गोरखपुर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / गोरखपुर
🚨 Breaking News | गोरखपुर

आशा बहुओं ने लंबित भुगतान को लेकर किया जिला अस्पताल में जोरदार प्रदर्शन, सीएमओ कार्यालय का घेराव : 13 दिनों से कलमबंद हड़ताल पर चल रही

गोरखपुर | 14-Nov-2025 08:29 PM | 47 |
गोरखपुर
13 दिनों से कलमबंद हड़ताल पर चल रही

गोरखपुर। ऑल इंडिया आशा बहू कल्याण सेवा समिति के बैनर तले लंबित भुगतान और विभिन्न मांगों को लेकर आज आशा बहुओं ने जिला चिकित्सालय में जोरदार प्रदर्शन किया। समिति की राष्ट्रीय अध्यक्ष चंदा यादव के नेतृत्व में बड़ी संख्या में आशा कार्यकर्ता जिला अस्पताल पहुंचीं और मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) कार्यालय का घेराव करते हुए अपनी आवाज बुलंद की।

प्रदेशभर की आशा बहुएं पिछले 13 दिनों से कलमबंद हड़ताल पर हैं। हड़ताल के बावजूद समस्याओं का समाधान न होने और भुगतान में हो रही देरी को लेकर उनमें गहरा असंतोष दिखाई दिया। आशा बहुओं ने हाथों में बैनर–पोस्टर लेकर नारेबाजी की और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के खिलाफ विरोध जताया।

प्रदर्शन के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष चंदा यादव ने कहा कि लगातार कई त्योहार बीत गए, लेकिन केवल आंशिक भुगतान ही किया गया है। कई महीनों का बकाया आज तक लंबित है, जिससे आशा बहुओं के परिवार आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेशभर में आशा बहुओं ने 13 दिनों से कार्य पूरी तरह रोककर सरकार का ध्यान आकर्षित करने की कोशिश की है, लेकिन अब तक उनकी मांगों पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

उन्होंने आरोप लगाया कि शासन-प्रशासन द्वारा सिर्फ आश्वासन दिए जा रहे हैं, लेकिन धरातल पर न तो भुगतान हो रहा है, न ही अन्य मांगों पर विचार। उन्होंने कहा कि आशा बहुएं निरंतर ज्ञापन देती रही हैं, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है।

चंदा यादव ने कहा, “हम लोग सामान्य कार्य करते हैं तो हमें कम से कम सामान्य वेतन तो मिलना चाहिए। राज्य कर्मचारी का दर्जा आज तक हमें नहीं मिला है। आशा बहुएं स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ हैं, फिर भी उन्हें अधिकारों व सुविधाओं से वंचित रखा जा रहा है।”

प्रदर्शनकारी आशा बहुओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही बकाया भुगतान नहीं किया गया और उनकी प्रमुख मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई, तो प्रदेशव्यापी आंदोलन को और तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह संघर्ष सिर्फ भुगतान का नहीं, बल्कि सम्मान और अधिकारों का है, जिसके लिए वे अंतिम निर्णय तक लड़ने को तैयार हैं।

जिला अस्पताल में हुए इस घेराव से कुछ समय के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही। बाद में आशा प्रतिनिधिमंडल ने अपनी मांगों का विस्तृत ज्ञापन मुख्य चिकित्साधिकारी को सौंपा और शीघ्र कार्रवाई की मांग की।

समिति ने कहा कि आशा बहुएं वर्षों से मातृ-शिशु स्वास्थ्य, टीकाकरण, पोषण कार्यक्रम, ग्रामीण स्वास्थ्य योजनाओं और सामुदायिक जागरूकता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती आ रही हैं। ऐसे में उन्हें न्यूनतम वेतन, सुरक्षा और समय पर भुगतान जैसी बुनियादी सुविधाओं से वंचित रखना अन्यायपूर्ण है।
 

अन्य खबरें

डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय: एलएलबी प्रवेश परीक्षा में 90% और एमबीए में 91% अभ्यर्थी रहे उपस्थित : एमसीए और एमएससी रसायन विज्ञान की परीक्षाएं भी सफलतापूर्वक आयोजित

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : वाहन टक्कर के बाद महिला से अभद्रता व मारपीट, शाहपुर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : गोला पुलिस ने लूटकांड का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लॉकेट और बाइक बरामद

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर से पौधरोपण महायज्ञ-2026 की शुरुआत करेंगे सीएम योगी : 35 करोड़ पौधरोपण का लक्ष्य

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : बारिश के बीच सीएम योगी का जनता दर्शन, 250 लोगों की सुनीं समस्याएं

गोरखपुर न्यूज़

बांसगांव में सक्रिय हुए पूर्व मंत्री सदल प्रसाद : जनसंपर्क अभियान से बढ़ी राजनीतिक हलचल

गोरखपुर न्यूज़

सरस्वती शिशु मंदिर में UPSC टॉपर इशिता शर्मा का भव्य सम्मान : 21 औषधीय पौधों का रोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर में सपा की मासिक बैठक: बूथ सशक्तिकरण पर जोर, अयोध्या पोस्टर प्रकरण में गिरफ्तारी की निंदा : गोरखपुर में समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक में संगठन विस्तार,

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : विश्वविद्यालय के सात शोधार्थियों को मिला ICHR का प्रतिष्ठित शोध अनुदान

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : 5 किलोमीटर पीछा कर मोबाइल छिनैती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

गोरखपुर न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.