शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 ऐप डाउनलोड करें
PHM NEWS logo PHM NewsPrime Heritage Morning
ब्रेकिंग
श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया गोपाष्टमी का पर्व, गौशालाओं में उमड़े श्रद्धालु" पूर्वांचल में महिला की जटिल यूरोलॉजिकल बीमारी की आधुनिक तकनीक से सर्जरी नया सानवाड़ा में चोरों का आतंक, सात कृषि कुओं को बनाया निशाना डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर छठ व्रतियों ने की सुख-समृद्धि की कामना* आधी रात कमरे में चली गोली से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम* गोरखपुर: सपा के जिलाध्यक्ष बन सकते हैं जीतेंद्र यादव? समर्थकों में चर्चाएं तेज* छठ गीतों से गोरखनाथ घाट पर सांसद रवि किशन ने बांधा समां* आधी रात मोहद्दीपुर में धधकी रूई-गद्दे की दुकान, आसपास के घरों में मची चीख-पुकार*
गोरखपुर न्यूज़

सोशल मीडिया पर अराजक गतिविधियों के आरोप में 13 युवक गिरफ्तार, कैंपियरगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई भड़काऊ गतिविधियों और शांति व्यवस्था भंग करने की आशंका पर पुलिस ने किया पाबंद, सोशल मीडिया निगरानी अभियान जारी

भड़काऊ गतिविधियों और शांति व्यवस्था भंग करने की आशंका पर पुलिस ने किया पाबंद, सोशल मीडिया निगरानी अभियान जारी
gorakhpur-news

गोरखपुर। जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और सोशल मीडिया पर होने वाली संदिग्ध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए पुलिस लगातार निगरानी अभियान चला रही है। इसी क्रम में कैंपियरगंज थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया के माध्यम से कथित रूप से आक्रामक गतिविधियों को बढ़ावा देने और शांति व्यवस्था प्रभावित करने की आशंका के मामले में पुलिस ने 13 युवकों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की है।
पुलिस के अनुसार, कुछ युवक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर समूह बनाकर ऐसी गतिविधियों में संलिप्त पाए गए, जिनसे क्षेत्र की शांति एवं कानून-व्यवस्था प्रभावित होने की संभावना थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए निगरानी बढ़ाई और आवश्यक साक्ष्य जुटाने के बाद संबंधित युवकों को हिरासत में लेकर कार्रवाई की।
यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई। पुलिस अधीक्षक उत्तरी तथा क्षेत्राधिकारी कैंपियरगंज के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में गठित टीम ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत पाबंद किया।
गिरफ्तार किए गए युवकों में प्रभाकर यादव, ऋषिकेश साहनी, विकास उर्फ छोटू, अनूप गुप्ता, गुलशन साहनी, शेरू खान, रिंकू यादव, रितिक गुप्ता, शिवम शर्मा, दीपांशु पासवान, प्रतीक यादव और नीरज पाल शामिल हैं। पुलिस के अनुसार सभी की आयु लगभग 19 से 28 वर्ष के बीच है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सोशल मीडिया का दुरुपयोग कर किसी भी प्रकार का तनाव, भ्रम या असामाजिक माहौल उत्पन्न करने का प्रयास स्वीकार नहीं किया जाएगा। ऐसी गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है और भविष्य में भी आवश्यकतानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि सोशल मीडिया का उपयोग जिम्मेदारी और संयम के साथ करें। किसी भी भ्रामक, आपत्तिजनक अथवा संदिग्ध पोस्ट की जानकारी तत्काल पुलिस को दें ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध कठोर कदम उठाए जाते रहेंगे।

यह भी पढ़ें

डॉ. रितेश सिंह ने बक्कल म्यूकोसल ग्राफ्ट तकनीक से किया मूत्रमार्ग का पुनर्निर्माण, बार-बार डाइलेशन की समस्या से मिल सकता है दीर्घकालिक समाधान
रामगढ़ताल क्षेत्र के फुलवरिया की घटना, घरेलू विवाद के पहलुओं की जांच में जुटी पुलिस*
गोरखपुर। समाजवादी पार्टी में गोरखपुर के नए जिलाध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं

अन्य खबरें

नया सानवाड़ा में चोरों का आतंक, सात कृषि कुओं को बनाया निशाना
22 वर्षीय युवती के थायरॉइड कैंसर का डॉ. शिवशंकर शाही ने किया सफल ऑपरेशन
गोरखपुर। बाल दिवस के अवसर पर 14 नवंबर को गोरखनाथ स्थित सेंट जोसेफ हाई स्कूल में उत्साह और…