शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 ऐप डाउनलोड करें
PHM NEWS logo PHM NewsPrime Heritage Morning
ब्रेकिंग
श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया गोपाष्टमी का पर्व, गौशालाओं में उमड़े श्रद्धालु" पूर्वांचल में महिला की जटिल यूरोलॉजिकल बीमारी की आधुनिक तकनीक से सर्जरी नया सानवाड़ा में चोरों का आतंक, सात कृषि कुओं को बनाया निशाना डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर छठ व्रतियों ने की सुख-समृद्धि की कामना* आधी रात कमरे में चली गोली से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम* गोरखपुर: सपा के जिलाध्यक्ष बन सकते हैं जीतेंद्र यादव? समर्थकों में चर्चाएं तेज* छठ गीतों से गोरखनाथ घाट पर सांसद रवि किशन ने बांधा समां* आधी रात मोहद्दीपुर में धधकी रूई-गद्दे की दुकान, आसपास के घरों में मची चीख-पुकार*
गोरखपुर न्यूज़

सहजनवा में अटेवा ब्लॉक सम्मेलन: पुरानी पेंशन बहाली को लेकर आंदोलन तेज, तिरंगा यात्रा और लखनऊ रैली का ऐलान सहजनवा के मुरारी इंटर कॉलेज में आयोजित सम्मेलन में कर्मचारियों से संगठन से जुड़ने का आह्वान, 21 अगस्त की तिरंगा यात्रा और 25 सितंबर की लखनऊ रैली की तैयारियों पर बनी रणनीति।

सहजनवा के मुरारी इंटर कॉलेज में आयोजित सम्मेलन में कर्मचारियों से संगठन से जुड़ने का आह्वान, 21 अगस्त की तिरंगा यात्रा और 25 सितंबर की लखनऊ रैली की तैयारियों पर बनी रणनीति।
gorakhpur-news

विभव पाठक, ब्यूरो चीफ

गोरखपुर। पुरानी पेंशन बहाली, टीईटी व्यवस्था, निजीकरण के विरोध तथा पेंशन विहीन कर्मचारियों को एकजुट करने के उद्देश्य से अटेवा (ऑल टीचर्स एंड एम्प्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन) सहजनवा इकाई का ब्लॉक सम्मेलन मंगलवार को मुरारी इंटर कॉलेज, सहजनवा में आयोजित किया गया। सम्मेलन की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष यादवेन्द्र यादव ने की।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मेजर साकेत (प्रधानाचार्य, मुरारी इंटर कॉलेज) ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली के आंदोलन को सफल बनाने के लिए सभी पेंशन विहीन कर्मचारियों को एक मंच पर आना होगा। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के साथ-साथ समाज के विभिन्न वर्गों का समर्थन भी इस आंदोलन को मजबूती देगा।
सम्मेलन में अटेवा के जिलाध्यक्ष सुनील कुमार दुबे और जिला महामंत्री ज्ञान प्रकाश सिंह ने कर्मचारियों को संगठन से जुड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पुरानी पेंशन कर्मचारियों के बुढ़ापे का सबसे बड़ा सहारा है और इसके लिए एकजुट होकर संघर्ष करना समय की आवश्यकता है।
जिलाध्यक्ष ने संगठन के आगामी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया कि 15 जुलाई से 15 अगस्त तक सदस्यता अभियान चलाकर अधिक से अधिक कर्मचारियों को संगठन से जोड़ा जाएगा। इसके बाद 21 अगस्त 2026 को जिला मुख्यालय पर तिरंगा यात्रा निकालकर जिलाधिकारी को मांगपत्र सौंपा जाएगा। वहीं 25 सितंबर 2026 को लखनऊ में प्रदेश स्तरीय विशाल रैली आयोजित की जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में शिक्षक एवं कर्मचारी भाग लेंगे।
महिला मोर्चा की अध्यक्ष पूनम रानी ने कहा कि 21 अगस्त की तिरंगा यात्रा में सहजनवा ब्लॉक से सैकड़ों शिक्षक एवं कर्मचारी शामिल होंगे। जिला उपाध्यक्ष राजकुमार ने कहा कि पुरानी पेंशन कर्मचारियों के भविष्य की सुरक्षा का आधार है और इसे बहाल कराने के लिए संघर्ष लगातार जारी रहेगा।
कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक संरक्षक दिग्विजय सिंह ने किया। सम्मेलन में रत्नेश कुमार वर्मा, ऋतुराज मिश्रा, वीरेन्द्र प्रसाद, अर्जुन गुप्ता, विमल कुमार मौर्य, दिलीप त्रिपाठी, पुरुषोत्तम कुमार, डॉ. सत्यवीर, वैभव कुमार मिश्रा, प्रमोद कुमार, विक्रम, बृजेश कुमार यादव, कमल भास्कर, असमा खातून, सुनीता त्रिपाठी, वंदना सिंह, रूपा जायसवाल, सुधा सिंह, अनिता दूबे, दिव्या त्रिपाठी, प्रियंका त्रिपाठी, अर्चना गुप्ता, तुलिका त्रिपाठी, सीमा सिंह, चन्द्रकान्ता, अर्पणा दत्त, उपेन्द्र कुमार, अंजली सिंह, सीमा राय सहित विभिन्न विभागों के बड़ी संख्या में शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें

डॉ. रितेश सिंह ने बक्कल म्यूकोसल ग्राफ्ट तकनीक से किया मूत्रमार्ग का पुनर्निर्माण, बार-बार डाइलेशन की समस्या से मिल सकता है दीर्घकालिक समाधान
रामगढ़ताल क्षेत्र के फुलवरिया की घटना, घरेलू विवाद के पहलुओं की जांच में जुटी पुलिस*
गोरखपुर। समाजवादी पार्टी में गोरखपुर के नए जिलाध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं

अन्य खबरें

नया सानवाड़ा में चोरों का आतंक, सात कृषि कुओं को बनाया निशाना
22 वर्षीय युवती के थायरॉइड कैंसर का डॉ. शिवशंकर शाही ने किया सफल ऑपरेशन
गोरखपुर। बाल दिवस के अवसर पर 14 नवंबर को गोरखनाथ स्थित सेंट जोसेफ हाई स्कूल में उत्साह और…