शनिवार, 14 नवंबर 2026 ऐप डाउनलोड करें
PHM NEWS logo PHM NewsPrime Heritage Morning
ब्रेकिंग
IPEC के छात्रों ने CanSat 7U प्रतियोगिता में "उत्कृष्ट" (Excellent) ग्रेड हासिल किया* जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश। मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया क्षेत्राधिकारी निचलौल रविंद्र सिंह ने बुधवार को चौक थाने का आकस्मिक निरीक्षण किया सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज
गाजियाबाद न्यूज़

राष्ट्रवादी ब्राह्मण महासंघ ने वर्मा के विरोध में प्रतीकात्मक शव यात्रा निकालने की घोषणा की है। यह शव यात्रा संगम विहार श्मशान घाट तक जाएगी

यह शव यात्रा संगम विहार श्मशान घाट तक जाएगी
santosh-verma-controversy

संगम विहार। ब्राह्मण समाज की बेटियों पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले संतोष वर्मा के खिलाफ लगातार बढ़ रहा आक्रोश अब उबाल पर पहुंच गया है। समाज के विभिन्न संगठनों ने उनकी टिप्पणी को न केवल अपमानजनक बताया है, बल्कि इसे सामाजिक समरसता पर हमला करार देते हुए कड़ी निंदा की है। इसी क्रम में राष्ट्रवादी ब्राह्मण महासंघ ने वर्मा के विरोध में प्रतीकात्मक शव यात्रा निकालने की घोषणा की है।

जानकारी के अनुसार यह शव यात्रा कल दिनांक 27 नवंबर 2025, सुबह 10 बजे संगम विहार के मेन मार्केट से शुरू होकर संगम विहार श्मशान घाट तक जाएगी। संगठन का कहना है कि यह प्रतीकात्मक शव यात्रा समाज की नाराजगी का प्रतीक है तथा बेटियों के सम्मान को लेकर एक सशक्त संदेश देने का प्रयास है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. प्रवेश दत्त भारद्वाज ने कहा कि ब्राह्मण समाज अपनी बेटियों के सम्मान के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं करेगा और ऐसी आपत्तिजनक टिप्पणियों पर सख्त रुख अपनाया जाएगा। उन्होंने समाज के सभी लोगों से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस विरोध को सफल बनाने की अपील की।

राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष पं. मुकेश शर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पं. अंकुर शर्मा और गाजियाबाद जिलाध्यक्ष पं. कैलाश शर्मा ने भी संयुक्त रूप से कहा कि यह आंदोलन केवल प्रतिक्रिया नहीं, बल्कि समाज की अस्मिता की रक्षा का संकल्प है। उनका कहना है कि बेटियों का सम्मान सर्वोपरि है और इसके खिलाफ उठने वाली किसी भी आवाज को समाज स्वीकार नहीं करेगा।

विरोध कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में चर्चा तेज है और ब्राह्मण समाज के लोग बड़े पैमाने पर जुटने की तैयारी कर रहे हैं। संगठन का दावा है कि यह प्रतीकात्मक शव यात्रा सामाजिक चेतना को जगाने का कार्य करेगी तथा समाज में सम्मान और मर्यादा की भावना को और मजबूत बनाएगी।

यह भी पढ़ें

भीड़ प्रबंधन और आपातकालीन व्यवस्थाओं को लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

अन्य खबरें

जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश।
मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत
महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें
हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप
सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया
सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज