गोरखपुर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / गोरखपुर
🚨 Breaking News | गोरखपुर

गोरखपुर में भाजपा कार्यशाला: डॉ. रमापति राम त्रिपाठी ने आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान का उद्घाटन किया : गोरखपुर में भाजपा की जिला कार्यशाला में आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान का उद्घाटन, डॉ. रमापति राम त्रिपाठी ने किया मार्गदर्शन

गोरखपुर | 27-Sep-2025 06:02 AM | 47 |
गोरखपुर
गोरखपुर में भाजपा की जिला कार्यशाला में आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान का उद्घाटन, डॉ. रमापति राम त्रिपाठी ने किया मार्गदर्शन

गोरखपुर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान की जिला कार्यशाला शुक्रवार को रानीडीहा स्थित भाजपा कार्यालय पर संपन्न हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद डॉ. रमापति राम त्रिपाठी मौजूद रहे।

डॉ. रमापति राम त्रिपाठी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से अग्रसर है। उन्होंने कहा कि “स्वदेशी को अपनाना ही सच्चे अर्थों में राष्ट्रसेवा है। स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने से गाँव-गाँव और शहर-शहर में स्वरोजगार के अवसर बढ़ेंगे और युवाओं को घर के पास ही रोजगार मिलेगा।” उन्होंने यह भी बताया कि प्रधानमंत्री मोदी की प्रेरणा से महिलाएँ हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त कर रही हैं और छोटे उद्योगों में भी पुरुषों के बराबर स्व-रोज़गार में सक्षम हो रही हैं।

जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी ने बताया कि आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान 25 सितंबर से 25 दिसंबर तक चलेगा और इसके दौरान विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे जन-जन तक अभियान की पहुँच सुनिश्चित करने में सक्रिय भूमिका निभाएँ। खजनी विधायक रामजी चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का विज़न केवल आत्मनिर्भर भारत तक सीमित नहीं है, बल्कि वैश्विक स्तर पर भारत को सशक्त आर्थिक शक्ति के रूप में स्थापित करना है।

कार्यशाला के दौरान “समर्थ उत्तर प्रदेश” और अन्य योजनाओं पर चर्चा हुई और अभियान के तहत कार्यकर्ताओं एवं आमजन की व्यापक भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। मिशन शक्ति के तहत महिलाओं और बालिकाओं के सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, समूह सखियों, आशा बहुओं और एएनएम को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। आंगनबाड़ी भवन पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले ग्राम सचिव और प्रधान को भी पुरस्कृत किया गया।

कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री रामानंद यादव ने किया। इस अवसर पर चिल्लूपार विधायक राजेश त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष मनोज शुक्ला, संजय सिंह, जगदीश चौरसिया, शेष मणि त्रिपाठी सहित अनेक वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यशाला में यह संदेश दिया गया कि पारदर्शिता, समयबद्धता और गुणवत्तापूर्ण कार्य के माध्यम से ही ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में योजनाओं का वास्तविक लाभ पहुंचाया जा सकता है।

अन्य खबरें

डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय: एलएलबी प्रवेश परीक्षा में 90% और एमबीए में 91% अभ्यर्थी रहे उपस्थित : एमसीए और एमएससी रसायन विज्ञान की परीक्षाएं भी सफलतापूर्वक आयोजित

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : वाहन टक्कर के बाद महिला से अभद्रता व मारपीट, शाहपुर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : गोला पुलिस ने लूटकांड का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लॉकेट और बाइक बरामद

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर से पौधरोपण महायज्ञ-2026 की शुरुआत करेंगे सीएम योगी : 35 करोड़ पौधरोपण का लक्ष्य

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : बारिश के बीच सीएम योगी का जनता दर्शन, 250 लोगों की सुनीं समस्याएं

गोरखपुर न्यूज़

बांसगांव में सक्रिय हुए पूर्व मंत्री सदल प्रसाद : जनसंपर्क अभियान से बढ़ी राजनीतिक हलचल

गोरखपुर न्यूज़

सरस्वती शिशु मंदिर में UPSC टॉपर इशिता शर्मा का भव्य सम्मान : 21 औषधीय पौधों का रोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर में सपा की मासिक बैठक: बूथ सशक्तिकरण पर जोर, अयोध्या पोस्टर प्रकरण में गिरफ्तारी की निंदा : गोरखपुर में समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक में संगठन विस्तार,

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : विश्वविद्यालय के सात शोधार्थियों को मिला ICHR का प्रतिष्ठित शोध अनुदान

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : 5 किलोमीटर पीछा कर मोबाइल छिनैती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

गोरखपुर न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.