गोरखपुर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / गोरखपुर
🚨 Breaking News | गोरखपुर

खड़ी बोलेरो में पीछे से ट्रक की जोरदार टक्कर, चालक बाल-बाल बचा : गोरखपुर के गुलरिहा थाना क्षेत्र में हादसा, बोलेरो और ट्रक क्षतिग्रस्त, पुलिस जांच में जुटी

गोरखपुर | 31-Aug-2025 10:44 AM | 47 |
गोरखपुर
गोरखपुर के गुलरिहा थाना क्षेत्र में हादसा, बोलेरो और ट्रक क्षतिग्रस्त, पुलिस जांच में जुटी

भटहट। गुलरिहा थाना क्षेत्र के बरगदहीं शिवमंदिर के पास शुक्रवार की रात करीब 11 बजे एक बड़ा हादसा टल गया। सड़क किनारे खड़ी बोलेरो में पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। गनीमत रही कि बोलेरो चालक समय रहते गाड़ी से कूद गया और उसकी जान बच गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बोलेरो चालक शौच के लिए गाड़ी सड़क किनारे खड़ी कर गया था। इसी बीच पीछे से आ रहे ट्रक चालक को अचानक झपकी आ गई और उसने तेज रफ्तार ट्रक से बोलेरो में टक्कर मार दी। हादसे के बाद दोनों वाहन चालक मौके से फरार हो गए।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है, लेकिन बोलेरो और ट्रक दोनों क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

अन्य खबरें

डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय: एलएलबी प्रवेश परीक्षा में 90% और एमबीए में 91% अभ्यर्थी रहे उपस्थित : एमसीए और एमएससी रसायन विज्ञान की परीक्षाएं भी सफलतापूर्वक आयोजित

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : वाहन टक्कर के बाद महिला से अभद्रता व मारपीट, शाहपुर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : गोला पुलिस ने लूटकांड का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लॉकेट और बाइक बरामद

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर से पौधरोपण महायज्ञ-2026 की शुरुआत करेंगे सीएम योगी : 35 करोड़ पौधरोपण का लक्ष्य

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : बारिश के बीच सीएम योगी का जनता दर्शन, 250 लोगों की सुनीं समस्याएं

गोरखपुर न्यूज़

बांसगांव में सक्रिय हुए पूर्व मंत्री सदल प्रसाद : जनसंपर्क अभियान से बढ़ी राजनीतिक हलचल

गोरखपुर न्यूज़

सरस्वती शिशु मंदिर में UPSC टॉपर इशिता शर्मा का भव्य सम्मान : 21 औषधीय पौधों का रोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर में सपा की मासिक बैठक: बूथ सशक्तिकरण पर जोर, अयोध्या पोस्टर प्रकरण में गिरफ्तारी की निंदा : गोरखपुर में समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक में संगठन विस्तार,

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : विश्वविद्यालय के सात शोधार्थियों को मिला ICHR का प्रतिष्ठित शोध अनुदान

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : 5 किलोमीटर पीछा कर मोबाइल छिनैती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

गोरखपुर न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.