गोरखपुर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / गोरखपुर
🚨 Breaking News | गोरखपुर

भाजयुमो जिला इकाई ने जिला चिकित्सालय में किया रक्तदान, 75 युवाओं ने किया योगदान : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिवस पर आयोजित रक्तदान शिविर में युवाओं ने लोककल्याण के भाव से दिया रक्तदान

गोरखपुर | 18-Sep-2025 08:43 AM | 47 |
गोरखपुर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिवस पर आयोजित रक्तदान शिविर में युवाओं ने लोककल्याण के भाव से दिया रक्तदान

गोरखपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिवस के अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) गोरखपुर जिला इकाई ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस जिला चिकित्सालय के ब्लड बैंक पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानन्द राय और जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष नीरज दुबे दुर्गेश के नेतृत्व में बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया।

मुख्य अतिथि सहजानन्द राय ने कहा कि भाजपा सदैव लोककल्याण के लिए प्रतिबद्ध रही है। जिस प्रकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजनाओं का मूल उद्देश्य लोककल्याण है, उसी प्रकार भाजयुमो कार्यकर्ता भी देश के उत्थान और समाज की भलाई में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि “भाजयुमो के रक्त का एक-एक बूंद लोककल्याण हेतु समर्पित है।”

भाजपा जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी ने युवाओं के उत्साह की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन से समाज में सेवा और सहयोग की भावना को बल मिलता है।

भाजयुमो जिलाध्यक्ष नीरज दुबे दुर्गेश ने बताया कि शिविर में 75 युवाओं ने रक्तदान किया और 200 से अधिक युवाओं ने भविष्य में भी जरूरतमंदों के लिए रक्तदान करने का संकल्प लिया। उन्होंने इसे स्वस्थ समाज और सशक्त राष्ट्र निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया।

शिविर में भाजपा जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी, पूर्व विधायक संत प्रसाद, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राकेश कुमार झा, प्रमुख अधीक्षक डॉ. संजय कुमार, ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. प्रशान्त अस्थाना सहित भाजपा और भाजयुमो के वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।

इन्होंने किया रक्तदान

रक्तदान करने वालों में भाजपा जिला उपाध्यक्ष हरिकेश राम त्रिपाठी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष नीरज दुबे दुर्गेश, संजय शुक्ला, सुशील कुकर पाठक, महेन्द्र सिंह, रविन्द्र सिंह, जगदंबा शुक्ला, अंगद निषाद, प्रशान्त पटेल, आदर्श राम त्रिपाठी, आकाश शाही, कौशलेंद्र प्रताप सिंह, आकाश दुबे, सुनील सिंह, अभिषेक पाण्डेय, आलोक पटवा, धर्मराज दुबे, रामानुज तिवारी, अश्वनी कुमार सिंह, रामजतन साहनी, जितेन्द्र कुमार वर्मा, दीपक चौरसिया, सूरज कुमार, राहुल मोदनवाल, उमेश कुमार यादव, रूपेश सिंह, शुभम तिवारी, सुधाकर, सुजीत चन्द, अक्षय प्रताप चन्द, आदित्य दुबे, मोहित यादव, धीरज सिंह, मनीष दुबे, सुशील पाठक, राघवेंद्र सिंह, आकाश जायसवाल, गोविंद मिश्रा, अश्वनी सिंह, सुनील सिंह सहित कुल 75 लोग शामिल रहे।

अन्य खबरें

डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय: एलएलबी प्रवेश परीक्षा में 90% और एमबीए में 91% अभ्यर्थी रहे उपस्थित : एमसीए और एमएससी रसायन विज्ञान की परीक्षाएं भी सफलतापूर्वक आयोजित

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : वाहन टक्कर के बाद महिला से अभद्रता व मारपीट, शाहपुर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : गोला पुलिस ने लूटकांड का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लॉकेट और बाइक बरामद

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर से पौधरोपण महायज्ञ-2026 की शुरुआत करेंगे सीएम योगी : 35 करोड़ पौधरोपण का लक्ष्य

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : बारिश के बीच सीएम योगी का जनता दर्शन, 250 लोगों की सुनीं समस्याएं

गोरखपुर न्यूज़

बांसगांव में सक्रिय हुए पूर्व मंत्री सदल प्रसाद : जनसंपर्क अभियान से बढ़ी राजनीतिक हलचल

गोरखपुर न्यूज़

सरस्वती शिशु मंदिर में UPSC टॉपर इशिता शर्मा का भव्य सम्मान : 21 औषधीय पौधों का रोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर में सपा की मासिक बैठक: बूथ सशक्तिकरण पर जोर, अयोध्या पोस्टर प्रकरण में गिरफ्तारी की निंदा : गोरखपुर में समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक में संगठन विस्तार,

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : विश्वविद्यालय के सात शोधार्थियों को मिला ICHR का प्रतिष्ठित शोध अनुदान

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : 5 किलोमीटर पीछा कर मोबाइल छिनैती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

गोरखपुर न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.