 Breaking News | गोरखपुर

मत करिए चिंता, उपचार कराने में भरपूर मदद देगी सरकार : सीएम योगी

गोरखपुर | 16-May-2026 07:09 PM | 47 |
गोरखपुर
सीएम योगी

गोरखपुर, 16 मई। मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने शनिवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन में लोगों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए। जनता दर्शन के दौरान इलाज के लिए आर्थिक सहायता मांगने पहुंचे लोगों को मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि सरकार उनके उपचार में पूरी मदद करेगी।
गोरखनाथ मंदिर परिसर में आयोजित जनता दर्शन में मुख्यमंत्री करीब 200 लोगों से मिले। उन्होंने कुर्सियों पर बैठे लोगों के बीच जाकर उनकी समस्याएं सुनीं, प्रार्थना पत्र लिए और मौजूद अधिकारियों को तत्काल आवश्यक निर्देश दिए। विभिन्न मामलों से जुड़े फरियादियों की समस्याओं के समाधान के लिए उन्होंने प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों को समयबद्ध, निष्पक्ष और संतोषजनक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।
जनता दर्शन में कई लोग गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए आर्थिक सहायता की गुहार लेकर पहुंचे थे। एक महिला ने अपने बच्चे के इलाज में आर्थिक परेशानी और आयुष्मान कार्ड न होने की बात मुख्यमंत्री को बताई। इस पर सीएम योगी ने आत्मीयता से कहा कि “चिंता मत करिए, बच्चे का इलाज जरूर होगा।” उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि आयुष्मान कार्ड बनवाया जाए और मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से भी आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाए।
इसी प्रकार एक अन्य महिला ने भी इलाज में मदद की अपील की, जिस पर मुख्यमंत्री ने उसे भी भरोसा दिलाया कि सरकार इलाज में हरसंभव सहयोग करेगी। इलाज से जुड़े प्रार्थना पत्र अधिकारियों को सौंपते हुए मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि मेडिकल इस्टीमेट की प्रक्रिया शीघ्र पूरी कर शासन को भेजी जाए, ताकि सहायता जल्द उपलब्ध कराई जा सके।
जनता दर्शन के दौरान अपराध, जमीन कब्जा और अन्य शिकायतें भी सामने आईं। इन मामलों में मुख्यमंत्री ने पुलिस अधिकारियों को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अपराधियों और भू-माफियाओं के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए और पीड़ितों को न्याय दिलाया जाए।
इस दौरान कुछ महिलाएं अपने छोटे बच्चों के साथ भी जनता दर्शन में पहुंची थीं। मुख्यमंत्री ने बच्चों को स्नेहपूर्वक दुलारा, उन्हें चॉकलेट दी और आशीर्वाद भी प्रदान किया। मुख्यमंत्री के इस आत्मीय व्यवहार से लोग भावुक नजर आए।

अन्य खबरें

डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय: एलएलबी प्रवेश परीक्षा में 90% और एमबीए में 91% अभ्यर्थी रहे उपस्थित : एमसीए और एमएससी रसायन विज्ञान की परीक्षाएं भी सफलतापूर्वक आयोजित

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : वाहन टक्कर के बाद महिला से अभद्रता व मारपीट, शाहपुर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : गोला पुलिस ने लूटकांड का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लॉकेट और बाइक बरामद

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर से पौधरोपण महायज्ञ-2026 की शुरुआत करेंगे सीएम योगी : 35 करोड़ पौधरोपण का लक्ष्य

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : बारिश के बीच सीएम योगी का जनता दर्शन, 250 लोगों की सुनीं समस्याएं

गोरखपुर न्यूज़

बांसगांव में सक्रिय हुए पूर्व मंत्री सदल प्रसाद : जनसंपर्क अभियान से बढ़ी राजनीतिक हलचल

गोरखपुर न्यूज़

सरस्वती शिशु मंदिर में UPSC टॉपर इशिता शर्मा का भव्य सम्मान : 21 औषधीय पौधों का रोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर में सपा की मासिक बैठक: बूथ सशक्तिकरण पर जोर, अयोध्या पोस्टर प्रकरण में गिरफ्तारी की निंदा : गोरखपुर में समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक में संगठन विस्तार,

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : विश्वविद्यालय के सात शोधार्थियों को मिला ICHR का प्रतिष्ठित शोध अनुदान

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : 5 किलोमीटर पीछा कर मोबाइल छिनैती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

गोरखपुर न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.