गाजियाबाद न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / गाजियाबाद
🚨 Breaking News | गाजियाबाद

गाजियाबाद में 14 Km की गति से तेज हवाएं : सुबह के समय पारा 11 डिग्री सेल्सियस AQI फिर 150 पर आया

गाजियाबाद | 13-Feb-2025 07:47 PM | 10 |
गाजियाबाद
सुबह के समय पारा 11 डिग्री सेल्सियस AQI फिर 150 पर आया

गाजियाबाद में फिर से तेज हवाएं चलीं। रात में भी हवा की गति अधिक रहने के चलते मौसम सर्द रहा है। आज गुरुवार को मौसम साफ रहेगा। हवा की गति बढ़ने के करण धुंध से भी राहत मिलने लगी है। सुबह से ही धूप चटक होने लगी है। दोपहर बाद धूप में तेजी आने लगी है।

सुबह व दोपहर के तापमान में लगातार बढ़ोत्तरी होने लगी है। आज गुरुवार सुबह तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं दिन में तापमान 24 डिग्री सेल्सियस पहुंचने का अनुमान है। पिछले 24 घंटे में तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है।

हवा की गति सामान्य से 3 गुना तेज

सुबह धूप खिलते ही तापमान बढ़ रहा है। सुबह के समय तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज हो रहा है। वहीं रात में तापमान 10 डिग्री रहा। हवा की गति तेज होने के चलते सर्दी रही। जैसे जैसे दिन चढ़ रहा है दोपहर के 2 बजे अधिकतम तापमान पहुंच रहा है। धूप में तेजी आने लगी है, आज हवा की गति अधिक है, मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए मौसम साफ बताया है। आज हवा 14 से 15 किमी प्रति घंटा से रहेगी।

रात का तापमान समान्य

NCR व वेस्ट यूपी में लगातार मौसम बदल रहा है। न्यूनतम और अधिकतम तापमान में 13 से 14 डिग्री सेल्सियस का अंतर है। फरवरी माह के लास्ट में अधिकतम तापमान 30 डिग्री तक पहुंच जाएगा। पिछले माह जनवरी माह में 4 बार मौसम बदला। फरवरी के पहले सप्ताह में हल्की बूंदाबांदी हुई।

एक्यूआई में आज फिर गिरावट

दिल्ली व NCR में AQI लगातार कम ज्यादा हो रहा है। दिल्ली में एक्यूआई घटा है। गाजियाबाद का एक्यूआई 100 से नीचे आ पहुंचा था, लेकिन हवा कल गति बढ़ते ही हवा साफ हुई है। गाजियाबाद में भी एक्यूआई घटा है। एनसीआर में एक्यूआई 150 के करीब आ पहुंचा है।

सुबह के समय दिन निकलने के समय भी मौसम साफ रहा।

NCR में आज सुबह AQI

शहरAQI
दिल्ली180
ग्रेटर नोएडा127
गाजियाबाद118
मेरठ138
नोएडा124

अन्य खबरें

KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.