गोरखपुर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / गोरखपुर
🚨 Breaking News | गोरखपुर

दुष्टों का संहार करके ही सुरक्षित रह सकता है राष्ट्र : सीएम योगी : राष्ट्रीय सुरक्षा पर गोरखपुर में संगोष्ठी, सीएम योगी और सीडीएस अनिल चौहान ने साझा किए विचार

गोरखपुर | 06-Sep-2025 09:24 PM | 47 |
गोरखपुर
राष्ट्रीय सुरक्षा पर गोरखपुर में संगोष्ठी, सीएम योगी और सीडीएस अनिल चौहान ने साझा किए विचार

गोरखपुर, 5 सितंबर। मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने कहा कि नागरिकों का संरक्षण और दुष्टों का संहार करके ही कोई राष्ट्र सुरक्षित रह सकता है। सुरक्षा के माहौल में ही समृद्धि के लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। वे शुक्रवार को गोरखनाथ मंदिर में युगपुरुष ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ जी महाराज की 56वीं तथा राष्ट्रसंत ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ जी महाराज की 11वीं पुण्यतिथि पर आयोजित राष्ट्रीय सुरक्षा विषयक संगोष्ठी में बोल रहे थे।

सीएम योगी ने कहा कि आंतरिक अराजकता किसी भी राष्ट्र को दुर्गति की ओर ले जाती है। भारत मां की आन-बान-शान पर कोई आंच नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने सैनिकों के योगदान को नमन करते हुए कहा कि भारतीय सेना दुनिया की सर्वश्रेष्ठ सेनाओं में से एक है, जिनके बलिदान से नागरिक चैन की नींद सो पाते हैं।

संगोष्ठी के मुख्य अतिथि चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान ने कहा कि युद्ध में सफलता के लिए सरप्राइज फैक्टर अहम होता है। भारत ने उरी, बालाकोट और अन्य अभियानों में इसका सफल प्रयोग किया है। उन्होंने कहा कि भविष्य में युद्ध का स्वरूप बदल रहा है, साइबर अटैक और रोबोटिक्स जैसी चुनौतियां सामने हैं।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को याद करते हुए शिक्षकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दीं। संगोष्ठी में बड़ी संख्या में संत, विद्वान और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

अन्य खबरें

डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय: एलएलबी प्रवेश परीक्षा में 90% और एमबीए में 91% अभ्यर्थी रहे उपस्थित : एमसीए और एमएससी रसायन विज्ञान की परीक्षाएं भी सफलतापूर्वक आयोजित

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : वाहन टक्कर के बाद महिला से अभद्रता व मारपीट, शाहपुर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : गोला पुलिस ने लूटकांड का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लॉकेट और बाइक बरामद

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर से पौधरोपण महायज्ञ-2026 की शुरुआत करेंगे सीएम योगी : 35 करोड़ पौधरोपण का लक्ष्य

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : बारिश के बीच सीएम योगी का जनता दर्शन, 250 लोगों की सुनीं समस्याएं

गोरखपुर न्यूज़

बांसगांव में सक्रिय हुए पूर्व मंत्री सदल प्रसाद : जनसंपर्क अभियान से बढ़ी राजनीतिक हलचल

गोरखपुर न्यूज़

सरस्वती शिशु मंदिर में UPSC टॉपर इशिता शर्मा का भव्य सम्मान : 21 औषधीय पौधों का रोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर में सपा की मासिक बैठक: बूथ सशक्तिकरण पर जोर, अयोध्या पोस्टर प्रकरण में गिरफ्तारी की निंदा : गोरखपुर में समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक में संगठन विस्तार,

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : विश्वविद्यालय के सात शोधार्थियों को मिला ICHR का प्रतिष्ठित शोध अनुदान

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : 5 किलोमीटर पीछा कर मोबाइल छिनैती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

गोरखपुर न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.