शनिवार, 14 नवंबर 2026 ऐप डाउनलोड करें
PHM NEWS logo PHM NewsPrime Heritage Morning
ब्रेकिंग
IPEC के छात्रों ने CanSat 7U प्रतियोगिता में "उत्कृष्ट" (Excellent) ग्रेड हासिल किया* जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश। मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया क्षेत्राधिकारी निचलौल रविंद्र सिंह ने बुधवार को चौक थाने का आकस्मिक निरीक्षण किया सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज
गाजियाबाद न्यूज़

गाजियाबाद में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के खिलाफ पुलिस का सघन अभियान अभियान के दौरान 248 लोगों को हिरासत में लिया गया

अभियान के दौरान 248 लोगों को हिरासत में लिया गया
Ghaziabad Police

गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट द्वारा 5 मार्च 2025 को शाम 6:30 बजे से रात 9:30 बजे तक शहर के सभी थाना क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन करने वालों के खिलाफ एक सघन अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत शराब ठेकों के आसपास व सड़कों के किनारे खुलेआम शराब पी रहे व्यक्तियों की चेकिंग की गई। अभियान के दौरान 248 लोगों को हिरासत में लिया गया, जो सार्वजनिक रूप से शराब पीकर वहां आने-जाने वाले राहगीरों को असुविधा पहुँचा रहे थे।

गिरफ्तार किए गए सभी व्यक्तियों को थाने लाकर उनका मेडिकल परीक्षण कराया गया और उनके खिलाफ 34 पुलिस अधिनियम के तहत चालान किया गया। इस अभियान का उद्देश्य सार्वजनिक स्थानों पर कानून-व्यवस्था बनाए रखना और आमजन को असुविधा से बचाना था।

थानावार कार्रवाई की स्थिति इस प्रकार रही:

  • कोतवाली नगर: 56
  • विजयनगर: 57
  • सिहानी गेट: 22
  • नंदग्राम: 38
  • कविनगर: 41
  • मधुबन बापूधाम: 34
  • कुल: 248 व्यक्तियों पर कार्रवाई

इस अभियान में सभी सहायक पुलिस आयुक्त, थाना प्रभारी एवं चौकी प्रभारियों ने विभिन्न क्षेत्रों में चेकिंग अभियान चलाया। गाजियाबाद पुलिस का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा ताकि सार्वजनिक स्थलों पर कानून व्यवस्था बनी रहे और आम नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

 

 

यह भी पढ़ें

भीड़ प्रबंधन और आपातकालीन व्यवस्थाओं को लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

अन्य खबरें

जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश।
मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत
महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें
हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप
सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया
सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज