स्कॉलरशिप और एडमिशन के लिए ‘आकाश इनविक्टस ऐस टेस्ट’ लॉन्च : आकाश की एंथे परीक्षा 4 से 12 अक्टूबर तक, डिजिटल व इनविक्टस कोर्सेस में मिलेगा स्कॉलरशिप का मौका
गोरखपुर। छात्रों के सपनों को सफलता में बदलने के 16 सफल वर्ष पूरे करने के उपलक्ष्य में, देश की अग्रणी टेस्ट प्रिपरेशन संस्था आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL) ने अपने प्रमुख इनिशिएटिव एंथे 2025 (आकाश नेशनल टैलेंट हंट एग्जाम) की लॉन्चिंग की है।
इस अवसर पर आयोजित प्रेस वार्ता में असिस्टेंट डायरेक्टर डॉ. एस.एम. त्रिपाठी, ब्रांच हेड कैफ शमी और सहायक ब्रांच हेड अमित श्रीवास्तव ने बताया कि एंथे परीक्षा हर साल एकेडमिक कैलेंडर का सबसे बहुप्रतीक्षित इवेंट माना जाता है। इसका उद्देश्य कक्षा 5वीं से 12वीं तक के छात्रों को चुनौतियों से निपटने और प्रॉब्लम सॉल्वर बनने के लिए प्रेरित करना है।
ऑनलाइन व ऑफलाइन एग्ज़ाम शेड्यूल
ऑनलाइन परीक्षा: 4 से 12 अक्टूबर 2025 तक, छात्र अपनी सुविधा अनुसार एक घंटे का स्लॉट चुन सकेंगे।
ऑफलाइन परीक्षा: 5 और 12 अक्टूबर 2025 को आयोजित होगी।
एप्लिकेशन की अंतिम तिथि:
ऑनलाइन परीक्षा के लिए – चुनी गई परीक्षा तिथि से 3 दिन पहले (1 अक्टूबर तक)
ऑफलाइन परीक्षा के लिए – चुनी गई परीक्षा तिथि से 7 दिन पहले (28 सितंबर तक)
एडमिट कार्ड: परीक्षा से 5 दिन पहले जारी होंगे।
रिजल्ट शेड्यूल
कक्षा 10 का परिणाम – 24 अक्टूबर
कक्षा 7 से 9 का परिणाम – 29 अक्टूबर
कक्षा 5 व 6 का परिणाम – 1 नवंबर
कक्षा 11-12 का परिणाम – 4 नवंबर
संस्था की दृष्टि
क्षेत्रीय निदेशक धनंजय कुमार मिश्रा ने कहा, “पिछले 16 वर्षों में एंथे ने मेधावी छात्रों को उनके सपनों को पूरा करने का मंच दिया है। यह अब देशभर के छात्रों के लिए एक उम्मीद की पहचान बन चुका है।"
एंथे के माध्यम से छात्रों को आकाश डिजिटल और इनविक्टस कोर्सेस में स्कॉलरशिप व एडमिशन के अवसर मिलेंगे।
अन्य खबरें
गोरखपुर : वाहन टक्कर के बाद महिला से अभद्रता व मारपीट, शाहपुर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
गोरखपुर न्यूज़गोरखपुर : गोला पुलिस ने लूटकांड का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लॉकेट और बाइक बरामद
गोरखपुर न्यूज़गोरखपुर से पौधरोपण महायज्ञ-2026 की शुरुआत करेंगे सीएम योगी : 35 करोड़ पौधरोपण का लक्ष्य
गोरखपुर न्यूज़बांसगांव में सक्रिय हुए पूर्व मंत्री सदल प्रसाद : जनसंपर्क अभियान से बढ़ी राजनीतिक हलचल
गोरखपुर न्यूज़