गोरखपुर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / गोरखपुर
🚨 Breaking News | गोरखपुर

हर जरूरतमंद को कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाएं : सीएम योगी ने जनता दर्शन में दिए निर्देश : गोरखपुर में जनता दर्शन के दौरान सीएम योगी ने 250 लोगों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को हर जरूरतमंद तक योजनाओं का लाभ पहुँचाने के निर्देश दिए।

गोरखपुर | 23-Sep-2025 11:46 PM | 47 |
गोरखपुर
गोरखपुर में जनता दर्शन के दौरान सीएम योगी ने 250 लोगों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को हर जरूरतमंद तक योजनाओं का लाभ पहुँचाने के निर्देश दिए।

गोरखपुर, 22 सितंबर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शारदीय नवरात्र की प्रतिपदा पर जनसेवा को प्राथमिकता देते हुए गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन आयोजित किया। इस अवसर पर उन्होंने करीब 250 लोगों की समस्याएं सुनीं और प्रभावी निस्तारण के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

जनता दर्शन में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि हर जरूरतमंद व्यक्ति को शासन की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समयबद्ध तरीके से दिलाना सुनिश्चित करें। मुख्यमंत्री ने कुर्सियों पर बैठाए गए लोगों तक खुद पहुंचकर उनकी समस्याएं सुनीं और आश्वासन दिया कि हर शिकायत का पारदर्शी एवं संतुष्टिपरक निस्तारण किया जाएगा।

इस दौरान एक महिला ने राशन कार्ड न होने की समस्या उठाई। सीएम योगी ने तुरंत अधिकारियों को निर्देशित किया कि मामले को संवेदनशीलता से देखें और पात्रता अनुसार राशन कार्ड और पेंशन योजना का लाभ दिलाएं। इसके अलावा जमीन कब्जा करने की शिकायतों पर उन्होंने सख्त निर्देश दिए कि गरीबों की जमीन पर कब्जा नहीं होने पाए और ऐसे मामलों में कानूनी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। राजस्व और पुलिस से संबंधित मामलों में भी प्रभावी कार्रवाई करने का आदेश दिया गया।

सीएम योगी ने कहा कि अधिकारी जनकल्याण के कार्यों को सदैव प्राथमिकता दें और हर पीड़ित की समस्या का त्वरित समाधान सुनिश्चित करें। जनता दर्शन में इलाज में आर्थिक सहायता की मांग करने वाले लोगों को भी मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि पैसे के अभाव में किसी का इलाज रोका नहीं जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि इस्टीमेट की प्रक्रिया को प्राथमिकता पर पूर्ण कराकर शासन को उपलब्ध कराएं, ताकि गरीब मरीजों को पर्याप्त आर्थिक सहायता प्रदान की जा सके।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने जनता के बीच संवाद स्थापित करते हुए उनकी समस्याओं और सुझावों को गंभीरता से सुना। उन्होंने अधिकारियों को विशेष रूप से निर्देश दिया कि शासन की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर जरूरतमंद तक पहुंचाना सुनिश्चित करें और जनकल्याण के कार्यों में तेजी लाएं।

अन्य खबरें

डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय: एलएलबी प्रवेश परीक्षा में 90% और एमबीए में 91% अभ्यर्थी रहे उपस्थित : एमसीए और एमएससी रसायन विज्ञान की परीक्षाएं भी सफलतापूर्वक आयोजित

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : वाहन टक्कर के बाद महिला से अभद्रता व मारपीट, शाहपुर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : गोला पुलिस ने लूटकांड का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लॉकेट और बाइक बरामद

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर से पौधरोपण महायज्ञ-2026 की शुरुआत करेंगे सीएम योगी : 35 करोड़ पौधरोपण का लक्ष्य

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : बारिश के बीच सीएम योगी का जनता दर्शन, 250 लोगों की सुनीं समस्याएं

गोरखपुर न्यूज़

बांसगांव में सक्रिय हुए पूर्व मंत्री सदल प्रसाद : जनसंपर्क अभियान से बढ़ी राजनीतिक हलचल

गोरखपुर न्यूज़

सरस्वती शिशु मंदिर में UPSC टॉपर इशिता शर्मा का भव्य सम्मान : 21 औषधीय पौधों का रोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर में सपा की मासिक बैठक: बूथ सशक्तिकरण पर जोर, अयोध्या पोस्टर प्रकरण में गिरफ्तारी की निंदा : गोरखपुर में समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक में संगठन विस्तार,

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : विश्वविद्यालय के सात शोधार्थियों को मिला ICHR का प्रतिष्ठित शोध अनुदान

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : 5 किलोमीटर पीछा कर मोबाइल छिनैती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

गोरखपुर न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.