शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 ऐप डाउनलोड करें
PHM NEWS logo PHM NewsPrime Heritage Morning
ब्रेकिंग
श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया गोपाष्टमी का पर्व, गौशालाओं में उमड़े श्रद्धालु" पूर्वांचल में महिला की जटिल यूरोलॉजिकल बीमारी की आधुनिक तकनीक से सर्जरी नया सानवाड़ा में चोरों का आतंक, सात कृषि कुओं को बनाया निशाना डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर छठ व्रतियों ने की सुख-समृद्धि की कामना* आधी रात कमरे में चली गोली से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम* गोरखपुर: सपा के जिलाध्यक्ष बन सकते हैं जीतेंद्र यादव? समर्थकों में चर्चाएं तेज* छठ गीतों से गोरखनाथ घाट पर सांसद रवि किशन ने बांधा समां* आधी रात मोहद्दीपुर में धधकी रूई-गद्दे की दुकान, आसपास के घरों में मची चीख-पुकार*
गाजियाबाद न्यूज़

पुलिस की बदमाशों के साथ मुठभेड़ जवाबी फायरिंग में एक घायल

जवाबी फायरिंग में एक घायल
Ghaziabad Police

गाजियाबाद के कौशांबी थाना क्षेत्र में पुलिस ने दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव के अनुसार, रूटीन चेकिंग के दौरान वैशाली सेक्टर 2/5 की पुलिया पर दो संदिग्ध बाइक सवार दिखाई दिए।

पुलिस द्वारा रोकने का प्रयास करने पर दोनों एलिवेटेड फ्लाईओवर के नीचे नहर किनारे भाग निकले। बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगी और मोटरसाइकिल गिर गई।

पकड़े गए बदमाश नागलोई दिल्ली के रहने वाले हैं। मनोज उर्फ असलम उर्फ आड़े और संजय शर्मा नाम के इन बदमाशों पर दिल्ली-एनसीआर में कुल 38 मुकदमे दर्ज हैं। मनोज पर 20 और संजय पर 18 मामले दर्ज हैं।

पुलिस ने बदमाशों के पास से तीन सोने की चेन, एक तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं। उनकी मोटरसाइकिल चोरी की निकली, जिस पर फर्जी नंबर प्लेट लगी थी। पूछताछ में पता चला कि ये एनसीआर क्षेत्र में राहगीरों से सोने की चेन और मोबाइल छीनते थे। विरोध करने पर लूट की वारदात को अंजाम देते थे।

यह भी पढ़ें

अन्य खबरें

पूर्वांचल में महिला की जटिल यूरोलॉजिकल बीमारी की आधुनिक तकनीक से सर्जरी
नया सानवाड़ा में चोरों का आतंक, सात कृषि कुओं को बनाया निशाना
आधी रात कमरे में चली गोली से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम*
गोरखपुर: सपा के जिलाध्यक्ष बन सकते हैं जीतेंद्र यादव? समर्थकों में चर्चाएं तेज*