गोरखपुर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / गोरखपुर
🚨 Breaking News | गोरखपुर

यूपी की नई पहचान बर्दाश्त नहीं कर पा रहे जातिवादी और परिवारवादी: सीएम योगी : मुख्यमंत्री ने खजांची चौराहा फ्लाईओवर और बरगदवा–नकहा रेल ओवरब्रिज का किया लोकार्पण

गोरखपुर | 28-Jan-2026 09:39 AM | 47 |
गोरखपुर
मुख्यमंत्री ने खजांची चौराहा फ्लाईओवर और बरगदवा–नकहा रेल ओवरब्रिज का किया लोकार्पण

गोरखपुर, 27 जनवरी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश अब ‘बीमारू’ राज्य की छवि से निकलकर ‘ब्रेकथ्रू’ राज्य की पहचान बना चुका है। प्रदेश तेजी से विकास और सुशासन की नई दिशा में आगे बढ़ रहा है, जिसे जातिवादी और परिवारवादी मानसिकता के लोग स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं।
मुख्यमंत्री मंगलवार को गोरखपुर में 96.50 करोड़ रुपये की लागत से बने खजांची चौराहा फ्लाईओवर तथा 152.19 करोड़ रुपये से निर्मित बरगदवा–नकहा रेल ओवरब्रिज का लोकार्पण करने के बाद जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने पहले खजांची चौराहा पहुंचकर शिलापट्ट का अनावरण और फीता काटकर फ्लाईओवर का उद्घाटन किया, फिर बरगदवा–नकहा रेल ओवरब्रिज को जनता को समर्पित किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश अब “उपद्रव प्रदेश” से “उत्सव प्रदेश” बन चुका है। सुदृढ़ कानून व्यवस्था के कारण दंगाइयों पर प्रभावी नियंत्रण हुआ है। उन्होंने कहा कि पहले जिन लोगों को अराजकता से लाभ होता था, वे विकास की इस प्रक्रिया से असहज हैं।
2017 से पहले और बाद का अंतर बताया
सीएम योगी ने कहा कि वर्ष 2017 से पहले प्रदेश में भय, आतंक और दंगों का माहौल था। व्यापारी और बेटियां सुरक्षित नहीं थीं। जाति और परिवार की राजनीति ने प्रदेश की छवि को नुकसान पहुंचाया। उन्होंने कहा कि अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश समाधान और विकास की राजनीति का मॉडल बन रहा है।
निवेश और रोजगार पर जोर
मुख्यमंत्री ने कहा कि बेहतर सुरक्षा और मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर के कारण प्रदेश में निवेश का वातावरण बना है। उन्होंने बताया कि राज्य में 45 लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव आए हैं, जिससे बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर सृजित होंगे। गोरखपुर का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि गीडा से धुरियापार तक औद्योगिक विकास की श्रृंखला तैयार हो रही है, जिससे स्थानीय युवाओं को अपने ही क्षेत्र में रोजगार मिल रहा है।
गोरखपुर की बदलती पहचान
मुख्यमंत्री ने कहा कि गोरखपुर की पहचान अब माफिया और इंसेफेलाइटिस से नहीं, बल्कि वर्ल्ड क्लास सड़कों, एम्स, खाद कारखाना, एक्सप्रेसवे कनेक्टिविटी और रामगढ़ताल के विकास से हो रही है। उन्होंने कहा कि फोरलेन सड़कों और बेहतर शहरी ढांचे ने शहर की तस्वीर बदली है।
विकास अब विरासत नहीं
सीएम योगी ने कहा कि विकास अब किसी एक परिवार या क्षेत्र तक सीमित नहीं रहेगा। लखनऊ, प्रयागराज, अयोध्या, वाराणसी, बुंदेलखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश सहित हर क्षेत्र में समान विकास सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने प्रयागराज के माघ मेले में इस वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आगमन को बेहतर व्यवस्था का उदाहरण बताया।
इनसेट: सांसद रविकिशन का संबोधन
सांसद रविकिशन शुक्ल ने कहा कि डबल इंजन सरकार विकास के साथ गरीबों और वंचितों की सेवा के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में प्रदेश मजबूत प्रशासनिक दिशा में आगे बढ़ रहा है।
महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव ने भी मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए नगर निगम की उपलब्धियों की जानकारी दी।
कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद, विधायकगण, एमएलसी डॉ. धर्मेंद्र सिंह, राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारू चौधरी, भाजपा पदाधिकारी और अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
इनसेट: परियोजनाओं का विवरण
बरगदवा–नकहा रेल ओवरब्रिज
लागत: ₹152.19 करोड़
लंबाई: लगभग 1092 मीटर
लाभ: रेलवे फाटक जाम से राहत, उत्तरी गोरखपुर का सुगम यातायात
 खजांची चौराहा फ्लाईओवर
लागत: ₹96.50 करोड़
लंबाई: 605 मीटर
लाभ: जेल बाईपास से स्पोर्ट्स कॉलेज रोड तक सीधी कनेक्टिविटी, सोनौली रोड की सुगम पहुंच

अन्य खबरें

डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय: एलएलबी प्रवेश परीक्षा में 90% और एमबीए में 91% अभ्यर्थी रहे उपस्थित : एमसीए और एमएससी रसायन विज्ञान की परीक्षाएं भी सफलतापूर्वक आयोजित

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : वाहन टक्कर के बाद महिला से अभद्रता व मारपीट, शाहपुर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : गोला पुलिस ने लूटकांड का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लॉकेट और बाइक बरामद

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर से पौधरोपण महायज्ञ-2026 की शुरुआत करेंगे सीएम योगी : 35 करोड़ पौधरोपण का लक्ष्य

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : बारिश के बीच सीएम योगी का जनता दर्शन, 250 लोगों की सुनीं समस्याएं

गोरखपुर न्यूज़

बांसगांव में सक्रिय हुए पूर्व मंत्री सदल प्रसाद : जनसंपर्क अभियान से बढ़ी राजनीतिक हलचल

गोरखपुर न्यूज़

सरस्वती शिशु मंदिर में UPSC टॉपर इशिता शर्मा का भव्य सम्मान : 21 औषधीय पौधों का रोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर में सपा की मासिक बैठक: बूथ सशक्तिकरण पर जोर, अयोध्या पोस्टर प्रकरण में गिरफ्तारी की निंदा : गोरखपुर में समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक में संगठन विस्तार,

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : विश्वविद्यालय के सात शोधार्थियों को मिला ICHR का प्रतिष्ठित शोध अनुदान

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : 5 किलोमीटर पीछा कर मोबाइल छिनैती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

गोरखपुर न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.