शनिवार, 14 नवंबर 2026 ऐप डाउनलोड करें
PHM NEWS logo PHM NewsPrime Heritage Morning
ब्रेकिंग
IPEC के छात्रों ने CanSat 7U प्रतियोगिता में "उत्कृष्ट" (Excellent) ग्रेड हासिल किया* जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश। मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया क्षेत्राधिकारी निचलौल रविंद्र सिंह ने बुधवार को चौक थाने का आकस्मिक निरीक्षण किया सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज
गाजियाबाद न्यूज़

थाना विजयनगर पुलिस ने घरों में चोरी करने वाले दो आरोपियों को किया गिरफ्तार कब्जे से चोरी के ₹17,000 बरामद

कब्जे से चोरी के ₹17,000 बरामद
Ghaziabad Police

गाजियाबाद: थाना विजयनगर पुलिस ने घरों में ताला तोड़कर चोरी करने वाले एक पुरुष और एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी के ₹17,000 बरामद किए हैं, जो चोरी किए गए सामान को बेचकर प्राप्त किए गए थे।

घटना का विवरण:

दिनांक 17 मार्च 2025 को वादी श्री रामलड़ेते ने थाना विजयनगर में तहरीर दी, जिसमें अज्ञात चोरों द्वारा उनके घर का ताला तोड़कर जेवरात, नकदी और कीमती सामान चोरी करने की शिकायत की गई थी। शिकायत के आधार पर थाना विजयनगर पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात चोरों की तलाश शुरू की।

गिरफ्तारी:

पुलिस की त्वरित कार्रवाई के तहत, 18 मार्च 2025 को विजयनगर पुलिस ने सुरजीत पुत्र कालीचरण (28) और अरमाना पुत्री नईम (25), दोनों निवासी सजवान नगर, थाना विजयनगर, गाजियाबाद को सिद्धार्थ विहार के पास से गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में हुआ खुलासा:

गिरफ्तार आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में कबूल किया कि वे बंद घरों को निशाना बनाते थे। ताले तोड़कर घर में घुसते और कीमती सामान, नकदी व जेवरात चोरी कर लेते थे। चोरी का माल आपस में बराबर बांट लेते थे। उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि एक दिन पहले उन्होंने सजवान नगर के एक घर में चोरी की थी और नए ठिकाने की तलाश में घूम रहे थे, जब पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया।

बरामदगी:

✅ चोरी के ₹17,000 नकद बरामद।

पुलिस कार्रवाई:

गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें

भीड़ प्रबंधन और आपातकालीन व्यवस्थाओं को लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

अन्य खबरें

जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश।
मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत
महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें
हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप
सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया
सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज