गोरखपुर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / गोरखपुर
🚨 Breaking News | गोरखपुर

भारत दुनिया की बड़ी ताकत के रूप में उभर रहा है : मुख्यमंत्री योगी : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सैमसंग इनोवेशन कैंपस प्रमाणपत्र वितरण समारोह में कहा — समर्थ नेतृत्व ने बदली भारत की वैश्विक धारणा, युवाओं से नवाचार और तकनीक को अपनाने का आह्वान।

गोरखपुर | 02-Nov-2025 11:11 PM | 47 |
गोरखपुर
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सैमसंग इनोवेशन कैंपस प्रमाणपत्र वितरण समारोह में कहा — समर्थ नेतृत्व ने बदली भारत की वैश्विक धारणा, युवाओं से नवाचार और तकनीक को अपनाने का आह्वान।

गोरखपुर, 1 नवंबर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कभी पहचान के संकट से गुजरने वाला भारत आज दुनिया की बड़ी ताकत के रूप में उभर चुका है। यह परिवर्तन समर्थ नेतृत्व और सशक्त नीतियों का परिणाम है। वे शुक्रवार को योगिराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में आयोजित सैमसंग इनोवेशन कैंपस के प्रमाणपत्र वितरण समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान सीएम योगी की उपस्थिति में 1300 विद्यार्थियों को प्रशिक्षण प्रमाणपत्र वितरित किए गए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 2014 से पहले भ्रष्टाचार और अव्यवस्था के कारण देश की वैश्विक पहचान कमजोर हो चुकी थी, परंतु प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 11 वर्षों में भारत ने न केवल विश्व पटल पर सम्मान अर्जित किया, बल्कि चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में भी खुद को स्थापित किया है। उन्होंने कहा कि स्टार्टअप, डिजिटल इंडिया और मेक इन इंडिया जैसे कार्यक्रमों ने युवाओं को नई दिशा दी है।

सीएम योगी ने युवाओं से तकनीकी और नवाचार को अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि ईज ऑफ लिविंग बढ़ाने में टेक्नोलॉजी की बड़ी भूमिका है, इसलिए विद्यार्थियों को नए विचारों पर काम करना चाहिए। साथ ही शिक्षण संस्थानों से राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी)-2020 को समयबद्ध ढंग से लागू करने की अपील की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी समस्या को कोसने से समाधान नहीं निकलता। सफलता का मार्ग समस्या के समाधान में निहित है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि ट्रैफिक जाम या प्रदूषण जैसी समस्याओं के लिए व्यवस्था नहीं, बल्कि लोगों का आचरण जिम्मेदार है। दिल्ली का प्रदूषण, पराली जलाना और कूड़ा सड़कों पर फेंकना इसी प्रवृत्ति का परिणाम है।

सीएम योगी ने कहा कि समाज वही प्रगति करता है जिसे लोग लीड करते हैं, केवल सरकार पर निर्भरता विकास नहीं दिला सकती। उन्होंने युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए 1000 करोड़ रुपये का विशेष फंड बनाने की जानकारी दी और उद्योगों से युवाओं को इंटर्नशिप के अवसर देने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में देश की 55 प्रतिशत मोबाइल फोन मैन्युफैक्चरिंग होती है। सैमसंग जैसी कंपनियों ने यूपी को निर्माण का हब बनाया है। यहां के युवाओं के पास स्टार्टअप और नवाचार के अपार अवसर हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जो देश इनोवेशन और रिसर्च एंड डेवलपमेंट पर जोर देगा, वही भविष्य की महाशक्ति बनेगा।

इस अवसर पर सैमसंग साउथ वेस्ट एशिया के प्रेसिडेंट जेबी पार्क ने यूपी को “वैश्विक नवाचार का हब” बताते हुए कहा कि सैमसंग इस वर्ष प्रदेश के 5000 युवाओं को प्रशिक्षित कर रहा है। ईएसएससीआई अध्यक्ष विनोद शर्मा ने कहा कि सीएम योगी के मार्गदर्शन से यह अभियान सफल हो रहा है। विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने कहा कि सीएम योगी के विजन से यूपी के युवा कौशल और नवाचार के माध्यम से आत्मनिर्भर बन रहे हैं।

अन्य खबरें

डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय: एलएलबी प्रवेश परीक्षा में 90% और एमबीए में 91% अभ्यर्थी रहे उपस्थित : एमसीए और एमएससी रसायन विज्ञान की परीक्षाएं भी सफलतापूर्वक आयोजित

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : वाहन टक्कर के बाद महिला से अभद्रता व मारपीट, शाहपुर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : गोला पुलिस ने लूटकांड का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लॉकेट और बाइक बरामद

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर से पौधरोपण महायज्ञ-2026 की शुरुआत करेंगे सीएम योगी : 35 करोड़ पौधरोपण का लक्ष्य

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : बारिश के बीच सीएम योगी का जनता दर्शन, 250 लोगों की सुनीं समस्याएं

गोरखपुर न्यूज़

बांसगांव में सक्रिय हुए पूर्व मंत्री सदल प्रसाद : जनसंपर्क अभियान से बढ़ी राजनीतिक हलचल

गोरखपुर न्यूज़

सरस्वती शिशु मंदिर में UPSC टॉपर इशिता शर्मा का भव्य सम्मान : 21 औषधीय पौधों का रोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर में सपा की मासिक बैठक: बूथ सशक्तिकरण पर जोर, अयोध्या पोस्टर प्रकरण में गिरफ्तारी की निंदा : गोरखपुर में समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक में संगठन विस्तार,

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : विश्वविद्यालय के सात शोधार्थियों को मिला ICHR का प्रतिष्ठित शोध अनुदान

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : 5 किलोमीटर पीछा कर मोबाइल छिनैती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

गोरखपुर न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.