गाजियाबाद न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / गाजियाबाद
🚨 Breaking News | गाजियाबाद

Ghaziabad News : थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम द्वारा मुठभेड़ में गौकश गिरफ्तार : असलहा व चोरी की बाइक बरामद

गाजियाबाद | 23-May-2025 05:44 PM | 11 |
गाजियाबाद
असलहा व चोरी की बाइक बरामद

गाजियाबाद। थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम ने बुधवार को एक मुठभेड़ के दौरान एक वांछित गौकश को गिरफ्तार किया है। पुलिस को आरोपी के पास से 315 बोर का तमंचा, एक खोखा कारतूस, दो जिंदा कारतूस, ₹700 नगद और एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद हुई है।

पुलिस के अनुसार, विजयनगर सिद्धार्थ विहार की ओर से विजयनगर फ्लाईओवर की तरफ आ रहा एक संदिग्ध बाइक सवार पुलिस चेकिंग देख कर भागने लगा। पुलिस ने उसका पीछा किया। भागते समय आरोपी की बाइक कच्चे रास्ते में फिसल गई। पुलिस टीम पर जानलेवा हमला करते हुए आरोपी ने फायरिंग की, जिसके जवाब में आत्मरक्षा में की गई पुलिस कार्रवाई में उसके पैर में गोली लग गई। घायल आरोपी को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान तसलीम पुत्र मोहम्मद सलीम उर्फ लगड़ा, निवासी हाकीपुर, थाना मुरादनगर, कमिश्नरेट गाजियाबाद, उम्र 28 वर्ष के रूप में हुई है। पूछताछ में उसने बताया कि वह विजयनगर क्षेत्र में सड़क किनारे बैठी गायों की रैकी कर उन्हें वाहन में भरकर गौकशी के इरादे से आया था।

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी के विरुद्ध गौवध अधिनियम और गैंगस्टर एक्ट के तहत मामले दर्ज हैं। साथ ही अन्य मामलों में भी उसकी भूमिका की जांच की जा रही है। पुलिस द्वारा अभियुक्त के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

अन्य खबरें

गाजियाबाद पुलिस का ZFD अभियान: ब्लैक स्पॉट पर सुधारात्मक कार्यवाही से सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था हुई मजबूत : खतरनाक स्थानों को सुरक्षित बनाकर सड़क हादसों को रोकने की दिशा में उठाए प्रभावी कदम,

गाजियाबाद न्यूज़

Ghaziabad News : ऑपरेशन कन्विक्शन: गाजियाबाद में पॉक्सो के दोषी को 7 वर्ष की सजा : ₹25 हजार का अर्थदंड

गाजियाबाद न्यूज़

शालीमार गार्डन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन शातिर चोर गिरफ्तार : चोरी का मोबाइल, जेवरात और स्कूटी बरामद

गाजियाबाद न्यूज़

Ghaziabad News : लोनी बॉर्डर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वाहन चोरी करने वाले दो शातिर चोर गिरफ्तार : चोरी की बाइक बरामद

गाजियाबाद न्यूज़

लोनी बॉर्डर में मामूली कहासुनी बनी जानलेवा : युवक की गोली मारकर हत्या

गाजियाबाद न्यूज़

विश्व हिन्दू रक्षा परिषद् की राष्ट्रीय महिला मोर्चा अध्यक्ष प्रियंका ठाकुर का गाजियाबाद में भव्य स्वागत : संगठन विस्तार पर हुआ मंथन

गाजियाबाद न्यूज़

गाजियाबाद में लोजपा (रामविलास) ने प्रदेश अध्यक्ष पवन वर्मा के जन्मदिन पर लगाया : रक्तदान और स्वास्थ्य जांच शिविर

गाजियाबाद न्यूज़

गाजियाबाद: बंदर के हमले से 15 दिन तक दर्द से कराहता रहा संविदाकर्मी : मुख्य अभियंता ने सुनी गुहार

गाजियाबाद न्यूज़

Lok Janshakti Party (Ram Vilas) ने फूंका 2027 चुनावी बिगुल : गाज़ियाबाद में हुई बड़ी समीक्षा बैठक

गाजियाबाद न्यूज़

गाजियाबाद : नंदग्राम के ओम एन्क्लेव में आधी रात दीवार तोड़ने का आरोप, स्थानीय लोगों में दहशत

गाजियाबाद न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.