गाजियाबाद न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / गाजियाबाद
🚨 Breaking News | गाजियाबाद

गंगा तट पर शराब पीते तीन युवक पकड़े गए : पुलिस ने लगाया जुर्माना और दी कड़ी चेतावनी

गाजियाबाद | 22-Nov-2025 12:19 AM | 11 |
गाजियाबाद
पुलिस ने लगाया जुर्माना और दी कड़ी चेतावनी

ऋषिकेश। पवित्र गंगा तट पर शराबखोरी कर आस्था को ठेस पहुंचाने वाले तीन युवकों को पुलिस ने रंगे हाथों पकड़ लिया। मामला मुनिकीरेती थाना क्षेत्र का है, जहां बीती शाम पुलिस गंगा तट क्षेत्र में नियमित गश्त पर थी। इसी दौरान पुलिस टीम की नजर तीन संदिग्ध युवकों पर पड़ी, जो गंगा घाट के किनारे शराब का सेवन कर रहे थे।

पकड़े गए आरोपियों की पहचान अमित कुमार, ओम चौधरी और पिंटू चौधरी के रूप में हुई है। तीनों युवक उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के निवासी बताए जा रहे हैं। गंगा तट जैसे धार्मिक स्थल पर इस तरह की हरकत को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवकों द्वारा घाट क्षेत्र में शोर-शराबा भी किया जा रहा था, जिससे वहां मौजूद श्रद्धालु काफी असहज महसूस कर रहे थे।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची मुनिकीरेती पुलिस ने तीनों को तुरंत हिरासत में ले लिया। पुलिस ने मौके पर ही उन्हें कड़ी फटकार लगाई और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए संबंधित धाराओं में चालान काटकर जुर्माना वसूला। इसके साथ ही पुलिस ने सख्त चेतावनी दी कि यदि वे दोबारा ऐसा कृत्य करते पाए गए, तो उनके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी और मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

थाना प्रभारी मुनिकीरेती ने बताया कि गंगा तट पर किसी भी प्रकार का नशा करना कानूनन अपराध है। घाटों की पवित्रता और पर्यावरण संरक्षण के लिए पुलिस लगातार निगरानी बढ़ा रही है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि घाटों पर धार्मिक मर्यादा भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

स्थानीय निवासियों और श्रद्धालुओं ने पुलिस की तत्परता की सराहना की और मांग की कि ऐसे लोगों पर निगरानी और अधिक सख्त की जाए, ताकि मां गंगा की गरिमा और क्षेत्र की पवित्रता अक्षुण्ण बनी रहे

 

अन्य खबरें

गाजियाबाद पुलिस का ZFD अभियान: ब्लैक स्पॉट पर सुधारात्मक कार्यवाही से सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था हुई मजबूत : खतरनाक स्थानों को सुरक्षित बनाकर सड़क हादसों को रोकने की दिशा में उठाए प्रभावी कदम,

गाजियाबाद न्यूज़

Ghaziabad News : ऑपरेशन कन्विक्शन: गाजियाबाद में पॉक्सो के दोषी को 7 वर्ष की सजा : ₹25 हजार का अर्थदंड

गाजियाबाद न्यूज़

शालीमार गार्डन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन शातिर चोर गिरफ्तार : चोरी का मोबाइल, जेवरात और स्कूटी बरामद

गाजियाबाद न्यूज़

Ghaziabad News : लोनी बॉर्डर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वाहन चोरी करने वाले दो शातिर चोर गिरफ्तार : चोरी की बाइक बरामद

गाजियाबाद न्यूज़

लोनी बॉर्डर में मामूली कहासुनी बनी जानलेवा : युवक की गोली मारकर हत्या

गाजियाबाद न्यूज़

विश्व हिन्दू रक्षा परिषद् की राष्ट्रीय महिला मोर्चा अध्यक्ष प्रियंका ठाकुर का गाजियाबाद में भव्य स्वागत : संगठन विस्तार पर हुआ मंथन

गाजियाबाद न्यूज़

गाजियाबाद में लोजपा (रामविलास) ने प्रदेश अध्यक्ष पवन वर्मा के जन्मदिन पर लगाया : रक्तदान और स्वास्थ्य जांच शिविर

गाजियाबाद न्यूज़

गाजियाबाद: बंदर के हमले से 15 दिन तक दर्द से कराहता रहा संविदाकर्मी : मुख्य अभियंता ने सुनी गुहार

गाजियाबाद न्यूज़

Lok Janshakti Party (Ram Vilas) ने फूंका 2027 चुनावी बिगुल : गाज़ियाबाद में हुई बड़ी समीक्षा बैठक

गाजियाबाद न्यूज़

गाजियाबाद : नंदग्राम के ओम एन्क्लेव में आधी रात दीवार तोड़ने का आरोप, स्थानीय लोगों में दहशत

गाजियाबाद न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.