शनिवार, 14 नवंबर 2026 ऐप डाउनलोड करें
PHM NEWS logo PHM NewsPrime Heritage Morning
ब्रेकिंग
IPEC के छात्रों ने CanSat 7U प्रतियोगिता में "उत्कृष्ट" (Excellent) ग्रेड हासिल किया* जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश। मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया क्षेत्राधिकारी निचलौल रविंद्र सिंह ने बुधवार को चौक थाने का आकस्मिक निरीक्षण किया सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज
गाजियाबाद न्यूज़

गाजियाबाद: विजय नगर में 17 करोड़ की लागत से पेयजल पाइपलाइन परियोजना शुरू क्षेत्र के 10 वार्डों में लंबे समय से चली आ रही पानी की किल्लत अब खत्म

क्षेत्र के 10 वार्डों में लंबे समय से चली आ रही पानी की किल्लत अब खत्म

गाजियाबाद। विजय नगर क्षेत्र के 10 वार्डों में लंबे समय से चली आ रही पानी की किल्लत अब खत्म होने जा रही है। इस समस्या के समाधान के लिए नगर निगम ने 17 करोड़ रुपये की लागत से नई पेयजल पाइपलाइन बिछाने का निर्णय लिया है। गुरुवार को महापौर सुनीता दयाल ने विधिवत भूमि पूजन कर इस बहुप्रतीक्षित निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।

इस परियोजना के तहत 10 एमएलडी जलापूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। विजय नगर के वार्ड 3, 14, 15, 23, 25, 26, 48, 51, 55 और 58 में पेयजल लाइन बिछाई जाएगी। इस लाइन को कई प्रमुख टंकियों से जोड़ा जाएगा, जिनमें सेक्टर-11 बी ब्लॉक की टंकी, सेक्टर-11 गुलाबी टंकी, सेक्टर-12 मिजारपुर टंकी, सेक्टर-9 नगर निगम कार्यालय के पास की टंकी, सेक्टर-9 सिम्राट चौक टंकी और रोज़बेल पब्लिक स्कूल के पास की टंकी शामिल हैं।

नगर निगम अधिकारियों के अनुसार, इन वार्डों में काफी समय से भूमिगत जलापूर्ति की समस्या बनी हुई थी। लोग पानी के लिए निजी बोरिंग और टैंकरों पर निर्भर रहने को मजबूर थे। नई पाइपलाइन परियोजना से अब नियमित और स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति संभव हो सकेगी।

महापौर सुनीता दयाल ने कहा कि नगर निगम जनता की समस्याओं को प्राथमिकता से हल करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि परियोजना पूरी होने के बाद विजय नगर के लोगों को गंगाजल की निर्बाध आपूर्ति मिलेगी।

स्थानीय निवासियों ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि वर्षों से पानी की किल्लत झेल रहे क्षेत्र को अब बड़ी राहत मिलेगी। पाइपलाइन बिछने के बाद विजय नगर के लोगों को पहली बार पर्याप्त और शुद्ध पेयजल मिल सकेगा।

यह भी पढ़ें

भीड़ प्रबंधन और आपातकालीन व्यवस्थाओं को लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

अन्य खबरें

जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश।
मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत
महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें
हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप
सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया
सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज