शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 ऐप डाउनलोड करें
PHM NEWS logo PHM NewsPrime Heritage Morning
ब्रेकिंग
श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया गोपाष्टमी का पर्व, गौशालाओं में उमड़े श्रद्धालु" पूर्वांचल में महिला की जटिल यूरोलॉजिकल बीमारी की आधुनिक तकनीक से सर्जरी नया सानवाड़ा में चोरों का आतंक, सात कृषि कुओं को बनाया निशाना डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर छठ व्रतियों ने की सुख-समृद्धि की कामना* आधी रात कमरे में चली गोली से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम* गोरखपुर: सपा के जिलाध्यक्ष बन सकते हैं जीतेंद्र यादव? समर्थकों में चर्चाएं तेज* छठ गीतों से गोरखनाथ घाट पर सांसद रवि किशन ने बांधा समां* आधी रात मोहद्दीपुर में धधकी रूई-गद्दे की दुकान, आसपास के घरों में मची चीख-पुकार*
गोरखपुर न्यूज़

दिव्यांगजन में अनेक प्रतिभाएं, निखारने को चाहिए योजक : मुख्यमंत्री योगी मारवाड़ी युवा मंच के तीन दिवसीय कृत्रिम पैर प्रत्यारोपण शिविर के समापन समारोह में बोले सीएम, दिव्यांगजनों को उपकरण वितरित

मारवाड़ी युवा मंच के तीन दिवसीय कृत्रिम पैर प्रत्यारोपण शिविर के समापन समारोह में बोले सीएम, दिव्यांगजनों को उपकरण वितरित
gorakhpur-news

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि दिव्यांगजन में अनेक प्रतिभाएं छिपी होती हैं, बस जरूरत होती है एक ऐसे योजक की जो उनकी प्रतिभा को निखार सके। किसी कारणवश दिव्यांग हुए व्यक्तियों में ईश्वर विशेष गुण प्रदान करता है। यदि उन्हें समाज का संबल मिल जाए तो वे समाज के लिए उपयोगी सिद्ध होते हैं।

सीएम योगी मंगलवार को सिविल लाइंस स्थित गोकुल अतिथि भवन में मारवाड़ी युवा मंच द्वारा आयोजित तीन दिवसीय निःशुल्क कृत्रिम पैर प्रत्यारोपण शिविर के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मारवाड़ी युवा मंच द्वारा दिव्यांगजन को कैलिपर्स, व्हीलचेयर, ट्राईसाइकिल जैसे उपकरणों का वितरण अत्यंत सराहनीय है। यह कार्य ईश्वर की सर्वोत्तम सेवा है और पितृपक्ष में पूर्वजों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि भी है।

उन्होंने कहा कि इतिहास ऐसे अनेक उदाहरणों से भरा है जहां दिव्यांगजन ने अपनी असाधारण प्रतिभा का परिचय दिया। प्राचीन काल के महर्षि अष्टावक्र और मध्यकालीन कवि सूरदास इसका प्रमाण हैं।

सीएम ने आह्वान किया कि यदि समाज के अन्य लोग और संस्थाएं भी इस तरह से दिव्यांगजनों के लिए कार्य करें तो राष्ट्रीय एकता और विकसित भारत की राह प्रशस्त होगी।

इस अवसर पर महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, विधायक विपिन सिंह, मारवाड़ी युवा मंच के पदाधिकारी मयंक अग्रवाल, चन्द्रप्रकाश अग्रवाल सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें

डॉ. रितेश सिंह ने बक्कल म्यूकोसल ग्राफ्ट तकनीक से किया मूत्रमार्ग का पुनर्निर्माण, बार-बार डाइलेशन की समस्या से मिल सकता है दीर्घकालिक समाधान
रामगढ़ताल क्षेत्र के फुलवरिया की घटना, घरेलू विवाद के पहलुओं की जांच में जुटी पुलिस*
गोरखपुर। समाजवादी पार्टी में गोरखपुर के नए जिलाध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं

अन्य खबरें

नया सानवाड़ा में चोरों का आतंक, सात कृषि कुओं को बनाया निशाना
22 वर्षीय युवती के थायरॉइड कैंसर का डॉ. शिवशंकर शाही ने किया सफल ऑपरेशन
गोरखपुर। बाल दिवस के अवसर पर 14 नवंबर को गोरखनाथ स्थित सेंट जोसेफ हाई स्कूल में उत्साह और…