Ghaziabad News : साहिबाबाद में खाली प्लॉट की दीवार गिरने से दो महिलाओं की मौत : दो गंभीर रूप से घायल
गाज़ियाबाद। आज दोपहर करीब 3 बजे साहिबाबाद पुलिस को पीआरवी के माध्यम से सूचना मिली कि न्यूगो चार्जिंग बस सेंटर के पास एक खाली पड़े प्लॉट में दीवार गिर गई है, जिसमें कई महिलाएँ दब गई हैं।
सूचना मिलते ही साहिबाबाद पुलिस तत्काल मौके पर पहुँची। वहाँ चार गंभीर रूप से घायल महिलाएँ मिलीं। पुलिस ने तुरंत सभी को जिला अस्पताल भिजवाया।
जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद, दो महिलाओं की हालत गंभीर होने पर उन्हें जीटीबी अस्पताल रेफर किया गया, जबकि अन्य दो महिलाओं को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
मृत महिलाओं के पंचायतनामा भरकर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
इस घटना पर सहायक पुलिस आयुक्त साहिबाबाद, श्रीमती श्वेता यादव ने बताया कि पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई की और घायलों को अस्पताल पहुँचाकर राहत कार्यों को तेज़ी से संचालित किया।
अन्य खबरें
गाजियाबाद: बंदर के हमले से 15 दिन तक दर्द से कराहता रहा संविदाकर्मी : मुख्य अभियंता ने सुनी गुहार
गाजियाबाद न्यूज़Lok Janshakti Party (Ram Vilas) ने फूंका 2027 चुनावी बिगुल : गाज़ियाबाद में हुई बड़ी समीक्षा बैठक
गाजियाबाद न्यूज़गाजियाबाद : नंदग्राम के ओम एन्क्लेव में आधी रात दीवार तोड़ने का आरोप, स्थानीय लोगों में दहशत
गाजियाबाद न्यूज़