मंगलवार, 10 नवंबर 2026 ऐप डाउनलोड करें
PHM NEWS logo PHM NewsPrime Heritage Morning
ब्रेकिंग
मिशन शक्ति फेज 6.0 शक्ति दीदी नारी सुरक्षा, नारी सम्मान के तहत थाना शोहरतगढ़ मिशन शक्ति टीम मिशन शक्ति फेज 6.0 अभियान के तहत थाना पथरा बाजार मिशन शक्ति टीम द्वारा थाना क्षेत्र के ग्राम क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ द्वारा थाना शोहरतगढ़ पुलिस के साथ वसीयतशुदा जमीन पर कब्जे को लेकर खूनी संघर्ष अलीगढ़ में पुलिस का बड़ा एक्शन, इगलास में 13 आरोपी गिरफ्तार 2017 से 2026 तक न्याय की आस में भटकता गरीब परिवार, जमीन विवाद में राजस्व विभाग पर गंभीर आरोप स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा में डीएम सख्त घर पर प्रसव होने पर एमओआईसी की तय होगी जिम्मेदारी दीपावली और छठ पूजा को लेकर शोहरतगढ़ थाने में पीस कमेटी की बैठक
गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी का जनता दर्शन, 200 लोगों की सुनी समस्याएं गुरु पूर्णिमा की व्यस्तताओं के बीच भी आयोजित किया जनता दर्शन, करीब 200 लोगों की सुनी समस्याएं; अधिकारियों को त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

गुरु पूर्णिमा की व्यस्तताओं के बीच भी आयोजित किया जनता दर्शन, करीब 200 लोगों की सुनी समस्याएं; अधिकारियों को त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश
gorakhpur-news

रिपोर्ट: विभव पाठक, ब्यूरो चीफ

गोरखपुर, 29 जुलाई। गुरु पूर्णिमा पर्व के धार्मिक अनुष्ठानों की व्यस्तता के बावजूद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन आयोजित कर आमजन की समस्याएं सुनीं। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि प्रत्येक व्यक्ति की समस्या का संवेदनशीलता, गंभीरता और समयबद्ध तरीके से समाधान सुनिश्चित किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि हर नागरिक की समस्या का समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

गोरखनाथ मंदिर परिसर स्थित महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के बाहर आयोजित जनता दर्शन में मुख्यमंत्री ने करीब 200 लोगों से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात की। वे स्वयं लोगों के बीच पहुंचे और एक-एक कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने सभी को आश्वस्त करते हुए कहा कि किसी भी व्यक्ति को चिंता करने की आवश्यकता नहीं है, सरकार सभी की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

मुख्यमंत्री ने लोगों द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र संबंधित अधिकारियों को सौंपते हुए निर्देश दिया कि प्रत्येक मामले का त्वरित, गुणवत्तापूर्ण और संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

जनता दर्शन में गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए आर्थिक सहायता की मांग लेकर पहुंचे लोगों को मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि आर्थिक अभाव के कारण किसी भी जरूरतमंद का इलाज नहीं रुकेगा। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देशित किया कि संबंधित मरीजों के उपचार का इस्टीमेट शीघ्र तैयार कर शासन को भेजा जाए, ताकि समय पर धनराशि जारी कर इलाज प्रारंभ कराया जा सके।

इस दौरान कुछ महिलाएं अपने छोटे बच्चों के साथ भी जनता दर्शन में पहुंचीं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बच्चों को स्नेहपूर्वक आशीर्वाद दिया और उन्हें चॉकलेट भेंट कर उनका उत्साह बढ़ाया।

यह भी पढ़ें

प्रेस वार्ता में 25 राजनीतिक दलों और संगठनों ने संयुक्त रूप से चुनाव लड़ने का किया ऐलान, पुरानी पेंशन बहाली, संविदाकर्मियों के नियमितीकरण और निशुल्क शिक्षा का किया वादा।
दस्तावेजों के आधार पर निष्पक्ष जांच की मांग, कहा—‘कब्जा दूसरे लोगों का, बेवजह हमें बनाया जा रहा निशाना’।
विकास भवन में आयोजित कॉन्क्लेव में किसानों को आधुनिक डेयरी तकनीकों और सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी, 28 पात्र लाभार्थियों का हुआ चयन।
सीसीटीवी फुटेज और सर्च ऑपरेशन की मदद से राजघाट पुलिस ने आधे घंटे में मासूम को सकुशल खोजकर परिजनों को सौंपा।
छात्रों ने शिक्षकों के निष्कासन, बी.एड. विभाग में कथित अनियमितताओं, स्किल सेंटर बंद किए जाने और शैक्षणिक संकट को लेकर प्रशासन को 7 अगस्त तक का अल्टीमेटम दिया।
पुलिस परिवार की बालिकाओं और छात्राओं ने कराया एचपीवी टीकाकरण, एसएसपी डॉ. कौस्तुभ ने प्रमाण-पत्र देकर किया उत्साहवर्धन।

अन्य खबरें

मिशन शक्ति फेज 6.0 शक्ति दीदी नारी सुरक्षा, नारी सम्मान के तहत थाना शोहरतगढ़ मिशन शक्ति टीम
मिशन शक्ति फेज 6.0 अभियान के तहत थाना पथरा बाजार मिशन शक्ति टीम द्वारा थाना क्षेत्र के ग्राम
क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ द्वारा थाना शोहरतगढ़ पुलिस के साथ
स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा में डीएम सख्त घर पर प्रसव होने पर एमओआईसी की तय होगी जिम्मेदारी
दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार सिद्धार्थनगर पुलिस ने भेजा न्यायालय
भारत-नेपाल सीमा पर पटाखों की बड़ी खेप बरामद शोहरतगढ़ पुलिस और एसएसबी ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार