गोरखपुर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / गोरखपुर
🚨 Breaking News | गोरखपुर

घबराइए मत, आपकी हर समस्या का समाधान होगा : सीएम योगी : गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन, सीएम योगी ने सुनीं 200 लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

गोरखपुर | 06-Sep-2025 09:31 PM | 47 |
गोरखपुर
गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन, सीएम योगी ने सुनीं 200 लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

गोरखपुर, 5 सितंबर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को गोरखनाथ मंदिर परिसर में जनता दर्शन के दौरान करीब 200 लोगों की समस्याएं सुनीं। आत्मीयता से संवाद करते हुए उन्होंने लोगों को आश्वस्त किया कि घबराने की आवश्यकता नहीं है, हर समस्या का प्रभावी समाधान कराया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रत्येक प्रकरण पर संवेदनशीलता से ध्यान दें और समयबद्ध, पारदर्शी तथा गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी पीड़ित को बार-बार परेशान न होना पड़े, जिम्मेदारी तय कर कार्रवाई की जाए।

जनता दर्शन में इस बार महिलाओं की संख्या अधिक रही। मुख्यमंत्री स्वयं लोगों के पास जाकर एक-एक कर उनकी बातें सुनते रहे। जमीन कब्जाने की शिकायतों पर उन्होंने सख्त कानूनी कार्रवाई के आदेश दिए।

गंभीर बीमारियों के इलाज में मदद मांगने वालों से सीएम योगी ने कहा कि धन की कमी इलाज में बाधक नहीं बनेगी। उन्होंने अधिकारियों को अस्पतालों से इस्टीमेट प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण कर शासन में भेजने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन भी दिया। साथ ही उन्होंने हर पात्र व्यक्ति का आयुष्मान कार्ड बनवाने पर जोर दिया, ताकि इलाज के लिए लोगों को भटकना न पड़े।
 

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.