शनिवार, 14 नवंबर 2026 ऐप डाउनलोड करें
PHM NEWS logo PHM NewsPrime Heritage Morning
ब्रेकिंग
IPEC के छात्रों ने CanSat 7U प्रतियोगिता में "उत्कृष्ट" (Excellent) ग्रेड हासिल किया* जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश। मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया क्षेत्राधिकारी निचलौल रविंद्र सिंह ने बुधवार को चौक थाने का आकस्मिक निरीक्षण किया सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज
गाजियाबाद न्यूज़

गाज़ियाबाद के कवि नगर रामलीला मैदान में ऑटो रिक्शा चालक संघ की जनसभा, BMS ने दिए नए जिम्मेदारियाँ दंतो पथग्री जयंती पर भारतीय मजदूर संघ का आयोजन; 500 से अधिक ऑटो चालकों ने किया सहभाग, आईडी कार्ड वितरित

दंतो पथग्री जयंती पर भारतीय मजदूर संघ का आयोजन; 500 से अधिक ऑटो चालकों ने किया सहभाग, आईडी कार्ड वितरित
ghaziabad-news-in-hindi

गाज़ियाबाद, उत्तर प्रदेश। कवि नगर रामलीला मैदान में सोमवार को भारतीय मजदूर संघ (BMS) की ओर से दंतो पथग्री जयंती के अवसर पर ऑटो रिक्शा चालक संघ की एक बड़ी जनसभा आयोजित की गई। इस जनसभा में लगभग 500 से अधिक ऑटो चालक शामिल हुए और संगठन से जुड़ी योजनाओं तथा समस्याओं पर खुलकर अपने विचार रखे।

कार्यक्रम की शुरुआत ऑटो चालकों को उनके आईडी कार्ड वितरण के साथ हुई। पदाधिकारियों ने बताया कि आईडी कार्ड मिलने से चालक वर्ग की पहचान मजबूत होगी और उन्हें प्रशासनिक स्तर पर भी सुविधा मिलेगी।

इस अवसर पर भारतीय मजदूर संघ के अखिल भारतीय अध्यक्ष योगेश शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि ऑटो चालकों के हितों की रक्षा BMS की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने संगठन की मजबूती और अधिकारों की लड़ाई को और प्रभावी तरीके से आगे बढ़ाने की बात कही।

सभा में एक महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए योगेश शर्मा ने जितेंद्र कसाना को उत्तर प्रदेश स्तर पर संगठन की प्रमुख ज़िम्मेदारी सौंपी। उन्होंने कहा कि कसाना को पूरे प्रदेश में ऑटो चालक संघ को सशक्त बनाने का दायित्व दिया जा रहा है, और BMS उन्हें हर स्तर पर सहयोग देगा।

इसी के साथ, योगेश शर्मा ने दिकम्बर जी को केंद्र स्तर पर कार्यभार सौंपने का आश्वासन भी दिया। उन्होंने कहा कि संगठन को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत करने के लिए अनुभवी और समर्पित लोगों की आवश्यकता है।

सभा में मौजूद ऑटो चालकों ने किराया निर्धारण, पुलिस द्वारा अनावश्यक चालान, परमिट प्रणाली और सुरक्षा जैसे मुद्दों पर अपनी राय रखी। पदाधिकारियों ने आश्वासन दिया कि BMS इन सभी समस्याओं को शासन-प्रशासन के सामने मजबूती से उठाएगा।

सभा का समापन संगठन को मजबूत बनाने की अपील के साथ हुआ।

यह भी पढ़ें

भीड़ प्रबंधन और आपातकालीन व्यवस्थाओं को लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

अन्य खबरें

जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश।
मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत
महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें
हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप
सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया
सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज