गोरखपुर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / गोरखपुर
🚨 Breaking News | गोरखपुर

भाजपा MLC ने DDU के डीन पर लगाए गंभीर आरोप, कहा– डांटने से छात्र के पिता की मौत : एमएससी गणित के छात्र को इंटरनल में 1 अंक देने पर बवाल, डीन बोले– आरोप निराधार, जांच समिति गठित

गोरखपुर | 08-Sep-2025 12:56 AM | 47 |
गोरखपुर
एमएससी गणित के छात्र को इंटरनल में 1 अंक देने पर बवाल, डीन बोले– आरोप निराधार, जांच समिति गठित

डीन प्रो. राजवंत राव बोले– आरोप निराधार, कुलपति ने बनाई जांच समिति

गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय (DDU) गोरखपुर विश्वविद्यालय एक बड़े विवाद में आ गया है। भाजपा विधान परिषद सदस्य (MLC) देवेंद्र प्रताप सिंह ने विश्वविद्यालय के आर्ट फैकल्टी डीन एवं गणित विभाग के प्रभारी विभागाध्यक्ष प्रो. राजवंत राव पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि एमएससी गणित के छात्र आयुष मिश्र को जानबूझकर फेल किया गया और इस मामले को लेकर गुहार लगाने पहुंचे छात्र के पिता मुरलीधर मिश्र की मौत विभागाध्यक्ष की डांट-फटकार से हुई।

क्या हैं MLC के आरोप

छात्र आयुष मिश्र ने पहले तीन सेमेस्टर में 73% से अधिक अंक पाए थे, लेकिन चौथे सेमेस्टर में क्लासिकल मेकेनिक्स पेपर में लिखित परीक्षा में केवल 34 अंक और इंटरनल में मात्र 1 अंक दिया गया।

उपस्थिति 75% से अधिक होने के बावजूद 5 अनिवार्य अंक भी नहीं दिए गए।

1 सितंबर को छात्र अपने पिता के साथ विभागाध्यक्ष के कक्ष में गया, जहां डांट-फटकार के बाद पिता की तबीयत बिगड़ गई और अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

MLC ने इस मामले में विभागाध्यक्ष, संबंधित परीक्षक व आंतरिक परीक्षक पर कार्रवाई, पेपर की दोबारा जांच, परिवार को 1 करोड़ मुआवजा और एक सदस्य को नौकरी देने की मांग की।


डीन का पक्ष

प्रो. राजवंत राव ने सभी आरोपों को खारिज किया। उन्होंने कहा कि वे 24 जुलाई को ही गणित विभाग के प्रभारी बने हैं, जबकि परीक्षा उससे पहले हो चुकी थी। विभागाध्यक्ष का मूल्यांकन से कोई सीधा संबंध नहीं होता।
उन्होंने बताया कि छात्र अपने पिता के साथ आए थे, जहां उनकी तबीयत बिगड़ी। उन्हें एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया और भेजते समय तक वे जीवित थे। किसी तरह का दुर्व्यवहार नहीं किया गया।

जांच समिति करेगी पड़ताल

कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने इस पूरे मामले की जांच के लिए समिति गठित कर दी है। समिति की रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई तय होगी।
 

अन्य खबरें

डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय: एलएलबी प्रवेश परीक्षा में 90% और एमबीए में 91% अभ्यर्थी रहे उपस्थित : एमसीए और एमएससी रसायन विज्ञान की परीक्षाएं भी सफलतापूर्वक आयोजित

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : वाहन टक्कर के बाद महिला से अभद्रता व मारपीट, शाहपुर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : गोला पुलिस ने लूटकांड का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लॉकेट और बाइक बरामद

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर से पौधरोपण महायज्ञ-2026 की शुरुआत करेंगे सीएम योगी : 35 करोड़ पौधरोपण का लक्ष्य

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : बारिश के बीच सीएम योगी का जनता दर्शन, 250 लोगों की सुनीं समस्याएं

गोरखपुर न्यूज़

बांसगांव में सक्रिय हुए पूर्व मंत्री सदल प्रसाद : जनसंपर्क अभियान से बढ़ी राजनीतिक हलचल

गोरखपुर न्यूज़

सरस्वती शिशु मंदिर में UPSC टॉपर इशिता शर्मा का भव्य सम्मान : 21 औषधीय पौधों का रोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर में सपा की मासिक बैठक: बूथ सशक्तिकरण पर जोर, अयोध्या पोस्टर प्रकरण में गिरफ्तारी की निंदा : गोरखपुर में समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक में संगठन विस्तार,

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : विश्वविद्यालय के सात शोधार्थियों को मिला ICHR का प्रतिष्ठित शोध अनुदान

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : 5 किलोमीटर पीछा कर मोबाइल छिनैती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

गोरखपुर न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.