शनिवार, 14 नवंबर 2026 ऐप डाउनलोड करें
PHM NEWS logo PHM NewsPrime Heritage Morning
ब्रेकिंग
IPEC के छात्रों ने CanSat 7U प्रतियोगिता में "उत्कृष्ट" (Excellent) ग्रेड हासिल किया* जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश। मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया क्षेत्राधिकारी निचलौल रविंद्र सिंह ने बुधवार को चौक थाने का आकस्मिक निरीक्षण किया सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज
गाजियाबाद न्यूज़

साहिबाबाद पुलिस ने मारपीट के मामले में तीन अभियुक्त गिरफ्तार तीन बाल अपचारी पुलिस अभिरक्षा में

तीन बाल अपचारी पुलिस अभिरक्षा में
Ghaziabad Police

साहिबाबाद पुलिस ने तेज़ कार्रवाई करते हुए मारपीट के एक गंभीर मामले में तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है, वहीं तीन बाल अपचारियों को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। यह कार्रवाई वादी यूसुफ पुत्र अली हसन, निवासी ई-66 शहीदनगर, द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर की गई।

वादी ने अपनी शिकायत में बताया कि दिनांक 13 मई को उनके बेटों के साथ अफजल व उस्मान पुत्रगण दिलदार तथा अन्य लोगों ने डण्डे व धारदार हथियार से हमला किया। इस संबंध में थाना साहिबाबाद में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं 191(2), 190, 126(2), 131, 115(2), 352 व 118(1) के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया।

तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने 14 मई को चेकिंग के दौरान जयपाल चौक शहीदनगर से तीन अभियुक्तों —

  1. अफजल पुत्र दिलदार (उम्र 29),

  2. उस्मान पुत्र दिलदार (उम्र 19),

  3. अलाउद्दीन पुत्र अब्दुल बारी (उम्र 36) — को गिरफ्तार किया। साथ ही तीन बाल अपचारियों को भी अभिरक्षा में लिया गया।

पूछताछ के दौरान अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर वादी के बेटों द्वारा की गई अभद्र टिप्पणी को लेकर विवाद हुआ था, जिसके चलते उन्होंने हमला किया।

फिलहाल, सभी के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई जारी है। पुलिस अन्य आपराधिक इतिहास की भी जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें

भीड़ प्रबंधन और आपातकालीन व्यवस्थाओं को लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

अन्य खबरें

जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश।
मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत
महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें
हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप
सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया
सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज