शनिवार, 14 नवंबर 2026 ऐप डाउनलोड करें
PHM NEWS logo PHM NewsPrime Heritage Morning
ब्रेकिंग
IPEC के छात्रों ने CanSat 7U प्रतियोगिता में "उत्कृष्ट" (Excellent) ग्रेड हासिल किया* जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश। मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया क्षेत्राधिकारी निचलौल रविंद्र सिंह ने बुधवार को चौक थाने का आकस्मिक निरीक्षण किया सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज
गाजियाबाद न्यूज़

गाज़ियाबाद में पुलिस आयुक्त ने की महत्वपूर्ण गोष्ठी, सभी सहायक पुलिस आयुक्तों एवं थाना प्रभारियों ने भाग लिया

सभी सहायक पुलिस आयुक्तों एवं थाना प्रभारियों ने भाग लिया
Ghaziabad Police

दिनांक 06 मई 2025 को गाज़ियाबाद कमिश्नरेट के पुलिस आयुक्त महोदय द्वारा पुलिस लाइन्स स्थित परमजीत हॉल में एक महत्वपूर्ण गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस गोष्ठी में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध एवं कानून-व्यवस्था), पुलिस उपायुक्त ट्रांस हिंडन क्षेत्र, ट्रांस हिंडन जोन के सभी सहायक पुलिस आयुक्तों एवं थाना प्रभारियों ने भाग लिया।

गोष्ठी के दौरान पुलिस आयुक्त महोदय ने बीट पुलिस ऑफिसर (BPO) प्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने हेतु दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बीट क्षेत्र में निवासरत पिछले 10 वर्षों के अपराधियों की पहचान सुनिश्चित करने के लिए “Know Your Criminal (KYC)” प्रक्रिया को लागू करने पर विशेष बल दिया।

इसके साथ ही, विवेचना की गुणवत्ता में सुधार लाने के लिए "साक्ष्य आधारित विवेचना प्रणाली" को अपनाने की आवश्यकता बताई गई, जिससे अभियोग सिद्ध करने में मजबूती लाई जा सके।

पुलिस आयुक्त महोदय ने "ऑपरेशन कनविक्शन" के अंतर्गत अधिक से अधिक अपराधियों को न्यायालय से सजा दिलाने के लिए सशक्त और प्रभावी तैयारी सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक थाना प्रभारी और विवेचक को गंभीरता से विवेचना कर ठोस साक्ष्य प्रस्तुत करने होंगे ताकि दोषियों को सजा दिलाई जा सके।

इस गोष्ठी के माध्यम से पुलिस विभाग में पारदर्शिता, निष्पक्षता तथा अपराध नियंत्रण की दिशा में एक मजबूत पहल की गई है।

यह भी पढ़ें

भीड़ प्रबंधन और आपातकालीन व्यवस्थाओं को लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

अन्य खबरें

जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश।
मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत
महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें
हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप
सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया
सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज