गाजियाबाद न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / गाजियाबाद
🚨 Breaking News | गाजियाबाद

Ghaziabad News : शालीमार गार्डन पुलिस की मुठभेड़ में दो लुटेरे गिरफ्तार : हथियार व लूटा गया सामान बरामद

गाजियाबाद | 17-May-2025 06:21 PM | 11 |
गाजियाबाद
हथियार व लूटा गया सामान बरामद

गाजियाबाद  – थाना शालीमार गार्डन पुलिस टीम ने आज सुबह एक मुठभेड़ के दौरान दो लुटेरों/स्नैचरों को गिरफ्तार कर एक बड़ी कामयाबी हासिल की। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक तमंचा, एक खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस, टूटा हुआ मंगलसूत्र (दो टुकड़ों में), लूट से संबंधित 7,000 रुपये नकद व एक स्कूटी बरामद की है, जिसका प्रयोग घटनाओं में किया गया था।

पुलिस के अनुसार, आज दिनांक 17.05.2025 को शालीमार गार्डन थाना पुलिस टीम BSNL एक्सचेंज कट के पास अपराधों की रोकथाम हेतु चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान दो संदिग्ध युवक स्कूटी पर आते दिखाई दिए। पुलिस ने जब उन्हें रोकने का प्रयास किया तो वे स्कूटी घुमा कर भागने लगे। शक के आधार पर पुलिस ने उनका पीछा किया। तेज गति के कारण स्कूटी फिसल गई और दोनों गिर पड़े। पीछा करती पुलिस को देखकर बदमाशों में से एक ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्यवाही में एक बदमाश करन पुत्र विजयपाल (24 वर्ष), निवासी कबूल नगर, बेहटा हाजीपुर, थाना लोनी बॉर्डर, गाजियाबाद के पैर में गोली लगने से घायल हो गया। उसे इलाज हेतु अस्पताल भेजा गया। दूसरा आरोपी मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार बदमाश की पहचान सुशील शर्मा पुत्र विजेंद्र शर्मा (40 वर्ष) के रूप में हुई, जो मूल रूप से ग्राम समय नगर, थाना शिशोली, जिला मेरठ का निवासी है और फिलहाल गली नंबर 11, भगवती नगर, गोकुलपुरी, दिल्ली में रह रहा है।

पूछताछ में दोनों आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने कुछ दिन पूर्व एक महिला से मंगलसूत्र छीना था। करन के विरुद्ध गाजियाबाद व एनसीआर क्षेत्र में लूट व स्नैचिंग के आधा दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। वहीं सुशील के आपराधिक इतिहास की जानकारी एकत्र की जा रही है।

पुलिस द्वारा दोनों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। थाना शालीमार गार्डन पुलिस टीम की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में सुरक्षा व विश्वास का माहौल बना है।

अन्य खबरें

गाजियाबाद पुलिस का ZFD अभियान: ब्लैक स्पॉट पर सुधारात्मक कार्यवाही से सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था हुई मजबूत : खतरनाक स्थानों को सुरक्षित बनाकर सड़क हादसों को रोकने की दिशा में उठाए प्रभावी कदम,

गाजियाबाद न्यूज़

Ghaziabad News : ऑपरेशन कन्विक्शन: गाजियाबाद में पॉक्सो के दोषी को 7 वर्ष की सजा : ₹25 हजार का अर्थदंड

गाजियाबाद न्यूज़

शालीमार गार्डन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन शातिर चोर गिरफ्तार : चोरी का मोबाइल, जेवरात और स्कूटी बरामद

गाजियाबाद न्यूज़

Ghaziabad News : लोनी बॉर्डर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वाहन चोरी करने वाले दो शातिर चोर गिरफ्तार : चोरी की बाइक बरामद

गाजियाबाद न्यूज़

लोनी बॉर्डर में मामूली कहासुनी बनी जानलेवा : युवक की गोली मारकर हत्या

गाजियाबाद न्यूज़

विश्व हिन्दू रक्षा परिषद् की राष्ट्रीय महिला मोर्चा अध्यक्ष प्रियंका ठाकुर का गाजियाबाद में भव्य स्वागत : संगठन विस्तार पर हुआ मंथन

गाजियाबाद न्यूज़

गाजियाबाद में लोजपा (रामविलास) ने प्रदेश अध्यक्ष पवन वर्मा के जन्मदिन पर लगाया : रक्तदान और स्वास्थ्य जांच शिविर

गाजियाबाद न्यूज़

गाजियाबाद: बंदर के हमले से 15 दिन तक दर्द से कराहता रहा संविदाकर्मी : मुख्य अभियंता ने सुनी गुहार

गाजियाबाद न्यूज़

Lok Janshakti Party (Ram Vilas) ने फूंका 2027 चुनावी बिगुल : गाज़ियाबाद में हुई बड़ी समीक्षा बैठक

गाजियाबाद न्यूज़

गाजियाबाद : नंदग्राम के ओम एन्क्लेव में आधी रात दीवार तोड़ने का आरोप, स्थानीय लोगों में दहशत

गाजियाबाद न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.