शनिवार, 14 नवंबर 2026 ऐप डाउनलोड करें
PHM NEWS logo PHM NewsPrime Heritage Morning
ब्रेकिंग
IPEC के छात्रों ने CanSat 7U प्रतियोगिता में "उत्कृष्ट" (Excellent) ग्रेड हासिल किया* जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश। मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया क्षेत्राधिकारी निचलौल रविंद्र सिंह ने बुधवार को चौक थाने का आकस्मिक निरीक्षण किया सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज
गाजियाबाद न्यूज़

गोविंदपुरम इकाई, राष्ट्रीय सैनिक संस्था संविधान की धारा 51 ए के कर्तव्यों के पालन का लिया संकल्प

संविधान की धारा 51 ए के कर्तव्यों के पालन का लिया संकल्प
sainik-sanstha-govindpuram-sankalp-constitution-duty

राष्ट्रीय सैनिक संस्था की गोविंदपुरम इकाई की एक महत्वपूर्ण बैठक आज मंडल अध्यक्ष लेफ्टिनेंट वेद प्रकाश शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। कार्यक्रम की शुरुआत शहीदों की आरती से हुई और समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

इस अवसर पर डा. सरोज सिरोही को गोविंदपुरम मंडल की महिला संरक्षक और श्रीमती पुष्पा पांडे को महिला अध्यक्षा के रूप में मनोनीत किया गया। दोनों ने अपनी नियुक्ति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि —

“हमें गर्व है कि हम ऐसे संगठन से जुड़े हैं जिसमें न तो स्वार्थ है, न व्यापार और न राजनीति — केवल देशभक्ति और सेवा की भावना है।”

महिला मोर्चे की संरक्षक व अध्यक्षा का स्वागत श्रीमती साधना जी ने माला पहनाकर किया।

बैठक में संगठन विस्तार और जन-जागरूकता पर विशेष चर्चा हुई। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के मीडिया प्रभारी श्री धीरेन्द्र त्रिपाठी और गौरव सेनानी ओम पाल सिंह ने अपने संबोधन में कहा —

“संविधान की धारा 51 ए में नागरिकों के 11 मौलिक कर्तव्य बताए गए हैं। इनका पालन हर देशवासी का दायित्व है। पहला कर्तव्य है — अपने संविधान को जानना और अपने तिरंगे व राष्ट्रगान का सम्मान करना।”

उन्होंने बताया कि राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ को गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर ने मूल रूप से बंगाली में लिखा था और 24 जनवरी 1950 को इसे भारत का राष्ट्रगान घोषित किया गया।

बैठक में उपस्थित प्रमुख सदस्यों में नरेश कौशिक, जिले सिंह तेवतिया, राजवीर प्रधान, रवि कुमार शाक्य, बृजेश कुमार, प्रदीप कुमार, राहुल दीक्षित, पवन यादव, डॉ. सरोज सिरोही, पुष्पा पांडे, साधना जी, उमेश चंद्र मिश्रा, रोहित कुमार शर्मा, सचिन कुमार शर्मा सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने राष्ट्रीय सैनिक संस्था को आगे बढ़ाने और समाज में देशभक्ति का संदेश फैलाने का संकल्प लिया।

राष्ट्रीय सैनिक संस्था एक 25 वर्ष पुराना, पंजीकृत और अराजनैतिक संगठन है, जिसमें पूर्व सैनिकों और देशभक्त नागरिकों दोनों की सहभागिता रहती है। इसके मुख्य उद्देश्य हैं —

  • देशभक्ति का जागरण

  • शहीद सिपाहियों के परिवारों का सम्मान

  • समाज में व्याप्त कुरीतियों के विरुद्ध आवाज उठाना

  • विद्यालयों में प्रारंभिक सैनिक प्रशिक्षण को प्रोत्साहित करना

 

यह भी पढ़ें

भीड़ प्रबंधन और आपातकालीन व्यवस्थाओं को लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

अन्य खबरें

जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश।
मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत
महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें
हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप
सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया
सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज