शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 ऐप डाउनलोड करें
PHM NEWS logo PHM NewsPrime Heritage Morning
ब्रेकिंग
श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया गोपाष्टमी का पर्व, गौशालाओं में उमड़े श्रद्धालु" पूर्वांचल में महिला की जटिल यूरोलॉजिकल बीमारी की आधुनिक तकनीक से सर्जरी नया सानवाड़ा में चोरों का आतंक, सात कृषि कुओं को बनाया निशाना डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर छठ व्रतियों ने की सुख-समृद्धि की कामना* आधी रात कमरे में चली गोली से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम* गोरखपुर: सपा के जिलाध्यक्ष बन सकते हैं जीतेंद्र यादव? समर्थकों में चर्चाएं तेज* छठ गीतों से गोरखनाथ घाट पर सांसद रवि किशन ने बांधा समां* आधी रात मोहद्दीपुर में धधकी रूई-गद्दे की दुकान, आसपास के घरों में मची चीख-पुकार*
गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर: हत्या के प्रयास के मामले में आरोपी कुनाल जायसवाल गिरफ्तार चौरी चौरा क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर युवक पर हुआ था जानलेवा हमला, पुलिस ने मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार।

चौरी चौरा क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर युवक पर हुआ था जानलेवा हमला, पुलिस ने मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार।
gorakhpur-news

गोरखपुर। चौरी चौरा थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर एक युवक को रास्ते में रोककर उस पर हमला किया था, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया था।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान कुनाल जायसवाल पुत्र रंजीत उर्फ छबलु जायसवाल, निवासी मुण्डेरा बाजार, थाना चौरी चौरा, जनपद गोरखपुर के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक 3 जून 2026 को पुरानी रंजिश के चलते आरोपी और उसके सहयोगियों ने वादी को रास्ते में रोक लिया। आरोप है कि पहले गाली-गलौज की गई और विरोध करने पर जान से मारने की नीयत से उसके साथ मारपीट की गई।
हमले में वादी को गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद पीड़ित पक्ष की ओर से थाना चौरी चौरा में तहरीर दी गई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने साक्ष्य संकलित किए और अभियुक्त की तलाश शुरू की।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण एवं अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान के तहत चौरी चौरा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी कुनाल जायसवाल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि उसके खिलाफ मु0अ0सं0 0209/2026 के तहत धारा 115(2), 352, 351(2), 351(3), 109 एवं 127(2) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के अंतर्गत मुकदमा दर्ज है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। साथ ही घटना में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। पुलिस का कहना है कि मामले में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा और सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
क्षेत्र में हुई इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में भी चर्चा का माहौल है। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील करते हुए कहा है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

यह भी पढ़ें

डॉ. रितेश सिंह ने बक्कल म्यूकोसल ग्राफ्ट तकनीक से किया मूत्रमार्ग का पुनर्निर्माण, बार-बार डाइलेशन की समस्या से मिल सकता है दीर्घकालिक समाधान
रामगढ़ताल क्षेत्र के फुलवरिया की घटना, घरेलू विवाद के पहलुओं की जांच में जुटी पुलिस*
गोरखपुर। समाजवादी पार्टी में गोरखपुर के नए जिलाध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं

अन्य खबरें

नया सानवाड़ा में चोरों का आतंक, सात कृषि कुओं को बनाया निशाना
22 वर्षीय युवती के थायरॉइड कैंसर का डॉ. शिवशंकर शाही ने किया सफल ऑपरेशन
गोरखपुर। बाल दिवस के अवसर पर 14 नवंबर को गोरखनाथ स्थित सेंट जोसेफ हाई स्कूल में उत्साह और…