गाजियाबाद न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / गाजियाबाद
🚨 Breaking News | गाजियाबाद

Ghaziabad News : देश के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती : पुलिस कार्यालय प्रांगण में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन

गाजियाबाद | 01-Nov-2025 12:42 AM | 11 |
गाजियाबाद
पुलिस कार्यालय प्रांगण में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन

देश के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर आज पुलिस आयुक्त महोदय, कमिश्नरेट गाजियाबाद द्वारा पुलिस कार्यालय प्रांगण में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मियों को देश की एकता, अखण्डता और सुरक्षा को सुदृढ़ करने की शपथ दिलाई गई।

कार्यक्रम का शुभारंभ सरदार पटेल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इसके बाद पुलिस आयुक्त ने कहा कि सरदार पटेल ने स्वतंत्र भारत के निर्माण में अभूतपूर्व योगदान दिया और देश की रियासतों का एकीकरण कर भारत की अखण्डता को स्थायी रूप प्रदान किया। उन्होंने अपने कर्मठ नेतृत्व, अटूट संकल्प और राष्ट्रप्रेम से आने वाली पीढ़ियों के लिए एक प्रेरणा स्थापित की।

शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद सभी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने प्रतिज्ञा ली कि वे सदैव देश की एकता और सुरक्षा के लिए समर्पित रहेंगे तथा अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन करेंगे। पुलिस आयुक्त ने अपने संबोधन में कहा कि यह दिवस हमें याद दिलाता है कि राष्ट्र की एकता और अखण्डता सर्वोपरि है, और हर नागरिक को इसके लिए अपने स्तर पर प्रयासरत रहना चाहिए।

कार्यक्रम में पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद के सभी शाखाओं के अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे। समारोह के अंत में “रन फॉर यूनिटी” का भी आयोजन किया गया, जिसमें पुलिसकर्मियों ने देश में एकता और भाईचारे का संदेश दिया।

अन्य खबरें

गाजियाबाद पुलिस का ZFD अभियान: ब्लैक स्पॉट पर सुधारात्मक कार्यवाही से सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था हुई मजबूत : खतरनाक स्थानों को सुरक्षित बनाकर सड़क हादसों को रोकने की दिशा में उठाए प्रभावी कदम,

गाजियाबाद न्यूज़

Ghaziabad News : ऑपरेशन कन्विक्शन: गाजियाबाद में पॉक्सो के दोषी को 7 वर्ष की सजा : ₹25 हजार का अर्थदंड

गाजियाबाद न्यूज़

शालीमार गार्डन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन शातिर चोर गिरफ्तार : चोरी का मोबाइल, जेवरात और स्कूटी बरामद

गाजियाबाद न्यूज़

Ghaziabad News : लोनी बॉर्डर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वाहन चोरी करने वाले दो शातिर चोर गिरफ्तार : चोरी की बाइक बरामद

गाजियाबाद न्यूज़

लोनी बॉर्डर में मामूली कहासुनी बनी जानलेवा : युवक की गोली मारकर हत्या

गाजियाबाद न्यूज़

विश्व हिन्दू रक्षा परिषद् की राष्ट्रीय महिला मोर्चा अध्यक्ष प्रियंका ठाकुर का गाजियाबाद में भव्य स्वागत : संगठन विस्तार पर हुआ मंथन

गाजियाबाद न्यूज़

गाजियाबाद में लोजपा (रामविलास) ने प्रदेश अध्यक्ष पवन वर्मा के जन्मदिन पर लगाया : रक्तदान और स्वास्थ्य जांच शिविर

गाजियाबाद न्यूज़

गाजियाबाद: बंदर के हमले से 15 दिन तक दर्द से कराहता रहा संविदाकर्मी : मुख्य अभियंता ने सुनी गुहार

गाजियाबाद न्यूज़

Lok Janshakti Party (Ram Vilas) ने फूंका 2027 चुनावी बिगुल : गाज़ियाबाद में हुई बड़ी समीक्षा बैठक

गाजियाबाद न्यूज़

गाजियाबाद : नंदग्राम के ओम एन्क्लेव में आधी रात दीवार तोड़ने का आरोप, स्थानीय लोगों में दहशत

गाजियाबाद न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.