गाजियाबाद न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / गाजियाबाद
🚨 Breaking News | गाजियाबाद

गाजियाबाद विजयनगर पुलिस और स्वाट टीम : RSS जिलाध्यक्ष लिखी इनोवा गाड़ी समेत युवक को दबोचा

गाजियाबाद | 09-Sep-2025 06:28 AM | 11 |
गाजियाबाद
RSS जिलाध्यक्ष लिखी इनोवा गाड़ी समेत युवक को दबोचा

गाजियाबाद पुलिस की स्वाट टीम क्राइम ब्रांच और थाना विजयनगर की संयुक्त कार्रवाई में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है, जो अपनी गाड़ी पर RSS जिलाध्यक्ष लिखे स्टीकर और भगवा झंडा लगाकर लोगों पर रोब जमा रहा था। पुलिस ने कब्जे से इनोवा कार (UP14FA5858), झंडा और स्टीकर भी बरामद किए।

घटना 07 सितंबर 2025 की है। स्वाट टीम को सूचना मिली थी कि विजयनगर क्षेत्र में एक सफेद इनोवा क्रिस्टा कार चालक RSS जिलाध्यक्ष का स्टीकर और अशोक स्तंभ का प्रतीक लगाकर रेलवे स्टेशन की ओर आ रहा है। सूचना पर रेलवे रोड उत्सव भवन के पास गाड़ी को रोका गया। पूछताछ में चालक ने अपना नाम ओमवीर पुत्र प्रेम सिंह निवासी सेक्टर-122, थाना सेक्टर-113, गौतमबुद्धनगर बताया।

पुलिस ने जब उससे वाहन पर लगे RSS झंडे और स्टीकर के बारे में पूछा तो वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। इसके बाद ओमवीर को हिरासत में लेकर थाना विजयनगर लाया गया और वाहन भी जब्त कर लिया गया।

पुलिस पूछताछ में ओमवीर ने कबूल किया कि उसने गाड़ी पर RSS का झंडा और जिलाध्यक्ष का स्टीकर इसलिए लगाया था ताकि समाज में उसका रुतबा बढ़े और लोग उसे विशेष समझें। उसने बताया कि इस स्टीकर के कारण न तो पुलिस और न ही अन्य विभाग उसके वाहन को रोकते थे। यहां तक कि टोल टैक्स तक नहीं देना पड़ता था और वह सरकारी दफ्तरों में जाकर अपना रोब दिखाकर काम निकलवाता था।

फिलहाल पुलिस ने वाहन और स्टीकर जब्त कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

अन्य खबरें

गाजियाबाद पुलिस का ZFD अभियान: ब्लैक स्पॉट पर सुधारात्मक कार्यवाही से सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था हुई मजबूत : खतरनाक स्थानों को सुरक्षित बनाकर सड़क हादसों को रोकने की दिशा में उठाए प्रभावी कदम,

गाजियाबाद न्यूज़

Ghaziabad News : ऑपरेशन कन्विक्शन: गाजियाबाद में पॉक्सो के दोषी को 7 वर्ष की सजा : ₹25 हजार का अर्थदंड

गाजियाबाद न्यूज़

शालीमार गार्डन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन शातिर चोर गिरफ्तार : चोरी का मोबाइल, जेवरात और स्कूटी बरामद

गाजियाबाद न्यूज़

Ghaziabad News : लोनी बॉर्डर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वाहन चोरी करने वाले दो शातिर चोर गिरफ्तार : चोरी की बाइक बरामद

गाजियाबाद न्यूज़

लोनी बॉर्डर में मामूली कहासुनी बनी जानलेवा : युवक की गोली मारकर हत्या

गाजियाबाद न्यूज़

विश्व हिन्दू रक्षा परिषद् की राष्ट्रीय महिला मोर्चा अध्यक्ष प्रियंका ठाकुर का गाजियाबाद में भव्य स्वागत : संगठन विस्तार पर हुआ मंथन

गाजियाबाद न्यूज़

गाजियाबाद में लोजपा (रामविलास) ने प्रदेश अध्यक्ष पवन वर्मा के जन्मदिन पर लगाया : रक्तदान और स्वास्थ्य जांच शिविर

गाजियाबाद न्यूज़

गाजियाबाद: बंदर के हमले से 15 दिन तक दर्द से कराहता रहा संविदाकर्मी : मुख्य अभियंता ने सुनी गुहार

गाजियाबाद न्यूज़

Lok Janshakti Party (Ram Vilas) ने फूंका 2027 चुनावी बिगुल : गाज़ियाबाद में हुई बड़ी समीक्षा बैठक

गाजियाबाद न्यूज़

गाजियाबाद : नंदग्राम के ओम एन्क्लेव में आधी रात दीवार तोड़ने का आरोप, स्थानीय लोगों में दहशत

गाजियाबाद न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.