गोरखपुर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / गोरखपुर
🚨 Breaking News | गोरखपुर

गोरखपुर जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं 200 लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश : अधिकारियों को दिया संवेदनशील और समयबद्ध निस्तारण का निर्देश

गोरखपुर | 02-Jun-2026 06:06 PM | 47 |
गोरखपुर
अधिकारियों को दिया संवेदनशील और समयबद्ध निस्तारण का निर्देश

गोरखपुर, 2 जून। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि सरकार की सभी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर पात्र और जरूरतमंद व्यक्ति तक पहुंचाना अधिकारियों की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि आवास, शिक्षा, विवाह सहायता, स्वास्थ्य सेवाओं तथा वृद्धावस्था पेंशन जैसी योजनाएं समाज के कमजोर और जरूरतमंद वर्गों के लिए संचालित की जा रही हैं। इसलिए यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी पात्र व्यक्ति इन योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे।

सोमवार देर शाम गोरखपुर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार सुबह गोरखनाथ मंदिर परिसर में आयोजित जनता दर्शन में करीब 200 लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने लोगों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार हर नागरिक की समस्या के समाधान और उसके कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है।

जनता दर्शन में कई लोगों ने आवास, पेंशन, भूमि विवाद, चिकित्सा सहायता और अन्य समस्याओं से संबंधित प्रार्थना पत्र मुख्यमंत्री को सौंपे। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी शिकायतों का निष्पक्ष, समयबद्ध और संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि जन समस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

कार्यक्रम में कुछ लोग गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए आर्थिक सहायता की मांग लेकर भी पहुंचे। मुख्यमंत्री ने उन्हें भरोसा दिलाया कि धन के अभाव में किसी भी जरूरतमंद का इलाज नहीं रुकेगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि मरीजों के इलाज का अनुमानित व्यय (इस्टीमेट) शीघ्र तैयार कर शासन को भेजा जाए ताकि समय पर आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा सके।

जनता दर्शन के दौरान जौनपुर जिले से आई एक महिला ने एक स्वयंसेवी संस्था (एनजीओ) पर फर्जी प्रमाण पत्र जारी करने का आरोप लगाया। मुख्यमंत्री ने मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। वहीं भूमि कब्जे से जुड़ी शिकायतों पर उन्होंने पुलिस अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि यदि कोई दबंग किसी की जमीन पर अवैध कब्जा करता है तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए।

जनता दर्शन में आए बच्चों से भी मुख्यमंत्री ने आत्मीय संवाद किया। उन्होंने बच्चों को आशीर्वाद देते हुए मन लगाकर पढ़ाई करने की प्रेरणा दी तथा उन्हें चॉकलेट भेंट की।

इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर की गोशाला पहुंचकर गोसेवा की। उन्होंने गायों को गुड़ और रोटी खिलाई तथा गोशाला के कर्मचारियों को गोवंश की समुचित देखभाल के निर्देश दिए।

अन्य खबरें

डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय: एलएलबी प्रवेश परीक्षा में 90% और एमबीए में 91% अभ्यर्थी रहे उपस्थित : एमसीए और एमएससी रसायन विज्ञान की परीक्षाएं भी सफलतापूर्वक आयोजित

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : वाहन टक्कर के बाद महिला से अभद्रता व मारपीट, शाहपुर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : गोला पुलिस ने लूटकांड का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लॉकेट और बाइक बरामद

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर से पौधरोपण महायज्ञ-2026 की शुरुआत करेंगे सीएम योगी : 35 करोड़ पौधरोपण का लक्ष्य

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : बारिश के बीच सीएम योगी का जनता दर्शन, 250 लोगों की सुनीं समस्याएं

गोरखपुर न्यूज़

बांसगांव में सक्रिय हुए पूर्व मंत्री सदल प्रसाद : जनसंपर्क अभियान से बढ़ी राजनीतिक हलचल

गोरखपुर न्यूज़

सरस्वती शिशु मंदिर में UPSC टॉपर इशिता शर्मा का भव्य सम्मान : 21 औषधीय पौधों का रोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर में सपा की मासिक बैठक: बूथ सशक्तिकरण पर जोर, अयोध्या पोस्टर प्रकरण में गिरफ्तारी की निंदा : गोरखपुर में समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक में संगठन विस्तार,

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : विश्वविद्यालय के सात शोधार्थियों को मिला ICHR का प्रतिष्ठित शोध अनुदान

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : 5 किलोमीटर पीछा कर मोबाइल छिनैती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

गोरखपुर न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.