गाजियाबाद में खुलेआम शराब पीने वालों पर पुलिस की सख्त कार्रवाई : 258 लोगों को हिरासत में लिया
गाजियाबाद: नगर जोन पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद के सभी थाना क्षेत्रों में दिनांक 03.03.25 को शाम 06:30 बजे से 09:30 बजे तक एक सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत शराब ठेकों के आसपास व सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन करने वाले व्यक्तियों की जांच की गई। पुलिस ने ऐसे 258 लोगों को हिरासत में लिया, जो खुलेआम सड़क पर शराब पी रहे थे, जिससे राहगीरों को परेशानी हो रही थी।
पुलिस ने सभी आरोपियों को थाने लाकर मेडिकल परीक्षण कराया और 34 पुलिस अधिनियम के तहत चालान किया। अभियान के दौरान सहायक पुलिस आयुक्त, थाना प्रभारी और चौकी प्रभारियों ने विभिन्न क्षेत्रों में चेकिंग की।
थानावार चालान की स्थिति:
- कोतवाली नगर: 56
- विजयनगर: 55
- सिहानी गेट: 25
- नंदग्राम: 45
- कविनगर: 37
- मधुबन बापूधाम: 40
- कुल: 258 व्यक्तियों पर 34 पुलिस अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।
गाजियाबाद पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया है कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने की अनुमति नहीं दी जाएगी। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा, ताकि शहर में शांति और कानून व्यवस्था बनी रहे।
अन्य खबरें
गाजियाबाद: बंदर के हमले से 15 दिन तक दर्द से कराहता रहा संविदाकर्मी : मुख्य अभियंता ने सुनी गुहार
गाजियाबाद न्यूज़Lok Janshakti Party (Ram Vilas) ने फूंका 2027 चुनावी बिगुल : गाज़ियाबाद में हुई बड़ी समीक्षा बैठक
गाजियाबाद न्यूज़गाजियाबाद : नंदग्राम के ओम एन्क्लेव में आधी रात दीवार तोड़ने का आरोप, स्थानीय लोगों में दहशत
गाजियाबाद न्यूज़