गोरखपुर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / गोरखपुर
🚨 Breaking News | गोरखपुर

Gorakhpur News : उत्तर प्रदेश कानून व्यवस्था में बना रहा है नया मानक: योगी आदित्यनाथ : गोरखपुर में सीएम ने किया 11 मंजिला बैरक टॉवर और 30 बेड हॉस्पिटल का लोकार्पण

गोरखपुर | 25-Jul-2025 11:14 AM | 47 |
गोरखपुर
गोरखपुर में सीएम ने किया 11 मंजिला बैरक टॉवर और 30 बेड हॉस्पिटल का लोकार्पण

गोरखपुर, 24 जुलाई।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि उत्तर प्रदेश अब दंगा प्रदेश नहीं, बल्कि कानून व्यवस्था का मानक प्रस्तुत करने वाला राज्य बन गया है। गुरुवार को 26वीं वाहिनी पीएसी परिसर, गोरखपुर में 11 मंजिला बैरक टॉवर और 30 बेड के अस्पताल का लोकार्पण करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आठ वर्ष पहले तक बदनाम रहे यूपी ने अब अनुशासन और उत्सव प्रदेश के रूप में अपनी नई पहचान बनाई है।

सीएम योगी ने कहा कि कभी यूपी का नाम सुनते ही लोग डर जाते थे, लेकिन अब यूपी का नौजवान कहीं भी जाता है तो सम्मान पाता है। यह परिवर्तन सुशासन, मजबूत कानून व्यवस्था और पारदर्शी प्रशासन का परिणाम है।

पुलिस बल को सशक्त बना रही योगी सरकार

मुख्यमंत्री ने कहा कि यूपी में कभी पुलिस बल में भारी कमी थी, अवस्थापना सुविधाएं जर्जर थीं और भर्ती प्रक्रिया भ्रष्टाचार से ग्रस्त थी। लेकिन बीते आठ वर्षों में उनकी सरकार ने 2.16 लाख से अधिक पुलिसकर्मियों की पारदर्शी तरीके से भर्ती की है। हाल ही में हुई 60,244 पुलिसकर्मियों की भर्ती दुनिया की सबसे बड़ी भर्ती प्रक्रिया में गिनी जा रही है।

योगी ने बताया कि जहां पहले 3,000 पुलिसकर्मी ही प्रशिक्षण ले सकते थे, वहीं अब 60,000 से अधिक रिक्रूट 112 प्रशिक्षण केंद्रों पर एकसाथ ट्रेनिंग ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि "ट्रेनिंग में जितना पसीना बहेगा, फील्ड में उतना ही खून कम बहेगा।" इसी भावना से प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण में समर्पण और ईमानदारी बरतनी चाहिए।

अवस्थापना सुविधाओं का ऐतिहासिक विस्तार

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि पुलिस लाइन और थानों की हालत बहुत खराब थी, लेकिन अब हर थाने, पीएसी वाहिनी और पुलिस लाइन में बेहतर अवस्थापना सुविधाएं दी जा रही हैं। कई जिलों में यूपी पुलिस के बैरक अब सबसे ऊंची इमारतों में शामिल हो गए हैं। उन्होंने बैरक टॉवर और हॉस्पिटल का निरीक्षण कर उसकी सराहना की।

सड़क दुर्घटनाओं पर चिंता, जागरूकता का आह्वान

मुख्यमंत्री ने सड़क हादसों को चिंता का विषय बताया और कहा कि प्रतिवर्ष 20-22 हजार लोग इन घटनाओं में जान गंवाते हैं। उन्होंने स्कूली बच्चों और नागरिकों को ट्रैफिक नियमों और ब्लैक स्पॉट के बारे में जागरूक करने की अपील की।

योगी सरकार की सराहना में बोले रविकिशन और अधिकारी

कार्यक्रम में मौजूद सांसद रविकिशन ने कहा कि योगी सरकार ने यूपी पुलिस को वैश्विक पहचान दिलाई है। एडीजी पीएसी डॉ रामकृष्ण स्वर्णकार ने बताया कि पहली बार महिला बटालियन का गठन हुआ है और गोरखपुर, लखनऊ तथा बदायूं में इनके भवनों का निर्माण चल रहा है।

इस मौके पर स्थानीय विधायक, महापौर, राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष समेत तमाम जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री का पीएसी बैंड ने भव्य स्वागत किया।

योगी सरकार के इन कदमों ने यह स्पष्ट कर दिया है कि प्रदेश अब कानून-व्यवस्था, सुरक्षा और विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है।

अन्य खबरें

डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय: एलएलबी प्रवेश परीक्षा में 90% और एमबीए में 91% अभ्यर्थी रहे उपस्थित : एमसीए और एमएससी रसायन विज्ञान की परीक्षाएं भी सफलतापूर्वक आयोजित

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : वाहन टक्कर के बाद महिला से अभद्रता व मारपीट, शाहपुर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : गोला पुलिस ने लूटकांड का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लॉकेट और बाइक बरामद

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर से पौधरोपण महायज्ञ-2026 की शुरुआत करेंगे सीएम योगी : 35 करोड़ पौधरोपण का लक्ष्य

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : बारिश के बीच सीएम योगी का जनता दर्शन, 250 लोगों की सुनीं समस्याएं

गोरखपुर न्यूज़

बांसगांव में सक्रिय हुए पूर्व मंत्री सदल प्रसाद : जनसंपर्क अभियान से बढ़ी राजनीतिक हलचल

गोरखपुर न्यूज़

सरस्वती शिशु मंदिर में UPSC टॉपर इशिता शर्मा का भव्य सम्मान : 21 औषधीय पौधों का रोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर में सपा की मासिक बैठक: बूथ सशक्तिकरण पर जोर, अयोध्या पोस्टर प्रकरण में गिरफ्तारी की निंदा : गोरखपुर में समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक में संगठन विस्तार,

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : विश्वविद्यालय के सात शोधार्थियों को मिला ICHR का प्रतिष्ठित शोध अनुदान

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : 5 किलोमीटर पीछा कर मोबाइल छिनैती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

गोरखपुर न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.