शनिवार, 14 नवंबर 2026 ऐप डाउनलोड करें
PHM NEWS logo PHM NewsPrime Heritage Morning
ब्रेकिंग
IPEC के छात्रों ने CanSat 7U प्रतियोगिता में "उत्कृष्ट" (Excellent) ग्रेड हासिल किया* जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश। मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया क्षेत्राधिकारी निचलौल रविंद्र सिंह ने बुधवार को चौक थाने का आकस्मिक निरीक्षण किया सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज
गोरखपुर न्यूज़

जनता की समस्याओं के समाधान को संकल्पित है सरकार : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर में जनता दर्शन के दौरान सीएम ने सुनीं 200 लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को शीघ्र निस्तारण के निर्देश

गोरखपुर में जनता दर्शन के दौरान सीएम ने सुनीं 200 लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को शीघ्र निस्तारण के निर्देश
gorakhpur-news

गोरखपुर, 1 नवंबर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उनकी सरकार जनता की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी तरह संकल्पित है। किसी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा और न ही अपराधियों को बख्शा जाएगा। शनिवार को गोरखपुर प्रवास के दौरान उन्होंने जनता दर्शन में करीब 200 लोगों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को निर्देश दिए कि हर शिकायत का निस्तारण शीघ्रता और संवेदनशीलता से किया जाए।

प्रतिकूल मौसम के कारण इस बार जनता दर्शन का आयोजन गोरखनाथ मंदिर परिसर स्थित महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन सभागार में किया गया। सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं सभागार में कुर्सियों पर बैठे लोगों के पास गए और एक-एक कर उनकी बातें सुनीं। अधिकांश लोगों ने भूमि विवाद, आर्थिक सहायता और प्रशासनिक परेशानियों से संबंधित आवेदन सौंपे।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि पात्र लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं का लाभ हर हाल में मिले। उन्होंने कहा कि जबरन भूमि कब्जा करने वालों और अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार हर पीड़ित को न्याय दिलाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और शासन की प्राथमिकता जनता की संतुष्टि है।

जनता दर्शन में बड़ी संख्या में महिलाएं भी अपनी समस्याएं लेकर पहुंचीं। मुख्यमंत्री ने धैर्यपूर्वक उनकी बातें सुनीं और संबंधित विभागों के अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई करने का आदेश दिया। उन्होंने कहा कि शासन की हर योजना का उद्देश्य जनता के जीवन को सरल और सुरक्षित बनाना है।

इस दौरान कई लोग गंभीर बीमारियों के उपचार हेतु आर्थिक सहायता की गुहार लेकर पहुंचे। मुख्यमंत्री ने ऐसे मामलों में अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि धन के अभाव में किसी का इलाज नहीं रुकना चाहिए। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद मरीजों के इलाज का इस्टीमेट शीघ्र बनवाकर शासन को भेजा जाए ताकि तत्काल आर्थिक सहायता प्रदान की जा सके।

मुख्यमंत्री ने जनता दर्शन में मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों से कहा कि वे जनसुनवाई और समाधान को अपनी प्राथमिक जिम्मेदारी मानें। उन्होंने कहा कि पारदर्शिता और संवेदनशीलता ही सुशासन की पहचान है।

यह भी पढ़ें

प्रेस वार्ता में 25 राजनीतिक दलों और संगठनों ने संयुक्त रूप से चुनाव लड़ने का किया ऐलान, पुरानी पेंशन बहाली, संविदाकर्मियों के नियमितीकरण और निशुल्क शिक्षा का किया वादा।
दस्तावेजों के आधार पर निष्पक्ष जांच की मांग, कहा—‘कब्जा दूसरे लोगों का, बेवजह हमें बनाया जा रहा निशाना’।
विकास भवन में आयोजित कॉन्क्लेव में किसानों को आधुनिक डेयरी तकनीकों और सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी, 28 पात्र लाभार्थियों का हुआ चयन।
सीसीटीवी फुटेज और सर्च ऑपरेशन की मदद से राजघाट पुलिस ने आधे घंटे में मासूम को सकुशल खोजकर परिजनों को सौंपा।
छात्रों ने शिक्षकों के निष्कासन, बी.एड. विभाग में कथित अनियमितताओं, स्किल सेंटर बंद किए जाने और शैक्षणिक संकट को लेकर प्रशासन को 7 अगस्त तक का अल्टीमेटम दिया।
पुलिस परिवार की बालिकाओं और छात्राओं ने कराया एचपीवी टीकाकरण, एसएसपी डॉ. कौस्तुभ ने प्रमाण-पत्र देकर किया उत्साहवर्धन।

अन्य खबरें

जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश।
मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत
महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें
हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप
सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया
सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज